गरम मसाला Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala

गरम मसाला बाजार में तैयार पकैट्स में मिल जाता है लेकिन बहुत से परिवारों में इसकी शुद्धता को ध्यान रखते हुये घर में भी बनाया जाता है. पहले से तैयार मसाले की अपेक्षा ताजा बने गरम मसाले की खुश्बू और स्वाद दोनों ही अधिक होते हैं. आईये आज घर पर ही गरम मसाला तैयार करें
Read - How to make Garam Masala In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Garam Masala Powder
- काली मिर्च- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- बड़ी इलायची- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- जीरा- 20 ग्राम (3 टेबल स्पून)
- दालचीनी- 10 ग्राम या 8 से 10 टुकड़े (1 इंच)
- तेजपत्ते- 3 से 4
- जायफल- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- जावित्री- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- लौंग- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
विधि How to make Garam Masala Powder
सारे मसालों को अच्छी तरह साफ करलें.
कढ़ाही गरम कीजिए. इसमें बड़ी इलायची, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च, लौंग और तेजपत्ते डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट भून लीजिए.
इसके बाद, मसालों को प्लेट में डालकर हल्का सा ठंडा होने दीजिए.
जायफल और जावित्री को टुकड़े करके भुने मसालों के साथ ही मिला लीजिए. इन मसालों को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए और इसे छान लीजिये.
गरम मसाला तैयार है. मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 6 महिने तक प्रयोग में लायें.
100 ग्राम गरम मसाला बनाने के लिए पर्याप्त
ताजा गरम मसाला बनाने के लिये.
ताजे गरम मसाले के लिये. काली मिर्च 7-8, लौंग 4-5, बड़ी इलाइची 2, जीरा 1/4 छोटी चम्मच, दाल चीनी 1 इंच लम्बा टुकड़ा, तेजपता 2-3 पत्ते. इलाइची को छोड़कर, सभी मसाले तवे पर डालकर 1-2 मिनिट, सुगन्ध आने तक भून लें. भुने हुये मसाले, और इलाइची छील कर मिलायें. मसालों को खल्लड़ में महीन कूट कर प्रयोग में लायें.
सुझाव
- साबुत मसालों को भूनने की बजाय 1 दिन तेज धूप में भी रखकर सीधे पीसा जा सकता है.
- गरम मसाला छानने के बाद जो थोड़े मोटे टुकड़े रह जाएं, उसे आप दोबारा भी पीस सकते हैं या फिर चटनी बनाने के लिए यूज कर सकते हैं.
Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala Video in Hindi
कमेंट (228)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रदीप जी, ये मसाला 100 ग्राम बनकर तैयार हो जायेगा.
निशा: बलदेव जी, आप जो मसालों का उपयोग गरम मसाला बनाने के लिए करेंगे उनकी अपनी ही खुश्बु और स्वाद होता है.
निशा: मलिक जी, आप चक्र फूल के बारे में कह रहे हैं तब आप इसे गरम मसाले में डाल सकते हैं. 100 ग्राम मसाले में 5-6 चक्र फूल डाल सकते हैं.
निशा: अंकित जी, इसी अनुपात में सारी चीजें ले कर आप जितना चाहें उतना गरम मसाला बना सकते हैं.
निशा: अजय जी, धन्यवाद.
निशा: तेजल जी, धन्यवाद.
निशा: राजू जी, इस गरम मसाला वाली रेसिपी में 100 ग्राम गरम मसाला बनाया गया है, आप रेसिपी में दी गई मात्रा लेकर गरम मसाला बना सकते हैं.
निशा: मुकुन्द जी, हम यह मसाला जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: मान जी, हमने 100 ग्राम गरम मसाला बनाया है, आप इसको 10 गुना कर देंगे तो 1 किलोग्राम गरम मसाला बन जाएगा.
निशा: नेहा जी, हां कर सकते हैं.
निशा: अशोक जी, रेसिपी में ही बनाने का तरीका दिया हुआ है. कृ्प्या चैक कर लीजिए.
निशा: रिकेश जी, गरम मसाला एक ही प्रकार का होता है. ये कई मसालों से मिलकर बनता हैं जैसे कि दालचीनी, साबुत जीरा, काली मिर्च, बड़ी इलाइचई, लौंग, तेजपत्ता इत्यादि.
Plz
निशा: किरण जी, आपको गरम मसालों की सूची इसी रेसिपी में ऊपर मिल जाएगी.
जावित्री kya h or kha milti h
निशा: रजत जी, जावित्री एक प्रकार का गरम मसाला है. यह काफी तीखा और खुश्बूदार होता है. किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगा.
निशा: मुकुन्द जी, आप हमारी वेबसाइट पर जाकर सर्च बटन द्वारा विभिन्न प्रकार के मसालों की रेसिपीज़ देख सकते हैं.
निशा: विपिन जी, ये मसाला ठंड के दिनों में हैल्थ के लिये बहुत अच्छा है, इसमें सारी चीजें गरमाहट देने वाली है.
निशा: मनोज जी, हमने इस पर कोई किताब नही लिखी है.
निशा: प्रशांत जी, इस मसाले को एअर-टाइट कन्टेनर में रखकर 6 महीने तक उपयोग किया जा सकता है.
निशा: अशोक जी, धन्यवाद.
निशा: मनजीत जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.