राजमा - Rajma Masala Curry Recipe

सबसे मशहूर पंजाबी खाना कौन सा है? छोले भटूरे, मक्के की रोटी सरसों का साग या राजमा. जबाब देना मुश्किल है.
राजमा (Rajma Recipe) पंजाब का पसंददीदा भोजन है. राजमा में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाये जाते हैं, हम भी इसे बना रहे हैं लेकिन बिना प्याज के.
Read - Rajma Masala Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajma Curry Recipe
- राजमा ------- 200 ग्राम ( एक कप )
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)
- खाना सोडा ------- आधा छोटी चम्मच से कम
- टमाटर -------- 250 ग्राम ( 3 -4 )
- हरी मिर्च ------- 2-3
- अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( एक छोटी चम्मच पेस्ट )
- तेल ------- 2-3 टेबल स्पून
- हींग ------- 1 पिंच
- जीरा ------- 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर ----------- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर ------ 1 1/2 - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू ------ 1 यदि आप चाहें
- हरा धनियां ------- 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Rajma Curry Recipe
राजमा को 8-10 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये.
भीगे हुये राजमा को धो कर कुकर में डालिये, 1 छोटा गिलास पानी, आधा छोटी चम्मच से थोड़ा कम खाने का सोडा और स्वादानुसार नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बन्दकर दें और राजमा पकने के लिये गैस पर रखें.
कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 7-8 मिनिट राजमा पकने दें. गैस बन्द कर दें. कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर बारीक पेस्ट बना लें.
पैन में तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर चलायें और, अब टमाटर का पेस्ट डाल दें, मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाला भुन कर तैयार है. यदि आप प्याज खाना पसन्द है तो 1 मिडियम प्याज को बारीक काटें और तेल गरम होने पर हींग नहीं डालें, सिर्फ जीरा डाल कर ब्राउन करें और अब कटे हुये प्याज डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनें. अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर भूने, और ऊपर दी गई विधि से राजमा बनालें.
अब तक कुकर का प्रेशर भी खतम हो गया है. कुकर खोल कर राजमा को तैयार मसाले में, मिला दीजिये. अगर आप को लग रहा कि राजमा में पानी की मात्रा कम है तो आवश्यकतानुसार पानी मिलादें. उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक राजमा को बनने दें. गैस बन्द कर दें. गरम मसाला, नीबू का रस और हरा धनियां राजमा में मिला दें.
राजमा (Red Kidney Beans -Rajma)तैयार है, प्याले में निकाल लीजिये. हरे धनिये ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम राजमा चपाती, नान के साथ, और राजमा चावल तो बहुत ही अच्छे लगते हैं, परोसें और खाइये.
4 लोगों के लिये. समय - 30 मिनिट

कमेंट (191)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Pl help... In case rajma raat ko nhi bhigoya to kya way out ha abi instant banane ka
निशा: रोबिन जी, राजमा, चना या दाल मखनी के लिये साबुत दाल ये रात को भिगोये जाते हैं, तभी अच्छे बनते हैं, यदि आप चाहें तो इन्हैं गरम पानी में भिगो कर 3-4 घंटे के बाद बना सकते हैं.
I like ur recipes so much.I try only ur receipes.
निशा: डा. सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hello nishaji
Meri Shaadi she pehle mujhe kuch bhi banana nahi aata tha aaj mai accha khaana bana leti hu to sirf aap ki wazah se</span>
Thanks....</span>
निशा: मानिकपुरी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i love your rajmah receipe i try tomorrow.thanks
Thanks for receipee of rajma. I cooked it and me n my hubby liked it very much. Thanks again.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisaji rajma ke aur kya kya nam hai?
निशा: तानाजी, राजमा को किडनी बीन्स कहा जाता है.
Hello nishaji, apki ye site mujhe bhut pasand h. Maine is site se bhut si recipes try ki aur wo shi mein bhut achi bni bhi.
Mein ye puchna chahti hun ki ye dry yeast jya hota h aur kya hum ise ghar pr bna skte h?
निशा: नूपुर जी, ड्राई यीस्ट हल्के पीले कलर के गोल सरसों जैसे दाने होते हैं, ये आटे को फरमेन्ट करने के लिये यूज किया जाता है, इसे घर पर नहीं बना सकते हैं.
मैं तो 8 साल से राजमा इसी तरहा बना रहा हूँ पर कभी अदरक नहीं डाला आज try करते है थैंक्स
मैं तो राजमा 8 साल से बना रहा हूँ और इसी तरहा बनाता हूँ बस कभी अदरक नहीं डाला और आज try करते है thanks
can you please give me an instant homemade receipe for rajma powder. I love your receipes and keep on trying them . Just wanted home made masala powder
निशा: डा. जेनीफरजी, प्लीज्र आप राजमा घर इन्हीं सादे मसाले से बना कर देखिये, आपको अवश्य पसन्द आयेगा.
hello... nishaji.. your rajma is superb.. bahoot achi web site hain.mughe bhoot pasand hain.
निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sabse achhe rajma ke naam bataiye please
निशा: दीक्षा जी, राजमा बिना दही के बहुत अच्छी बनती है. दही डालना है तो इसे मसाले के भुन जाने पर डालें और लगातार उबाल आने तक चलाते हुये भूनें, उबाले हुये राजमा डालकर मिलाकर तैयार कर लीजिये.
निशा: शालिनी जी, राजमा बनाना तो बहुत ज्यादा आसान है, प्लीज वीडियो देखिये, रेसिपी को पढ़ीये और बनाइये, जहां भी प्रोब्लम हो पूछिये, 1-2 बार बनाने के बाद ही आप बहुत अच्छा राजमा बना लिया करेंगी.
निशा: समीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनल जी, आप प्याज के साथ हींग अवश्य डाल सकती हैं, लेकिन लहसन और प्याज डालते हैं तो हींग की आवश्यकता ही नहीं होती.
निशा: विजय जी, बेकिंग सोडा डालने से राजमा अच्छे गल जाते हैं और स्वाद भी बहुत अच्छा आता है, इसकी जगह ईनो फ्रूट साल्ट भी डाला जा सकता है.
निशा: राम, बहुत बहुत धन्यवाद, जी मैं हिन्दी में ही लिखती हूँ.
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apki recipies bahut achchi hai
yadi ap sare masale banane ki vidhi bata dete to achcha hota
jaise, rajma masala powder, kadai paneer masala powder, shahi paneer masala powder, kichen king masala powder, sabji masala powder, etc. jaldi batai to achcha hoga bye
rajma me kitni v preshar lagati hu pr rajma puri tarah soft nahi hota h plz koi tarika bataye jisse rajma puri tarah soft ho jae.
निशा: स्वीटी, कुछ राजमा की वैरायटी देर से गलती है, राजमा को पूरी रात के लिये भिगो दीजिये, उबालते समय थोड़ा बेकिंग सोडा डालिये, नमक भी डाल दीजिये और 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और धींमी गैस पर राजमा को 10 मिनिट तक पकने दीजिये इसके बाद कुकर का प्रेशर खतम होने तक राजमा को कुकर में ही रहने दीजिये, राजमा बहुत अच्छी तरह उबल कर तैयार हो जायेगा.