शिमला मिर्च आलू सब्जी - Aloo Capsicum recipe, How to make aloo shimla mirch recipe

📅 5 अप्रैल 2016 👁 8.2 लाख बार देखी गई 💬 61 कमेंट ★ 3.4 (3449)


शिमला मिर्च और आलू की सब्जी बहुत कम इन्ग्रेडिएन्ट्स से मिला कर बनाई तुरत फुरत बन जाने वाली सब्जी है. इसे हम आलू के साथ हरी केप्शिकम मिर्च या पीली लाल केप्शिकम से बना कर परांठे, फुलके, नान के साथ परोस सकते हैं.

Read - Aloo Capsicum recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Simla Mirch Aur Aloo Indian

  • आलू - 4 (250 ग्राम)
  • शिमला मिर्च - 2 (250 ग्राम)
  • टमाटर - 1
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया 2-3 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 1 -2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • लाल मिर्च - 1/4 -1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Potato Capsicum Recipe

हरी मिर्च धोइये और बारीक काट लीजिये और अदरक को छीलिये, धोइये और पतले लम्बे टुकड़ों में काट लीजिए.

शिमला मिर्च और आलू धोइये, आलू छीलकर, एक आलू के आठ टुकड़े करते हुए काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिए, तेल गरम होने पर जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब आलू डाल कर मिलाइये. बर्तन को ढककर के आलू को 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.जब तक आलू नर्म हों,  तब तक शिमला मिर्च के बीज और डंठल हटा कर थोड़े से बड़े टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए


आलू को चैक करके अच्छे से चला दीजिए, आवश्यकता हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाल सकते हैं, और फिर से ढककर के 2-3 मिनिट पका लीजिए. अब आलू में शिमला मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाइये, और ढककर 3-4 मिनिट पकाएं.
सब्जी को थोड़ी-थोडी़ देर में चलाते और चैक करते रहें.

हरा धनिया और टमाटर को भी बारीक-बारीक काट कर तैयार कर लीजिए. आलू के नरम होने पर सब्जी में कटे हुए टमाटर और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए और फिर से सब्जी को 1-2 मिनिट ढककर के धीमी आंच पर पका लीजिए.

सब्जी बनकर के तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी में ऊपर से हरा धनिया डाल कर सजाइये. शिमला मिर्च आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

  • 3-4 सदस्यों के लिए
  • समय - 20 मिनिट

Simla Mirch Aur Aloo Recipe - Potato Capsicum Recipe indian

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (3449 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (61)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

L.B. Afley
शुरु में तेल में जीरा व धनिया पावडर डालते ही दोनो जलने लगते है।
NishaMadhulika
L.B. Afley जी, जब तेल गरम हो जाए तब गैस धीमा कर दीजिए और उसके बाद जीरा, धनिया डाल दीजिए ये जलेगा नहीं.
Priya Pandey
Nice recipe
NishaMadhulika
Priya Pandey जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anita Shrivastava
Thanks mam the recipe was amazing
NishaMadhulika
Anita Shrivastava जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja Jaiswal
Very nice respi
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Pooja Jaiswal
Divyanshu
Very nice recipe
NishaMadhulika
दिव्यांशु जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई. रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Chandrika prasad
Nicely makes shimla mirch your help.
Thanks
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Chandrika prasad
ruby khan
v nice and taste i love it
निशा: रूवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shree
Taste recipe.

निशा: श्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashish katiyar
Thank u ji sabji ki bidhi btane ke ley

निशा: आशिष जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
richa
Hlw aunty ..I like ur all videos and i want make allo snakes

निशा: रिचा जी, आप आलू से बनने वाले बहुत तरह के स्नैक्स की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर देख सकती हैं. धन्यवाद.
Mite shri
Very nice recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
ANKIT SHUKLA
very good recipe thank you
yachna
Nisha ji im yours biggest fan i like all yours recipe very much :)

निशा: याचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Azra nahid
Kya isme Hing dalna zaruri hai
निशा: अज़रा जी, आप इसे नहीं डालना चाहें तो न डालें, बिना हींग के सब्जी अच्छी बनती है.
Mamta sharma
Aapke recipie dekhkar aaj hmne chole bhature banaye the bhot tasty bne ... thanku for tasty recipie

निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pari
Woow!!! Awesome...

निशा: परी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pratishtha
very much delicious recipe .thanku so much mam..

निशा: प्रतिष्ठा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kusum sharma
Nisha ji app ki respee se gatte ki subji banai bahut achi bani us se bhi accha app ke batane ka tarika laga jo app ko auro se alag karta hai

निशा: कुसम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ऎसे ही रेसिपी बनाती रहें और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Julie Srivastava
There are nice dis .
Thanks

निशा: जुलिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swarn
thanks uso much misha ji...apki har recipe achi hai.....jha se dekhker hi main sabjiya bnati hu....

निशा: स्वर्ण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shubham Sharma
धन्यवाद निशा आंटी।
मेरे सब घरवाले जयपुर गए थे तो घर पे मैं अकेला था तो मैंने आपकी बताई रैसिपी को देखकर रोज़ सब्जियां बनायी । और सच में बहुत स्वादिष्ट सब्जी बनती हैं।

निशा: शुभम जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Salman khan
Nice...
Very- very testy

निशा: सलमान जी, धन्यवाद.
Kaushika navsariwala
Very very nice recipe of simla Mirch Nishaji I really love all your recipes.i want to ask u is your recipe book available in market I would like to buy it.

निशा: कौशिका जी, बहुत बहुत धनयवाद. हमारी कोई रेसिपी बुक नही हैं, मेरा सारा काम मेरी वेबसाइट और मेरे चैनल पर ही है.
Dr. veera Jani
very much delicious recipe, .mam. I love the way you explain any recipe.

निशा: वीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Afroz Alam
i always follow ur recipes and its really teasty....
"Thank u ma'am"

निशा: अफरोज़ जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
anjnaa
Nice recipe momos banane ki recipe

निशा: अंजना जी, धन्यवाद.
rohitash
such a best thing

निशा: रोहिताश जी, धन्यवाद.
amol
Can we use onion..??

निशा: अमोल जी, हां आप प्याज भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Raaz sharma
आपकी सभी रेसेपी बहुत ही लजीज़ होती हैं, ये रेसेपी भी बहुत पसंद आयी।
आपका बहुत - बहुत धन्यवाद
Ankit
Lesn aalo obale ke ne