राजमा - Rajma Masala Curry Recipe

सबसे मशहूर पंजाबी खाना कौन सा है? छोले भटूरे, मक्के की रोटी सरसों का साग या राजमा. जबाब देना मुश्किल है.
राजमा (Rajma Recipe) पंजाब का पसंददीदा भोजन है. राजमा में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाये जाते हैं, हम भी इसे बना रहे हैं लेकिन बिना प्याज के.
Read - Rajma Masala Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajma Curry Recipe
- राजमा ------- 200 ग्राम ( एक कप )
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)
- खाना सोडा ------- आधा छोटी चम्मच से कम
- टमाटर -------- 250 ग्राम ( 3 -4 )
- हरी मिर्च ------- 2-3
- अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( एक छोटी चम्मच पेस्ट )
- तेल ------- 2-3 टेबल स्पून
- हींग ------- 1 पिंच
- जीरा ------- 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर ----------- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर ------ 1 1/2 - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू ------ 1 यदि आप चाहें
- हरा धनियां ------- 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Rajma Curry Recipe
राजमा को 8-10 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये.
भीगे हुये राजमा को धो कर कुकर में डालिये, 1 छोटा गिलास पानी, आधा छोटी चम्मच से थोड़ा कम खाने का सोडा और स्वादानुसार नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बन्दकर दें और राजमा पकने के लिये गैस पर रखें.
कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 7-8 मिनिट राजमा पकने दें. गैस बन्द कर दें. कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर बारीक पेस्ट बना लें.
पैन में तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर चलायें और, अब टमाटर का पेस्ट डाल दें, मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाला भुन कर तैयार है. यदि आप प्याज खाना पसन्द है तो 1 मिडियम प्याज को बारीक काटें और तेल गरम होने पर हींग नहीं डालें, सिर्फ जीरा डाल कर ब्राउन करें और अब कटे हुये प्याज डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनें. अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर भूने, और ऊपर दी गई विधि से राजमा बनालें.
अब तक कुकर का प्रेशर भी खतम हो गया है. कुकर खोल कर राजमा को तैयार मसाले में, मिला दीजिये. अगर आप को लग रहा कि राजमा में पानी की मात्रा कम है तो आवश्यकतानुसार पानी मिलादें. उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक राजमा को बनने दें. गैस बन्द कर दें. गरम मसाला, नीबू का रस और हरा धनियां राजमा में मिला दें.
राजमा (Red Kidney Beans -Rajma)तैयार है, प्याले में निकाल लीजिये. हरे धनिये ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम राजमा चपाती, नान के साथ, और राजमा चावल तो बहुत ही अच्छे लगते हैं, परोसें और खाइये.
4 लोगों के लिये. समय - 30 मिनिट

कमेंट (191)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विशाल, बाजार में भी राजमा इसी प्रकार बनाया जाता है.
निशा: नेहा, इस गरम मसाला को मसाला भूनते समय डाला जा सकता है और सब्जी पकते समय भी डाल सकते हैं.
But I must share that from past 2 days im making rasgullas n njoing them wish i cud make you taste one.
You know from past so many years i kept asking people to giv me the recipe for ragullas but no1 gave me the right recipe.
But last week by chance i came across your website and my search ended here. Really your recipes are too gud i really enjoy food these days all due to your recipes Nisha Ji.
God Bless You
निशा: केके जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I would like to know that is it a must to soak Rajma for 8 to10 hours?
Can i just cook rajma direct in cooker without soaking.
By the way i made Rassa Wala Aloo last night and it was so good so good that i finished all.
Ur really a great cook :)
निशा: दीपक, राजमा भिगो कर ही अच्छा बनता है.
निशा: मोनिका, राजमा इन सबके बिना अच्छे बनते हैं, राजमा खाने में एसे ही हैवी होते हैं और ये काजू पेस्ट और मलाई डालने से तो और भी हैवी जायेंगे, मसाले में ताजा दही और टमाटर यूज कर लीजिये, धन्यवाद.
ap bahut achcha sikhati ho me aj pahli bar rajma banaugi
निशा: कनु, धन्यवाद.
निशा: शिखा, अगर हम प्याज और लहसन डाल कर सब्जी बनाते तो हींग डालने की आवश्यकता नहीं होती.
Thank you nishaji. Aapki sabhi recipes bahut hi achchi hai.
निशा: तरुन, आलू छील कर राजमा के साथ उबाल लीजिये और राजमा का मसाला भूनते समय दही उस मसाले में भून लीजिये और राजमा में मिला दीजिये.