शिमला मिर्च आलू सब्जी - Aloo Capsicum recipe, How to make aloo shimla mirch recipe

📅 5 अप्रैल 2016 👁 8.2 लाख बार देखी गई 💬 61 कमेंट ★ 3.4 (3449)


शिमला मिर्च और आलू की सब्जी बहुत कम इन्ग्रेडिएन्ट्स से मिला कर बनाई तुरत फुरत बन जाने वाली सब्जी है. इसे हम आलू के साथ हरी केप्शिकम मिर्च या पीली लाल केप्शिकम से बना कर परांठे, फुलके, नान के साथ परोस सकते हैं.

Read - Aloo Capsicum recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Simla Mirch Aur Aloo Indian

  • आलू - 4 (250 ग्राम)
  • शिमला मिर्च - 2 (250 ग्राम)
  • टमाटर - 1
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया 2-3 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 1 -2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • लाल मिर्च - 1/4 -1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Potato Capsicum Recipe

हरी मिर्च धोइये और बारीक काट लीजिये और अदरक को छीलिये, धोइये और पतले लम्बे टुकड़ों में काट लीजिए.

शिमला मिर्च और आलू धोइये, आलू छीलकर, एक आलू के आठ टुकड़े करते हुए काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिए, तेल गरम होने पर जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब आलू डाल कर मिलाइये. बर्तन को ढककर के आलू को 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.जब तक आलू नर्म हों,  तब तक शिमला मिर्च के बीज और डंठल हटा कर थोड़े से बड़े टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए


आलू को चैक करके अच्छे से चला दीजिए, आवश्यकता हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाल सकते हैं, और फिर से ढककर के 2-3 मिनिट पका लीजिए. अब आलू में शिमला मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाइये, और ढककर 3-4 मिनिट पकाएं.
सब्जी को थोड़ी-थोडी़ देर में चलाते और चैक करते रहें.

हरा धनिया और टमाटर को भी बारीक-बारीक काट कर तैयार कर लीजिए. आलू के नरम होने पर सब्जी में कटे हुए टमाटर और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए और फिर से सब्जी को 1-2 मिनिट ढककर के धीमी आंच पर पका लीजिए.

सब्जी बनकर के तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी में ऊपर से हरा धनिया डाल कर सजाइये. शिमला मिर्च आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

  • 3-4 सदस्यों के लिए
  • समय - 20 मिनिट

Simla Mirch Aur Aloo Recipe - Potato Capsicum Recipe indian

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (3449 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (61)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

TAJWAR
Very nice recipe, i will try for sure.

निशा: तज़वार जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
shyam
Nice test ......thax

निशा: श्याम जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
Reshma
Mam ise main hinga dalna zaruri hai kya.aur adrak lasan ka paste dal sakte hai kya

निशा: रेशमा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
Manoj rajput
Nisha ji shimla mirch aalu sabji ya besan shimla mirch sabji me lehsun pyaj ka upyog nhi kar sakte hain ?

निशा: मनोज जी, अवश्य कर सकते हैं.
diksha soni
nice recipe

निशा: दीक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nishu
mam tmatar baad me kyu dala?

निशा: निशू जी, टमाटर पहले डाल देने से सब्जी पकने में बहुत समय लग जाता है इस कारण टमाटर बाद में डाले गए हैं.
swetha
Namaste maam, this dish came out very well. We thoroughly relished it.
Maam acidity aur stomach ulcer ke waqt kya bana ke kya khaa sakte hein....aisa kuch bataiy please.
Thanks in advance,
Swetha
निशा: स्वेथा जी, दलिया और दूध या दलिया और मूंग दाल या दलिया की खिचड़ी बहुत अच्छा खाना है, रोजाना नारियल पानी पियें, खीरा ककड़ी, अमरूद जो फल खट्टे न हों वह खायें, और डा. से सलाह अवश्य लीजिये.
Mamta arya
Nisha ji your all recipes are soo good...and tasty also..

निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Harish shah
Your presentation is nice very
Much in detail we will definitely
Try.par boiled potato will reduce
The time.Thanks for sharing.

निशा: हरिश जी, आप चाहेंतो उबले आलू भी उपयोग कर सकते हैं. धन्यवाद.
varsha vats
mam ...my father in law likes less spicy food .....pls tell me some recepies in hindi
निशा: वर्षा जी, मेरे सब्जियों में मसाले कम ही रहते हैं लेकिन अगर आप बिलकुल कम मसाले के साथ सब्जी बनाना चाहती हैं तब आप सब्जी से लाल मिर्च और गरम मसाला बिलकुल हटा दीजिये, सब्जी 1 हरी मिर्च और थोड़ा सा अदरक पेस्ट यूज कीजिये, सब्जी कम मसाले वाली बन कर तैयार हो जायेगी.
Rahul
Hello mem
Thanks
Me abhi 19 ka hu or ye Mere hatha ki pahli recipe or ye sb ko pasand aai hai
Aap ki thank you miss nisha G
Me aap se ese hi simpl or ghar me used hone walo masalo se tayar recipe janna chahta hu...
Plz help me...
निशा: राहुल जी, मेरे वेबसाइट पर अधिक तर रेसिपी इसी तरह की हैं प्लीज आप उन्हैं देखिये और बनाइये, और यहा अपने अनुभव शेयर करते रहिये.
ANGAD CHAUHAN
your recipe is so yummy
Pumam
Nisha ji you are awesome cook and your recipies are also awesome......
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kamla jindal
Thanks a lot for ur lovely and awesome recipes
निशा: कमला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi
Main kl yahi sabji bnane wali hu...... Thank u aunty...... Khane k bad apko btaungi
anuj
main aapki receipe ko follow karta hoon. ab to main bhi pyaj lahsoon ka istemal nahi karta. thanks.
निशा: अनुज जी बहुत बहुत धन्यवाद.
neetu moudgill
very testy good

निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
brinda
super ...very testy

निशा: बृंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nirmala
May we used boiled potatos

निशा: निर्मला जी, उपयोग कर सकती हैं.
joy
I was looking for this recipe for a long time.... Thank u mam...

निशा: जोय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pal
Liked the recipe very much..

निशा: पाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Puja arora
Nisha ji kya hm isme pyaaz lahsun add kr skte hii?

निशा: पूजा जी, बिलकुल उपयोग कर सकती हैं.
Rahul Rana
I need to know how to prepare tajma (as a normal vegetable) if i forgot to soak tham overnight
निशा: राहुल जी, राजमा अगर स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तब उसे भिगोना आवश्यक है.
Vidya
Mojerrela cheese banane ki recipe bataiye
Kya gaay k pahle din k milkse mojerrela cheese banaya ja sakta hai?????
chandrika prajapati
Good and taste recipe

निशा: चंद्रिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.