आलू समोसा – Samosa Recipe

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.
Read - Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.
- मैदा - 2 कप( 250 ग्राम)
- घी - 1/4 कप ( 60 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.
- आलू - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
- हरे मटर के दाने - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
- काजू - 10 -12 (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतर लीजिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Samosa Recipe
सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.
मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.
उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी. बारीक तोड़े हुये आलू डालिये, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये . बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये. देखिये समोसे का आकार सही है. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.

समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे. कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
- आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें. यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.
कमेंट (419)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
very good recipe and very simple recipe. Very nice nisha ji.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plzz tell me my dough is not sticking together
Iam in a problem plzz
निशा: रीना जी, पानी डालते हुये आटे को एक साथ बाइन्ड होने तक गूथिये, प्लीज ट्राई आप अच्छा ढो अवश्य लगायेंगी.
Mem samosa ko tikona kyu banaya jata h.
निशा: गनेश जी, कचौड़ी गोल और समोसा तिकोना स्पेशल शेप में ही बनाया जाता है.
Thanks
Aapki recipe s mujhe samosa banane mai bahut aasani hui
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nissha ji, aapse mera sawal ye hai ke samose ki upari parat ko jyada kurkuri kaise banaya jaye
निशा: अराध्या जी, समोसे बनाकर, ढककर थाली में रख लीजिये, समोसे को धीमी और मीडियम आग पर कुरकुरा होने तलें, समोसे को क्रिस्पी बनाने में आग का ही रोल है.
Kya kismis Dalna zaroori hai
निशा: रिया जी, बिलकुल भी जरूरी नहीं है, आप नहीं पसन्द करते तो मत डालिये.
समोसे के तिकोन मे आलू की पिट्ठी भरने के पहले हलवाई कोई घोल का लेप अंदर मे लगाते है और किसी को नही बताते हैं कि वो क्या है और क्यो लगाते है उसको ? क्या आप इस कोई रोशनी डाल सकती है ?
निशा: कंचन जी, समोसे को पानी से चिपकाते हैं, अगर घोल से चिपकाना चाहें तो मैदा का पतला घोल बनाकर बिलकुल पानी की तरह लगाकर समोसा चिपका सकते हैं.
Acha to bna but am small now so salt kam ho gya...i'll try my best next tym..
Kya aap suji wala samosa ka recipes bata sakti hai
निशा: ज्योती जी हां किया जा सकता है.
निशा: शिन्दे जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अलवाज जी, समोसे का आटा सख्त गूथिये, मोयन घी का डालिये और उन्हैं भरने के बाद आधा घंटे पतले कपड़े से ढककर रखे रहने दीजिये, समोसे बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: किरनदीप जी, समोसे का कोन बनाते समय और उसे बन्द करते समय चिपकाने के लिये पानी का यूज करेंगे, और दबा कर अच्छी तरह चिपकायेंगे, तो समोसे तलते समय नहीं खुलेंगे.
निशा: मनोज जी, समोसे के लिये आलू हाथ से तोड़ कर लिये जांय तो ज्यादा अच्छा है.
लेकिन मुझसे समोसा शेप मे नही आता, क्या करू?
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.