आलू समोसा – Samosa Recipe

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.
Read - Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.
- मैदा - 2 कप( 250 ग्राम)
- घी - 1/4 कप ( 60 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.
- आलू - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
- हरे मटर के दाने - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
- काजू - 10 -12 (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतर लीजिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Samosa Recipe
सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.
मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.
उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी. बारीक तोड़े हुये आलू डालिये, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये . बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये. देखिये समोसे का आकार सही है. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.

समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे. कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
- आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें. यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.
कमेंट (419)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
samose tal rhi the to bubble ban rhe the samose ke upar aap bata sakti h kaisa kyu hua hoga aur kaha mistake hui.
निशा: चिंकी जी, समोसे के आटे में घी का मोयन डालिये और आटा सख्त गूथिये, समोसे की पपड़ी में बबल नहीं आयेंगे.
निशा: चिंकी, समोसे में प्लेट बाहर की तरह डालते हैं.
Samose paste me ham tejpatta & ajwayan dal skte h kya???
I am going to try this recipe..thnx
Bye tc
निशा: नूपुर जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam ma faizabad ka rah a wala hu pichle kai sal se ahmedabad ma rah rah a hi
Hat sal uttar pradesh Ana hota hai per first time samosa ka dead ma change aya hai please proper resepe for old type samosa
Aap please Pyaaz ki kachori ki recipe bhi upload kijiye.
Thanks Nishaji
निशा: मिनी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: अनीता जी, कटिंग आलू से क्या कहना चाहती है, आलू को काट कर मसाला मिलाया जाय या कुछ और.
निशा: टीना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूबी जी, समोसे घी या तेल जो आपको पसन्द है, किसी में भी तल सकते हैं, दोंनो में ही अच्छे लगते हैं.
निशा: पूजा, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये और समोसे मीडियम और धीमी आग पर अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, एक बार के समोसे तलने में 12-15 मिनिट तक लग जाते हैं.
and even describe them nicely .
निशा: जूही, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जसदीप जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
min tak tala aur phir bhi samose andar se kachhe rh gaye, kya kaaran se ase hua plz reply?
निशा: रेनू जी, समोसे को थोड़ा और देर तक तलना होगा, एक बार के समोसे तलने में 1-12 मिनिट तक लग जाते हैं, आप अगली बार अच्छे समोसे बना लेंगी.
I tried ur samosa recepie and it is so good.My husband and his friends loves it a lot, thanks for ur recepie.
usashi
निशा: उसाशी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन, कढ़ाई में तेल इतना लीजिये कि समोसे डूब कर तले जा सके, समोसे को पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, बहुत अच्छे समोसे बनेंगे.
निशा: श्रावन्थी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
maine ab tak 2 bar samose bana liye..1st time mere se 2 galtiya ho gai pahli mane puriya bhot patla kr di thi to or dusri jayada garam tel me smose dal diye so..uspe bahot se bundi aa gai to mujhe bahot bura laga.. but..2nd time banai to kya jabardast or testy samose bane...WOW....THANK YOU..}
निशा: नीतू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता, मैदा में तेल डालने के लिये, मैदा की मात्रा का चौथाई ले लीजिये, अगर 1 किग्रा. मैदा गूथ रहे हैं तो 250 ग्राम ओइल उसमें डाल लीजिये, धन्यवाद.