गेहूं के आटे के लड्डू Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu

आटे के लड्डू बड़ी आसानी से बनाये जाने वाले लड्डू हैं. खासकर सर्दियों में तो इन्हें खाना बहुत ही अच्छा लगता है.
Read - Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Wheat flour Ladoos
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- तगार या बूरा - 1. 5 कप ( 300 ग्राम)
- घी - 3/4 कप ( 200 ग्राम)
- काजू - 8-10
- छोटी इलाइची - 4
विधि - How to make Wheat Flour Laddu
कढ़ाई में 2/3 घी डालकर पिघला लीजिये और पिघला हुये घी में आटा डालिये और लगातार चलाते हुये मीडियम आग पर आटे को हल्का ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये.
भुने आटे को कढ़ाई से थाली में निकाल लीजिये ताकि आटा जल्दी से ठंडा हो जाय.
इलाइची को छील कर पाउडर बना लीजिये. काजू को छोटा छोटा काट लीजिये.

आटा हल्का गरम रह जाय, आटे में तगार डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, काजू और इलाइची पाउडर भी डालकर मिला दीजिये.
मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिशण हाथ से उठाइये और दोंनो हाथों से दबा दबा कर गोल लड्डू बना कर तैयार कीजिये, बने लड्डू प्लेट में रखते जाइये. सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

गेहूं के आटे के लड्डू तैयार है, लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और महिने भर तक खाते रहिये.
सुझाव:
अगर लड्डू बांधने में सूखे लग रहे हों तो थोड़ा और घी पिघला कर डालकर मिलाया जा सकता है.
कमेंट (79)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा जी, तगार या बूरा दाने दार चीनी पाउडर है, जिसे चीनी से बनाया जाता है, तगार या बूरा बनाने की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर तगार या बूरा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: करन जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: काजल जी, एजेक्ट समय बताना तो मुश्किल है, 1 कप आटा 15-20 मिनट में भुनकर तैयार हो जाना चाहिये, आटे के हल्के ब्राउन होने, अच्छी महक आने और आटे से घी अलग निकलने पर आटा भुन जाता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी चीजें क्लीयर हो जाती हैं.
निशा: निमरा जी, गुड़ से लड्डू बनाये जा सकते हैं, गुड़ को एकदम बारीक करके मिलायें और लड्डू बांध लीजिये.
finally tagar got ready and i made ladoo..n they are about to finish.. tagar really made ladoo taste amazing...delicious !!! we love the taste very much.. these ladoos are really irresistable ..very very thanks for sharing such wonderful receipe.
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, लड्डू बनाने में कहां प्रोब्लम हो रही है.
निशा: श्रेया जी, अगर तगार या बूरा किराना शोप पर मिल जाता है, अगर नहीं मिल पा रहा है तो इसे चीनी से बनाया जा सकता है, इसके लिये तगार बनाने की रेसिपी मेरे वेबसाइड पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर तगार लिखकर रेसिपी को देखा जा सकता है, इससे लड्डू का स्वाद और टेक्सचर अच्छा आता है, और आप चीनी पाउडर डालकर भी लड्डू बना सकते हैं.
निशा: सुरुचि जी, मिश्रण थोड़ा सूखा लग रहा हो थोड़ी सी दूध की मलाई या घी मिला लीजिये, लड्डू बांध लीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
Happy new year 2015 mam
निशा: स्वेता जी, अवश्य, ओइल से भी लड्डू बनाये जा सकते हैं, लेकिन दोंनो के स्वाद में फरक रहता है, मिठाइयां देशी घी की ही स्वादिष्ट बनती हैं.
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मूंग दाल के लड्डू वेबसाइट पर उपलब्ध है. मैं ये लड्डू बनाने की कोशिश करती हूँ.
maine aap ke btaye treke se ladoo bnaya jo sb ko bhut pasand aaya
thank u sooooo much.....
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Apki recepies bhut he achi n simple hoti hai Maine aapke btaye tarike se besan ;gud n aate ke ladoo bnaye bhut yummy bane thanks so much.
निशा: अशिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishaji tagar kese bnta hai
निशा: पूनम जी, आटे को भूनने के बाद थोड़ा ठंडा होने के बाद, बूरा या तगार मिलाकर लड्डू बनाये जा सकते हैं.
निशा: पूनम जी, रेसिपीज को वेबसाइट और चैनल पर जाकर देखा जा सकता है, और अभी हम इसके लिये एक न्यूज लैटर शुरू करने वाले हैं जिसमें नई रेसिपी के बारे में लिखेंगे, जो आपको अपने मेल आइडी पर मिल जायेगा करेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, हम कोशिश करते हैं कि इसके लिये हमारी मेल आपको मिल जाया करें, अभी तो आप हमारी वेबसाइट और चैनल पर जाकर देख ही सकती हैं.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इमत्याज जी, आप सही कह रहे हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, वेबसाइट पर स्वीट कार्न सूप की रेसिपी उपलब्ध हैं, और ये सूप भी मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.