गेहूं के आटे के लड्डू Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu

आटे के लड्डू बड़ी आसानी से बनाये जाने वाले लड्डू हैं. खासकर सर्दियों में तो इन्हें खाना बहुत ही अच्छा लगता है.
Read - Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Wheat flour Ladoos
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- तगार या बूरा - 1. 5 कप ( 300 ग्राम)
- घी - 3/4 कप ( 200 ग्राम)
- काजू - 8-10
- छोटी इलाइची - 4
विधि - How to make Wheat Flour Laddu
कढ़ाई में 2/3 घी डालकर पिघला लीजिये और पिघला हुये घी में आटा डालिये और लगातार चलाते हुये मीडियम आग पर आटे को हल्का ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये.
भुने आटे को कढ़ाई से थाली में निकाल लीजिये ताकि आटा जल्दी से ठंडा हो जाय.
इलाइची को छील कर पाउडर बना लीजिये. काजू को छोटा छोटा काट लीजिये.

आटा हल्का गरम रह जाय, आटे में तगार डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, काजू और इलाइची पाउडर भी डालकर मिला दीजिये.
मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिशण हाथ से उठाइये और दोंनो हाथों से दबा दबा कर गोल लड्डू बना कर तैयार कीजिये, बने लड्डू प्लेट में रखते जाइये. सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

गेहूं के आटे के लड्डू तैयार है, लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और महिने भर तक खाते रहिये.
सुझाव:
अगर लड्डू बांधने में सूखे लग रहे हों तो थोड़ा और घी पिघला कर डालकर मिलाया जा सकता है.
कमेंट (79)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
शुक्रिया
निशा: नरेश जी, यदि आपको लड्डू बनाने में घी कम लग रहा हो या लड्डू बंध नही रहे हों तो आप बचा घी भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: भावेश जी, घी में इनका स्वाद अधिक अच्छा आता है लेकिन आप चाहें तो इसे रिफाइंड में भी बना सकते हैं.
निशा: आभा जी, आप मूंगदाल कचौरी, बाकरवडी़, मठरी, शक्कर पारे, नमकपारे इत्यादि बना सकती हैं.
I bought icing sugar for cake. Can I use that for making Ladoo? Or I need powdered sugar only
निशा: बिरला जी, आइसिंग शुगर एकदम बारीक पिसी चीनी होती है, इससे लड्डू में अलग टैक्स्चर और स्वाद आयेगा, लड्डू के लिये आप तगार या चीनी को पीस और छान कर यूज करें, तो ज्यादा अच्छा है.
Kal k besan ke ladoo bahut aache bane sab ko bahut aache lage
Aaj mein aate me ladoo banaye bahut taste aur yummy bane
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरिबा जी. अगर लड्डू बांधने में बिखर रहे हों तो थोड़ा और घी पिघला कर डालकर मिलाया जा सकता है.इससे लड्डू आसानी से बंधेंगे.
निशा: बीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवनरेश जी, कुछ लोग आटे में भुनी हुई सूजी मिक्स करके भी लड्डू बनाते हैं.
He loved it .
Thanks nisha ji for this simple n healthy recipe.
निशा: सुशीला जी, अपना अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, तगार को बूरा भी कहते है.
निशा: सुखविन्दर जी, एसे लोग जो मिट्टी खाते हैं, उन्हैं आप कैल्सियम की टेबलेट खाने को दे सकती हैं, क्यों कैल्सियम की कमी से उनका मिट्टी खाने का मन करता है,और उनको गन्दी चीजों को खाने के बारे में बार बार मना कीजिये, ये आदत आसानी से छूट जाती है.
निशा: प्रियंका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
आपकी आटे से बनाने वाले लड्डू की रेशपी बहुत अच्छी लगी
Very very thanks
निशा: अतुल जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रीदेवी जी, तगार एक खास तरह का बूरा होता है. बूरा एकदम बारीक होता है जबकि तगार बूरे की अपेक्षा अधिक रवादार होती है. तगार को चीनी से ही बनाया जाता है.
निशा: रूपेन्द्र जी, अगर आपको लड्डू ज्यादा गीला लग रहा है तब मिश्रण को फ्रिज में 2-3 रख दीजिये जब वह थोड़ा सख्त सा होने लगे तब आप लड्डू बना लीजिये, ज्यादा मीठा पसन्द करते हैं तब इसमें थोड़ा बूरा डाल सकते हैं, और आप इसमें बादाम पाउडर बना कर मिला सकती हैं.
निशा: पिंकी जी, तगार को बूरा भी कहते है, चीनी से बनता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है, इसे घर में आसानी से बना सकते हैं, इसे बनाने का तरीका आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं. मिठाई देशी घी में ही स्वादिष्ट बनती हैं.
निशा: फाल्गुनी जी, हां अवश्य, लड्डू बना सकते हैं.
गुड डालना हो तो कितना लगेगा
आपकी वेब साइट का अच्छा उपयोग होता है।
निशा: सुहास जी, इन्ग्रीडियेन्ट को ग्राम में कर दिया है, आप बूरा की जगह उतनी ही मात्रा में गुड़ डाल कर लड्डू बना सकते हैं.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसमें तगार या बूरा - 1. 25 कप लीजिए
निशा: 1.5 से 2 कप के बीच में आप ले सकते हैं