राजमा - Rajma Masala Curry Recipe

सबसे मशहूर पंजाबी खाना कौन सा है? छोले भटूरे, मक्के की रोटी सरसों का साग या राजमा. जबाब देना मुश्किल है.
राजमा (Rajma Recipe) पंजाब का पसंददीदा भोजन है. राजमा में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाये जाते हैं, हम भी इसे बना रहे हैं लेकिन बिना प्याज के.
Read - Rajma Masala Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajma Curry Recipe
- राजमा ------- 200 ग्राम ( एक कप )
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)
- खाना सोडा ------- आधा छोटी चम्मच से कम
- टमाटर -------- 250 ग्राम ( 3 -4 )
- हरी मिर्च ------- 2-3
- अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( एक छोटी चम्मच पेस्ट )
- तेल ------- 2-3 टेबल स्पून
- हींग ------- 1 पिंच
- जीरा ------- 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर ----------- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर ------ 1 1/2 - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू ------ 1 यदि आप चाहें
- हरा धनियां ------- 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Rajma Curry Recipe
राजमा को 8-10 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये.
भीगे हुये राजमा को धो कर कुकर में डालिये, 1 छोटा गिलास पानी, आधा छोटी चम्मच से थोड़ा कम खाने का सोडा और स्वादानुसार नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बन्दकर दें और राजमा पकने के लिये गैस पर रखें.
कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 7-8 मिनिट राजमा पकने दें. गैस बन्द कर दें. कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर बारीक पेस्ट बना लें.
पैन में तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर चलायें और, अब टमाटर का पेस्ट डाल दें, मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाला भुन कर तैयार है. यदि आप प्याज खाना पसन्द है तो 1 मिडियम प्याज को बारीक काटें और तेल गरम होने पर हींग नहीं डालें, सिर्फ जीरा डाल कर ब्राउन करें और अब कटे हुये प्याज डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनें. अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर भूने, और ऊपर दी गई विधि से राजमा बनालें.
अब तक कुकर का प्रेशर भी खतम हो गया है. कुकर खोल कर राजमा को तैयार मसाले में, मिला दीजिये. अगर आप को लग रहा कि राजमा में पानी की मात्रा कम है तो आवश्यकतानुसार पानी मिलादें. उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक राजमा को बनने दें. गैस बन्द कर दें. गरम मसाला, नीबू का रस और हरा धनियां राजमा में मिला दें.
राजमा (Red Kidney Beans -Rajma)तैयार है, प्याले में निकाल लीजिये. हरे धनिये ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम राजमा चपाती, नान के साथ, और राजमा चावल तो बहुत ही अच्छे लगते हैं, परोसें और खाइये.
4 लोगों के लिये. समय - 30 मिनिट

कमेंट (191)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नूपुर जी, राजमा को थोड़ी देर तक उबलने दीजिये, मसाले का कच्चा स्वाद खतम हो जायेगा.
Your recipes and the method of your way to cook is superbb..
Thanks
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, सबसे पहले जीरा, इसके बाद प्याज, और मसाले और टमाटर डालें.
निशा: आशिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारितोष जी, आप इस राजमा रैसिपी को देख सकते हैं
निशा: सोनू जी, धन्यवाद.
निशा: कविता जी, तब आपको राजमा को गलाने के लिए बहुत अधिक समय लगेगा, और राजमा इतना स्वादिष्ट भी नहीं बनेगा.
निशा: चांद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी धन्यवाद.
निशा: हरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
My help rajama racipe
निशा: मोहिंदर जी, धन्यवाद. आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर अनेक रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एंजिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, बेकिंग सोडा की जगह ईनो फ्रूट साल्ट यूज किया जा सकता है, आप इसके बिना भी राजमा को उबाल सकती हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पियूष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like ur all recipes....u r great nishaji....
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधीर जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: आशुतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, राजमा को रात भर पानी में भिगायें, उबालते समय बेकिंग सोडा डालें,राजमा बहुत अच्छे उबलते हैं. आप इसके लिये वेबसाइट और मेरे चैनल पर दी गई रेसिपी देख सकते हैं.
निशा़: आपका बहुत बहुत धन्यवाद, माला जी.