भिन्डी टमाटर सब्जी - Tomato Bhindi Sabzi - Okra with Tomatoes Recipe

कुरकुरी भिन्डी तो हम सभी को पसंद आती ही है. टमाटर और देशी मसालों के साथ बनाई हुई हल्के रसीले खास स्वाद वाली भिन्डी टमाटर की सब्जी झटपट बनाईये और चपाती परांठे के साथ परोसिये. सभी को पसंद आयेगी.
Read - Tomato Bhindi Sabzi - Okra with Tomatoes Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Bhindi Sabzi
- भिन्डी - 250 ग्राम
- टमाटर - 2 (100 ग्राम)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Okra and Tomatoes Recipe
भिन्डी को 2 बार अच्छे तरीके से धोकर, छलनी में रख दीजिये, सारा पानी हटाकर, पानी सूखने तक सुखा दीजिये. एक भिन्डी को उठाइये, आगे और पीछे के डंठल काट कर निकाल दीजिये, भिन्डी को आधा-पोना इंच के साइज में काट लीजिये.
टमाटर को भी धोकर, सुखाकर, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए.

भुने मसालों में कटे हुए टमाटर, भिन्डी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कीजिए. अब सब्जी को ढककर के 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए इसके बाद चैक कीजिए.
सब्जी को चला कर के फिर से 5 मिनिट पकने दीजिए और चैक कीजिए. सब्जी में अगर टमाटर का जूस दिख रहा हो तो उसे तेज आग पर 1-2 मिनिट पका लीजिये.. सब्जी बनकर तैयार है, सौंफ पाउडर और हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.
भिन्डी टमाटर की सब्जी को हरे धनिये से गार्निश कीजिए. स्वादिष्ट भिन्डी टमाटर सब्जी को चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाईये.
3-4 चार सदस्यों के लिये
समय - 15 मिनिट
कमेंट (31)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शीबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe jab koi problem hoti h to mai aapki reciepes dekh leti hu
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकुर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks u
निशा: एलिजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, आप इसमें एलमुनियम या स्टील का बरतन उपयोग कर सकती हैं.
निशा: काम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: शुभरा जी, भिन्डी को अच्छे से फ्राई करें तो उसमें चिकनापन नहीं रहता है.
निशा: विश्वजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धनराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उपासना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शेखर जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिए.
निशा: भूमि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bahut mazedar hai
निशा: सरवर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कनक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
फूलते भी नहीं हैं, और क्रिस्पी भी नहीं बनते .
निशा: सरबजीत जी, सूजी का आटा नरम गूंथे और उसे अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करना होता है. लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें क्योंकि पतली पूरी बेलने पर पूरी फूलेगी नही.गोल गप्पे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए.
यह रेसिपी भी मै जरुर बनाउंगी!!!!!!
निशा: मानसी जी, आप रैसिपी जरूर बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए. धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शरद जी, रोटी का आटे को आधा घंटे फुलाने के बाद उसे चिकना होने तक मसल मसल कर ठीक कीजिये, आग मीडियम रखिये, चपाती बनाने वाले लेख को ध्यान से पढ़कर रोटी बनाइये आप जल्दी ही अच्छी रोटी बनाना सीख जाएंगे.
निशा: आशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद योगिता जी.
Hi nishaji mene bread k gulabjamun bnaye the but wo soft nhi hui mene milk bhi ache se milaya tha aisa q
निशा: रिजवाना जी, ब्रेड का ढोह इतना सोफ्ट होना चाहिये कि गोले बनाने पर उसमें क्रेक न हो और अच्छे गरम घी में गुलाब जामुन को जल्दी से तल लीजिये, बहुत ही सोफ्ट गुलाब जामुन बनेंगे.
Nisha jiii bhut achi recipe h apki thanks . Ek chij puchna chata hu apki recipe me pyaj lahsun ka kam use h asa kyo?
निशा: बलवान जी, मेरे परिवार में प्याज लहसन नहीं खाया जाता है, इसलिये मैं बिना उसके ही खाना बनाती हूँ, बिना प्याज के खाना अच्छा बनता है.