गरम मसाला Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala

📅 19 जनवरी 2008 👁 8.5 लाख बार देखी गई 💬 228 कमेंट ★ 3.0 (10364)

Garam Masala Powder Recipe
गरम मसाला बाजार में तैयार पकैट्स में मिल जाता है लेकिन बहुत से परिवारों में इसकी शुद्धता को ध्यान रखते हुये घर में भी बनाया जाता है. पहले से तैयार मसाले की अपेक्षा ताजा बने गरम मसाले की खुश्बू और स्वाद दोनों ही अधिक होते हैं. आईये आज घर पर ही गरम मसाला तैयार करें

Read - How to make  Garam Masala In English

आवश्यक सामग्री Ingredients for Garam Masala Powder

  • काली मिर्च- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
  • बड़ी इलायची- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
  • जीरा- 20 ग्राम (3 टेबल स्पून)
  • दालचीनी- 10 ग्राम या 8 से 10 टुकड़े (1 इंच)
  • तेजपत्ते- 3 से 4
  • जायफल- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
  • जावित्री- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
  • लौंग- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)

विधि How to make Garam Masala Powder

सारे मसालों को अच्छी तरह साफ करलें.

garam_masala2_365074074.jpgकढ़ाही गरम कीजिए. इसमें बड़ी इलायची, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च, लौंग और तेजपत्ते डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट भून लीजिए.

इसके बाद, मसालों को प्लेट में डालकर हल्का सा ठंडा होने दीजिए. 

जायफल और जावित्री को टुकड़े करके भुने मसालों के साथ ही मिला लीजिए. इन मसालों को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए और इसे छान लीजिये.

गरम मसाला तैयार है. मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 6 महिने तक प्रयोग में लायें.

100 ग्राम गरम मसाला बनाने के लिए पर्याप्त

ताजा गरम मसाला बनाने के लिये.
ताजे गरम मसाले के लिये.  काली मिर्च 7-8,   लौंग 4-5,   बड़ी इलाइची  2,  जीरा  1/4 छोटी चम्मच,  दाल चीनी 1 इंच लम्बा टुकड़ा,  तेजपता 2-3 पत्ते.  इलाइची को छोड़कर, सभी मसाले तवे पर डालकर 1-2 मिनिट, सुगन्ध आने तक भून लें. भुने हुये मसाले, और इलाइची छील कर मिलायें.  मसालों को खल्लड़ में महीन कूट कर प्रयोग में लायें.

सुझाव

  • साबुत मसालों को भूनने की बजाय 1 दिन तेज धूप में भी रखकर सीधे पीसा जा सकता है. 
  • गरम मसाला छानने के बाद जो थोड़े मोटे टुकड़े रह जाएं, उसे आप दोबारा भी पीस सकते हैं या फिर चटनी बनाने के लिए यूज कर सकते हैं. 

Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (10364 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (228)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Praveen kumar
बहुत बढ़िया जानकारी दी है आपने।धन्यवाद
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Praveen kumar
Mam maetmasala kase banaye
NishaMadhulika
जी, सुझाव के लिए धन्यवाद पर मैं सिर्फ वेजिटेरियन रेसिपी ही बनाती हूं.
Kalim
Mem garam masala kon konsi sabjiyo me istimal kre
NishaMadhulika
Kalim जी, आप इसे लगभग सभी सब्जियों में उपयोग कर सकते हैं.
inder pal
madam ji garam masala banane ke liye in masale ke alava dusre masale bhi dal sakte hai yadi han to kirpa nam tatha matra batave dhanyavad
NishaMadhulika
inder pal जी, गरम मसाला बनाने में मुख्य रुप से इन्हीं मसालों का उपयोग किया जाता है पर आप अगर कुछ और डालना चाहते हैं तो स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Swaroop Vaishnav
Superb
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Swaroop Vaishnav
ARVIND
Agar market se masala Lena ho to kon sa brand ka lu
NishaMadhulika
ARVIND जी, आप अपनी पसंद अनुसार जो लेना चाहें ले सकते हैं.
manhar chauhan
मूजे गर्म मसाला 5किलो बनाना हे तो आप मूजेये बताये कोनसा मसाला कितना लेना हे
NishaMadhulika
manhar chauhan जी, जो भी मसाले लिए गए हैं आप उनकी मात्रा बढा़ कर ले लीजिए.
Arun
Hi mai all sabhi parkar ke masala banane ki vidhi ke bare me janna chahta hu
Paneer. Chola
NishaMadhulika
अरूण जी, आपके सुझाव के लिए धन्यवाद मैं कोशिश करूंगी की अन्य मसालों की भी विडियो अपलोड कर सकूं.
AKHILESH MANI SHUKLA
बहुत सुंदर बहुत बढ़िया
NishaMadhulika
AKHILESH MANI SHUKLA जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
ऊषा क्षिरिवासतव
आप बहुत अच्छी तरह बिताती हैं कम कम से कम दो दफा बाताया करे
Maithily Saran Gupta
बहुत बहुत धन्यवाद ऊषा क्षिरिवासतव
BIBHUTI kumar singh
Garam masala pawder bnane k liye choti elaichi ka prayog nhi krna h kya, bina choti elaichi dale masala ka dwad accha hoga kya
NishaMadhulika
BIBHUTI kumar singh , हमने इस में रेसिपी में बडी़ इलायची का उपयोग किया है. छोटी इलायची का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है.
sarita
plz हमको सब्जी मसाला तैयार करने का सही मात्रा बताइए
NishaMadhulika
सरीता जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
Prabhakar P
Very nice and useful preparation of Garam Masala. Thanks.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Prabhakar P
Sainath Prakash Shivshette
First I like to thank you for this information.
How long self life of this masala in plastic jar. And how to maintain masala life long
NishaMadhulika
Sainath Prakash Shivshette , मसाले को एयर टाइट कंटेनर में ही रखें और इसमें किसी भी प्रकार की नमी न जाने दीजिए. मसाला लम्बे समय तक सही रहेगा.
Neha
Nishaji apki recipi bht hi achhi hoti h maine bht kuch sikha apse thank u age b hmara sath deti rhiye
NishaMadhulika
नेहा जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
agar long jyda ho jaye gram masala mein you Kya karen
Plz
bataiye
NishaMadhulika
किसी एक मसाले की मात्रा अधिक हो जाने पर आपको अन्य मसालों की मात्रा को भी बढा़ कर उस अनुपात में ही लेने की आवश्यकता होती है जिनने अनुरूप वह एकदम सही बनकर तैयार हों.
tushar sali
can you share me total ingredients. because I will like to invent new types of masala. Please do the needful. Thank you.
roshni gupta
Nishaji,
Thank you so much
Aapke recipe bnane ka tarika itna easy hota h ki koi v recipe easily sikh sakta h. Maine v bhot kuch sikha h . Aur v nai nai recipes aap apne website pe dalte rahien..thanx alot
निशा: रोशनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shivraj
Mai mera dost milakar chota gruh udyog chalu kiya hai.
Aap ki site dekha aacha laga ,ham logo ko aacha masala,mirchi,kali mirchi(goda masala) jase prodect hand made aur cut kar de rahe hai doar to daor jakar bech rahe hai jo logo ko achay nahi milta,jese aacha khane chah rakh te hai. (SP gruh udyog).please c.ment mam.
निशा: शिवराज जी, मसालों की क्वालिटी बनायें रखें, और प्राइस भी बहुत अधिक या बहुत कम न हों, आप अवश्य सक्सेज होंगे.
alok
मीट मसाला बनाने की विधि
Chandan Prajapati
Khada masala

निशा: चंदन जी, यदि आप खड़े मसालों के बारे में पूछना चाहते हैं तो साबुत मसालों को ही खड़े मसाले कहा जाता है.
ajay Kumar
Hame Kai prakar ke masala banane ke liye batae y'all koi Book milta Ho to bataye
निशा: अजय जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर अनेक प्रकार के मसाले दिये हुये है, मैं और मसाले बनाने की कोशिश करूंगी.
Poornima Bisaria
Ye bahut hi aasan tarika Tha
Aur flavor ekdam mast

निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
विजय प्रताप सिंह
निशा जी, मुझे ऑमलेट बना कर उस पर जो मसाला पाउडर डालते है उसकी विधि जननी है।जिससे ऑमलेट का स्वाद बहुत बढ़ जाता है।ये पाउडर ज्यादा तर प्रोफेशनल लोग ही इस्तेमाल करते है
Nityanandjaiswal
Masala banane ki bidhi garammasala sabjimasala .........
Reeta Mathur
What is the name of star shape ingredient of garam masala

निशा: रीता जी, इसे चक्र फूल कहा जाता है.
Nasruddin
गरम मसाले को तीखा करने के लिए क्या करना हेगा
निशा:नसरुद्दीन जी, उसमें लोंग और काली मिर्च थोड़ा अधिक डाल दें तीखा मसाला बन कर तैयार हो जायेगा.
Sidhant
Mam wts d total cost of these all ingredients??
ASHOK PARMAR
Thanks ma'am for your reply..
Ma'am muje ek or chiz puchni thi meri mom ko Akrod ka halwa bahot pasand hai kya Aap muje batayengi ki Akrod ka halwa kese banta Hai..

निशा: अशोक जी, में इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Manju jain
Nisha ji garam masala me javitri aur jayfal dono hi dalta h Aisa Kyun Jabki ek hi Phal h please bataye confused hun

निशा: मंजू जी, दोनों एक दूसरे से भिन्न होते हैं इनके स्वाद और सुगंध में भी अंतर होता है. दो मसाले होते हैं जायफल को (nutmeg) तथा जावित्री को (mace) कहते हैं.