गेहूं के आटे के लड्डू Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu

आटे के लड्डू बड़ी आसानी से बनाये जाने वाले लड्डू हैं. खासकर सर्दियों में तो इन्हें खाना बहुत ही अच्छा लगता है.
Read - Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Wheat flour Ladoos
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- तगार या बूरा - 1. 5 कप ( 300 ग्राम)
- घी - 3/4 कप ( 200 ग्राम)
- काजू - 8-10
- छोटी इलाइची - 4
विधि - How to make Wheat Flour Laddu
कढ़ाई में 2/3 घी डालकर पिघला लीजिये और पिघला हुये घी में आटा डालिये और लगातार चलाते हुये मीडियम आग पर आटे को हल्का ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये.
भुने आटे को कढ़ाई से थाली में निकाल लीजिये ताकि आटा जल्दी से ठंडा हो जाय.
इलाइची को छील कर पाउडर बना लीजिये. काजू को छोटा छोटा काट लीजिये.

आटा हल्का गरम रह जाय, आटे में तगार डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, काजू और इलाइची पाउडर भी डालकर मिला दीजिये.
मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिशण हाथ से उठाइये और दोंनो हाथों से दबा दबा कर गोल लड्डू बना कर तैयार कीजिये, बने लड्डू प्लेट में रखते जाइये. सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

गेहूं के आटे के लड्डू तैयार है, लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और महिने भर तक खाते रहिये.
सुझाव:
अगर लड्डू बांधने में सूखे लग रहे हों तो थोड़ा और घी पिघला कर डालकर मिलाया जा सकता है.
कमेंट (79)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सविता जी हां बेसन और गेहूं के आटे को मिलाकर लड्डू बनाये जाते हैं, बहुत अच्छे लड्डू बनेंगे, आटे और बेसन को एक साथ भूना जा सकता है.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
what means of
तगार और बूरा
निशा: पूजा जी, तगार या बूरा चीनी से ही बनते हैं, किराना स्टोर पर तगार या बूरा बोल कर खरीदे जा सकते हैं, और वेबसाइट पर इसे बनाने का तरीका भी दिया है, आप इसे घर में आसानी से बना सकते हैं.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद, और बहुत बहुत प्यार.
निशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विमलेखा जी, आप अचार के बारे में सवाल कर रहे हैं, और लड्डू पर कमेन्ट लिख रहे हैं, इसे अचार पर लिखें तो ज्यादा अच्छा है, थोड़े दिन में तेल का तीखापन खतम होता जायेगा, वह इतना तीखा नहीं रहेगा.
निशा: ज्योति जी, 250 ग्राम आटे में 200 ग्राम घी लग जाता है.
निशा: राहुल जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मल जी, बेसन के लड्डू भी इसी तरह बनाये जाते हैं और गुड़ के लड्डू भी बहुत अच्छे बनते हैं.
क्या आप बता सकती हैं आटे के लड्डू गुड़ से भी बना सकते हैं ?
कृपा जल्दी जवाब दीजियेगा।
धनयवाद।
निशा: गुरुमीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आटे के लड्डू गुड़ से बनाये जा सकते हैं, वेबसाइट पर गुड़ मेवा के लड्डू की रेसिपी देखी जा सकती है.