राजमा - Rajma Masala Curry Recipe

📅 3 जनवरी 2008 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 191 कमेंट ★ 3.2 (18299)

सबसे मशहूर पंजाबी खाना कौन सा है? छोले भटूरे, मक्के की रोटी सरसों का साग या राजमा. जबाब देना मुश्किल है.

राजमा (Rajma Recipe) पंजाब का पसंददीदा भोजन है. राजमा में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाये जाते हैं, हम भी इसे बना रहे हैं लेकिन बिना प्याज के.

Read - Rajma Masala Curry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajma Curry Recipe

  • राजमा ------- 200 ग्राम ( एक कप )
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)
  • खाना सोडा ------- आधा छोटी चम्मच से कम
  • टमाटर -------- 250 ग्राम ( 3 -4 )
  • हरी मिर्च ------- 2-3
  • अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( एक छोटी चम्मच पेस्ट )
  • तेल ------- 2-3 टेबल स्पून
  • हींग ------- 1 पिंच
  • जीरा -------  1/2 छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर ----------- आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर ------ 1 1/2 - 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नीबू ------ 1 यदि आप चाहें
  • हरा धनियां ------- 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Rajma Curry Recipe

राजमा को 8-10 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये.

भीगे हुये राजमा को धो कर कुकर में डालिये, 1 छोटा गिलास पानी, आधा छोटी चम्मच से थोड़ा कम खाने का सोडा और स्वादानुसार नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बन्दकर दें और राजमा पकने के लिये गैस पर रखें.

कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 7-8 मिनिट राजमा पकने दें. गैस बन्द कर दें. कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर बारीक पेस्ट बना लें.

पैन में तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर चलायें और, अब टमाटर का पेस्ट डाल दें, मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाला भुन कर तैयार है.  यदि आप प्याज खाना पसन्द है तो 1 मिडियम प्याज को बारीक काटें और तेल गरम होने पर हींग नहीं डालें, सिर्फ जीरा डाल कर ब्राउन करें और अब कटे हुये प्याज डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनें. अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर भूने, और ऊपर दी गई विधि से राजमा बनालें.

अब तक कुकर का प्रेशर भी खतम हो गया है. कुकर खोल कर राजमा को तैयार मसाले में, मिला दीजिये. अगर आप को लग रहा कि राजमा में पानी की मात्रा कम है तो आवश्यकतानुसार पानी मिलादें. उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक राजमा को बनने दें. गैस बन्द कर दें. गरम मसाला, नीबू का रस और हरा धनियां राजमा में मिला दें.

राजमा (Red Kidney Beans -Rajma)तैयार है, प्याले में निकाल लीजिये. हरे धनिये ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम राजमा चपाती, नान के साथ, और राजमा चावल तो बहुत ही अच्छे लगते हैं, परोसें और खाइये.

4 लोगों के लिये. समय - 30 मिनिट

Rajma Masala Curry Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (18299 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (191)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

saba kapadia
bahoot achi web site hain.mughe bhoot pasand hain.
seema
dahnyawad yaha recipi jarur banaungi.
meera
hello... nishaji.. your rajma is superb..
i just want to tell u that mene aap se milk halwa ki recipe mangi thi.. me Gujarat se hunn.. or vaha par dudh ka halwa bada atcha milta hai.. use milk cake kehte hai.. or yaha US me milta to hai par wo usme wo test nahi hai jo ghar par khaya tha.. agar ho sake to muje batana ke kese banta hai...
Thanks...
Swati
Raajma ubalte waqt aagr thoadasa haldi bhi daal de to aur taste aata hain.
निशा - धन्यवाद स्वाती
santosh
Thanks NISHA AApki website bahut hi dilchasp hai. Keep up the great work. Please do not mind.. if I tell you this.. but just thought I could give you a small input to improve what is already so rocking!! When you say BOWL - it should be written as बोल in Hindi. बाउल या बाŠৠल ग़लत है. Thank you so much
nikki
mujhe rajma pasand nahi the lekin jabse meine aapki receipe se copy karke rajama ki sabji banayi jab mein rajma ki deewani ho gayi hu
i love rajma
sharlin kaur
I think Rajma chawal is mot favorite in punjab. But still lots of people prefer makke di roti and sarso da saag