आलू समोसा – Samosa Recipe

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.
Read - Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.
- मैदा - 2 कप( 250 ग्राम)
- घी - 1/4 कप ( 60 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.
- आलू - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
- हरे मटर के दाने - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
- काजू - 10 -12 (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतर लीजिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Samosa Recipe
सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.
मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.
उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी. बारीक तोड़े हुये आलू डालिये, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये . बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये. देखिये समोसे का आकार सही है. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.

समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे. कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
- आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें. यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.
कमेंट (419)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुनिता जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये.
निशा: ज्योती जी, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये. घर में समोसे बाजार से अच्छे बनने चाहिये.(पपड़ी ज्यादा कुरकुरी करने के लिये, 250 ग्राम मैदा में आटा गूथते समय एक चथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल लीजिये)
निशा: मेघना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, प्लीज समोसे की रेसिपी पढ़ कर वीडियो देखिये और सारे इन्ग्रीडियेन्ट बराबर मात्रा में लीजिए, बहुत अच्छे समोसे बनेंगे.
निशा: डेविड जी,समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, समोसे धीमी आग पर तले तो वे जरूर से कुरकुरे बनते हैं.
Can we put onion in this recipe..
निशा: बिलकुल मिला सकते हैं.
निशा: सागर जी, गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये.
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks nisha g
निशा: बलजिंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Agar party k liye samose banane hai to unhe ek din pahle se kuch taiyari karke rakh sakte hai ?'
निशा: नंदिनी जी, आप स्टफिंग और आटा एक दिन पहले बना कर रख सकते हैं.
निशा: आपका प्रश्न समझ नहीं आ पा रहा है. क्या आप समोसो को तलने के बारे में पूछ रहे हैं या बेक करने के बारे में पूछ रहे हैं.
निशा: अनिशा जी, , समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, तलते समय गैस प्लेम मीडियम और धीमी रखिये.ज्यादा कुरकुरे करने के लिये, 250 ग्राम मैदा में आटा गूथते समय एक चथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल लीजिये.
Thank u so much for your delicious recipes
निशा: प्रतिभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनोज जी, धन्यवाद सुझाव के लिए
निशा: पिहू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारू जी, कचौरी थोड़ी बड़ी या छोटी अपनी पसन्द के अनुसार बना सकते हैं और उसी के अनुसार आटा ले लीजिये, कचौरी को मीडियम आग पर खस्ता होने तक तलें, वो क्रिस्पी और अच्छे बनेंगी.
निशा: रितेश जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.
निशा: शिल्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू जी, आप मेरी वेबसाइट से कोई भी रेसिपी बना सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: पवन जी, मैने समोसे तिकोने बनाने का तरीका अपनी रेसिपी में बताया हुआ है, आप ज्यादा विस्तार से जानने के लिए रेसिपी का वीडियो भी देख सकते हैं.
Your recipe is very easy avd very tasty Thankyou so much nisha ji
Nisha ji mere smaoso ki parat bht khichi khichi ya chikat banti hai..aisa kiyu hota hai or iska upay kia hai?
निशा: यासमीन जी, यदि मैदा में घी कम डाला गया हो तब एसा हो सकता है.
Hello mam I love your recipes very much.yesterday I made samosa but it become very hard.masala was tasty but outer aside not crispy it was very chewy what can I do
निशा: सुमन जी, समोसा का आटा थोड़ा सख्त गूथिये, और समोसा भरने के बाद उन्हैं आधा घंटे के लिये छोड़ दीजिये, और अब धीमी और मीडियम आग पर तलें, समोसे बहुत अच्छे बनेंगे.
I really liked all ur receipe...even I tried some of it....as I read comments of the receipe viewer ',most of them have the dough making problem...I want to share wid u my experience of making dough of samosa...bind the dough wid luke warm water add needed ghee ,ajwain, salt..you will get the same crispy taste..as you get that in bazzar samosa..thank you nishaji
निशा: सैरोज जी, आप सही कह रहे हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.