कसूरी मेथी सुखायें- माइक्रोवेव में - Dry Kasoori Methi in Microwave - How to make Kasuri Methi at home

📅 22 फरवरी 2017 👁 94.5 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.6 (629)

साधारणतया हरी मेथी के पत्तों को कुछ दिनों तक धूप में सुखाकर कसूरी मेथी तैयार की जाती है, परन्तु धूप न मिल पाए और कसूरी मेथी भी तुरंत तैयार करनी हो, तो इसे माइक्रोवेव में सुखाइए, बहुत ही सुगंधित कसूरी मेथी तैयार होगी. 

Read - Dry Kasoori Methi in Microwave - How to make Kasuri Methi at home Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dry Kasoori Methi in Microwave

  • मेथी के पत्ते- 250 ग्राम

विधि - How to make Kasuri Methi at home

मेथी के पत्ते तोड़कर अच्छे से धो लीजिए और छलनी में रखकर अच्छे से पानी सुखा लीजिए.

मेथी से पानी सूखने के बाद, मेथी को माइक्रोवेव सेफ प्लेट में फैला लीजिए. इस प्लेट को माइक्रोवेव में रखकर अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट तक माइक्रोवेव कीजिए. 3 मिनिट बाद, ट्रे को बाहर निकालकर मेथी को थोड़ा सा पलट दीजिए. इसे फिर से माइक्रोवेव में रख दीजिए और फिर से 3 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए.

इसके बाद, ट्रे बाहर निकाल लीजिए, मेथी काफी हद तक सूख चुकी है. मेथी को थोड़ा सा पलट दीजिए और इसे 2 मिनिट तक और माइक्रोवेव कर लीजिए. 2 मिनिट बाद, ट्रे को बाहर निकालिए. मेथी एकदम सूखकर तैयार है. इसे हल्का सा ठंडा होने दीजिए.

ठंडा होने के बाद, मेथी को हाथों से मसलकर पाउडर बना लीजिए. माइक्रोवेव में कसूरी मेथी बनकर तैयार है. इसे किसी एअर-टाइट डिब्बे में रखकर साल भर तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

माइक्रोवेव में कसूरी मेथी बनाइए और विभिन्न व्यंजनों में कसूरी मेथी का उपयोग कर उन्हें और भी ज़ायकेदार तथा खुशबूदार बनाइए.

सुझाव

  • मेथी को मसलकर पाउडर करने की बजाय आप मोटा भी रख सकते हैं. 
  • आप चाहे, तो कसूरी मेथी को क्रश करने के बाद मोटी छलनी में छानकर इनकी डंडियां भी हटा सकते हैं.

Dry Kasoori Methi in Microwave - How to make Kasuri Methi at home

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (629 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rajesh Sharma
शुक्रिया इतना सरल तरीका बताने के लिये...आपका दिल से शुक्रिया..????
NishaMadhulika
राजेश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
tehnaz
Madam, This is very hygienic and cheap.

निशा: तहनाज़ जी, धन्यवाद.
Maitri Singh
Nisha ji maine methi sukhi hai sun light me par use kisi bhi cheez me dalne par wasi mahak nahi aarahi jo meri market se layi kasuri methi me aati hai kya problem ho sakti hai
निशा: मैत्री जी, मैथी की वैरायटी का फरक हो सकता है, छोटे पत्ते वाली मैथी अधिक खुशबू देती है.
ritu
Thank you so much :)

निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
mohini
madam, ise grill karana hoga ya convection mode par karana hai
vo bataiye na plz,

निशा: मोहिनी जी, इसे माइक्रो मोड पर ही सुखाना है.