तंदूरी मसाला - Homemade Tandoori Masala Powder Recipe - Tandoori Spice Mix

तंदूरी मसाला तंदूरी सब्जियां, तंदूरी चाप, तंदूरी मशरूम और तंदूरी पनीर बनाने और तवा सब्जियां बनाने में प्रयोग होता है. बाजार में तैयार मसाला मिलता है, लेकिन इसे घर में बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है.
Read - Homemade Tandoori Masala Powder Recipe - Tandoori Spice Mix Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Homemade Tandoori Masala
- साबुत धनिया - 4 टेबल स्पून (20 ग्राम)
- लाल मिर्च - 7-8 (5 ग्राम)
- जीरा - 1 टेबल स्पून (7 ग्राम)
- मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच (5 ग्राम)
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच (5 ग्राम)
- बडी़ इलायची - 4 (5 ग्राम)
- दालचीनी - 2-3 (3 ग्राम)
- लौंग - 15-16 (2 ग्राम)
- छोटी इलायची - 6-7 (2 ग्राम)
- जावित्री - 4-5 ( 2-3 ग्राम)
- जांयफल - 1 (4 ग्राम)
- रतनजोत - 3 ग्राम
- हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच (3 ग्राम)
- अदरक पाउडर - 1 टेबल स्पून (7 ग्राम)
विधि - How to make Tandoori Spice Mix
तंदूरी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले जयफल को थोडा़ दरदरा सा कूट लीजिए. मिक्सर जार में कुटा हुआ जांयफल, साबुत धनिया, साबुत लाल मिर्च, जीरा, मेथी दाना, काली मिर्च, अदरक पाउडर, हल्दी पाउडर, जावित्री, छोटी इलायची, बडी़ इलायची, लौंग, दालचीनी और रतनजोत डालकर, मसालों को बारीक पीस कर तैयार कर लीजिए.

तैयार मसाले को छलनी में छान लीजिए और बचे हुए दरदरे मसाले को एक बार फिर से मिक्सी में चला कर मसाले में मिला दीजिए या किसी भी सब्जी में ताजा मसाले के साथ पीस कर यूज कर सकते हैं.
तंदूरी मसाला बनकर तैयार है. इतनी सामग्री में लगभग 65 ग्राम मसाला बनकर तैयार होता है. पिसे हुये मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और जब भी आप कोई तंदूरी डिश बनाएं इस मसाले यूज कीजिए. तंदूरी मसाला को 6 महिने तक रखकर यूज किया जा सकता है.
- 65 ग्राम मसाला तैयार करने के लिये
- समय 20 मिनिट
कमेंट (25)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Regards
Sneh Ratan Spices
निशा: आपके इस स्नेह और प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी, कर सकते हैं.
निशा:रतन जोत एक जड़ है जो खाने में नेचुरल लाल कलर देने के लिये यूज की जाती हैं.
निशा: सदानंदा जी, आप अपने स्वादानुसर बदलाव कर सकते हैं.
Can I add garlic powder to it and if so then how much
निशा: मंजीत जी, आप को गार्लिक फ्लेवर पसन्द है तो अवश्य डालिये.
mem please किचन किंग मसाला की विधि भी बताये
निशा: सुवर्ना जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रचना जी, आप इसके बिना भी मसाला बना सकती हैं. इसका इस्तेमाल सब्जी में डार्क रंग लाने के लिए किया गया है.
निशा: सोनू जी, धन्यवाद.
Agar ha to milane ki bidi bataye
निशा: सुरेन्द्र जी, जी हां तंदूरी मसाला आप दही में डाल सकते हैं और किस भी सब्जी में भी डाल सकते हैं.
निशा: हलिम जी, रत्नजोत को Alkanet or Alkanna tinctoria के नाम से जाना जाता है.
निशा: प्राची जी, साबुत मसाले हल्के से 1-2 मिनिट धीमी आग पर भूने जा सकते है या धूप में रखकर एसे ही पीसे जा सकते हैं.