भिन्डी टमाटर सब्जी - Tomato Bhindi Sabzi - Okra with Tomatoes Recipe

📅 1 सितंबर 2015 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 31 कमेंट ★ 3.2 (3686)

कुरकुरी भिन्डी तो हम सभी को पसंद आती ही है. टमाटर और देशी मसालों के साथ बनाई हुई हल्के रसीले खास स्वाद वाली भिन्डी टमाटर की सब्जी झटपट बनाईये और चपाती परांठे के साथ परोसिये. सभी को पसंद आयेगी.

Read - Tomato Bhindi Sabzi - Okra with Tomatoes Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Bhindi Sabzi

  • भिन्डी - 250 ग्राम
  • टमाटर - 2 (100 ग्राम)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Okra and Tomatoes Recipe

भिन्डी को 2 बार अच्छे तरीके से धोकर, छलनी में रख दीजिये, सारा पानी हटाकर, पानी सूखने तक सुखा दीजिये. एक भिन्डी को उठाइये, आगे और पीछे के डंठल काट कर निकाल दीजिये, भिन्डी को आधा-पोना इंच के साइज में काट लीजिये.

टमाटर को भी धोकर, सुखाकर, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए.

भुने मसालों में कटे हुए टमाटर, भिन्डी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कीजिए. अब सब्जी को ढककर के 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए इसके बाद चैक कीजिए.

सब्जी को चला कर के फिर से 5 मिनिट पकने दीजिए और चैक कीजिए. सब्जी में अगर टमाटर का जूस दिख रहा हो तो उसे तेज आग पर 1-2 मिनिट पका लीजिये.. सब्जी बनकर तैयार है, सौंफ पाउडर और हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.

भिन्डी टमाटर की सब्जी को हरे धनिये से गार्निश कीजिए. स्वादिष्ट भिन्डी टमाटर सब्जी को चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाईये.
3-4 चार सदस्यों के लिये
समय - 15 मिनिट

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (3686 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (31)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

urvi pandit

hello aanti i was watching your blog its very helpful to me, ye sabji me soffpowder is needfull ?


निशा: उरवी जी, सब्जी को बिना सोंफ पाउडर के बना सकते हैं, लेकिन भिन्डी की सब्जी में सोंफ पाउडर का अच्छा स्वाद आता है.