उरद दाल लड्डू Urad Dal Laddu Recipe
Latest Video at YouTube Channel

उरद दाल के लड्डू तीन तरह से बनाये जाते है. हर एक तरीके से बने उरद दाल के लड्डूओं का अपना एक खास स्वाद होता है. उरद दाल के लड्डू सेहत के लिये भी बहुत अच्छे है.
आपको जो तरीका आसान लगे उसी तरीके से उरद दाल के लड्डू बना डालिये.
Read : Urad Dal Laddu Recipe in English
- उरद दाल को भून कर बने लड्डू - Sunnundalu Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sunnundalu
- उरद दाल - 400 ग्राम (2 कप)
- बूरा - 300 - 400 ग्राम (1 1/2 - 2 कप)
- देशी घी - 200 ग्राम ( 1 कप )
- काजू - 2 टेबल स्पून (छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- किशामिश - 2 टेबल स्पून (डंठल तोड़कर साफ कर लीजिये)
- पिस्ता - एक टेबल स्पून (बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 8 - 10 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Sunnundalu
उरद दाल को साफ कीजिये और कपड़े पर डालकर अच्छी तरह पोंछ लीजिये, कढ़ाई में डाल कर चमचे से लगातार चलाते हुये ब्राउन होने तक भून लीजिये.
भुनी हुई दाल के ठंडे होने के बाद, मिक्सर से पीस लीजिये, आटे को एकदम बारीक मत कीजिये, पीसने के बाद आटे की चलनी से छान लीजिये ताकि उसमें मोटे दाने न रहें.
भुनी दाल के आटे को किसी बर्तन में निकालिये, घी, बूरा, काजू, किशमिश, पिस्ता और पिसी इलाइची डाल कर मिश्रण को अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये.
- उरद दाल के आटे (मोगरा) से बने लड्डू - Urad Dal Mogra Laddu Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Urad Dal Mogra Laddu
- उरद दाल का आटा - 400 ग्राम ( 3 कप)
- घी - 200 ग्राम
- बूरा - 300 - 400 ग्राम
- काजू, किशमिश, बादाम - 100 ग्राम
- पिस्ते - एक टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 10
विधि How to make Urad Dal Mogra Laddu
कढ़ाई में आधा घी डाल कर आटा भूनिये और आटा हल्का गुलाबी होने पर बचा हुआ घी थोड़ा करके डालिये और ब्राउन होने तक चमचे से लगातार चलाते हुये आटे को भूनते रहिये.
काजू, बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये, पिस्ते को बारीक कतर लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.

भुने आटे में बूरा, मेवा और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये.
- भीगी उरद दाल से बने लड्डू
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Urad Dal Laddu
- उरद दाल - 400 ग्राम
- घी - 400 ग्राम
- बूरा - 300 - 400 ग्राम
- काजू, किशमिश, बादाम - 100 ग्राम
- पिस्ते - एक टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 10
विधि How to make Urad Dal Laddu
उरद दाल को साफ कीजिये, धोइये और 3-4 घंटे के लिये पीने के पानी में भिगो दीजिये. दाल से अतिरिक्त पानी निकालिये और दाल को हल्का मोटा पीस लीजिये.
कढ़ाई में आधा घी डालिये और दाल को लगातार चमचे से चलाते हुये भूनिये, बचा हुआ घी पिघला कर रखिये और चमचे से थोड़ा थोड़ा डाल कर दाल को चमचे से चलाते हुये लगातार ब्राउन होने तक भून लीजिये.
काजू, बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये, पिस्ते को बारीक कतर लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.
भुनी हुई दाल में बूरा, मेवा और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये.
उरद दाल के लड्डू तैयार हैं. लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और महिने से भी ज्यादा दिनों तक लड्डू कन्टेनर से निकाल कर खाइये.
सम्बन्धित
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 35:
निशा: प्रभा वह भी लड्डू गोल गोल इसी तरह के बनेंगे.
निशा: अम्रिता, अगर आप दाल को धोकर सुखायें तो बहुत अच्छा है, ये तो हमने दाल साफ करके सूखा ही भून लिया है.
निशा: रेखा, उरद दाल के आटे के साथ घी मिला दिया है.
निशा: अम्रिता, हमने इस तरह नहीं बनाया, मैं सोचती हूं कि अच्छा मुरब्बा बनना चाहिये ओर बनाकर अपने अनुभव बनायें.
निशा: रीना, मूंग की दाल के लड्डू भी अच्छे बनेंगे.
kya is mai sugar ka upyog nahi hoga...agar nahi to is mai mithas kaise aayegi??
निशा: मय़ूरी, बूरा मीठा होता है और चीनी से ही बनता है.
THANKS FOR THE REPLY...
Urad Dal Ladoo can be prepared in 3 ways. Each method has its own unique taste. Urad Dal Ladoo are not only tastes good, but is also a healthy snack.
I am preparing Urad Dal Ladoo from all the three methods, you can choose to easiest one.
Urad Dal Ladoo made from roasted Urad Dal - Sunnundalu Recipe
Ingredients for Sunnundalu
Urad Dal - 400 gms. (2 cup)
Boora (Tagar) - 300-350 gms. (11/2 cup)
Desi Ghee - 150 gms. (3/4 cup)
Cashews - 2 table spoon.
Raisins - 2 table spoon.
Pistachios - 1 table spoon.
Small Cardamom - 7-8
Method - How to make Sunnundalu
Clean the Urad Dal and Roast it in a pan till it turns Brown.
Grind the roasted Dal in a mixer. Sieve the grinded Dal so that all the thick particles are left behind and you get a finely grounded Urad Dal Flour.
Take out Urad Dal Flours in a plate and add Ghee, Boora, Cashews, Raisins, Pistachios, and Cardamom to it. Mix all ingredients well. The mixture to make Ladoos is ready.
Take a small portion of mixture in your hands and press it with both hands to give it a desired shape (small round balls is the most preferable shape). Do the same with the whole mixture and your Urad Dal Ladoos are ready.
Urad Dal Ladoos made from Urad Dal Flour (Mogra) - Urad Dal Mogra Laddu Recipe
Ingredients for Urad Dal Mogra Laddu
Urad Dal Flour - 400 gms.
Ghee - 200 gms.
Boora - 300-350 gms.
Cashews, Raisins, Almonds - 100 gms.
Pistachios - 1 table spoon.
Cardamom - 10
Method - How to make Urad Dal Mogra Ladoo
Heat 100 gms Ghee in a pan and roast the Urad Dal Flour. Keep on adding the left over Ghee in small portions while stirring the Flour. Roast the Flour, till it gets Brown in colour.
Cut Cashews, Almonds, Pistachios, and Raisins into small pieces.
Add Boora, Mewa, and Cardamom in the roasted Urad Dal Flour and mix them well. The mixture to make Ladoos is ready.
Take small portions of mixture in your hands and press it with both hands to give it a desired shape (small round balls is the most preferable shape). Do the same with the whole mixture and your Urad Dal Ladoos are ready.
Urad Dal Ladoos made from soaked Urad Dal
Ingredients for Urad Dal Laddu
Urad Dal - 400 gms.
Ghee - 400 gms.
Boora - 300-350 gms.
Cashews, Raisins, Almonds - 100 gms.
Pistachios - 1 table spoon.
Cardamom - 10
Method - How to make Urad Dal Laddu
Wash and clean the Urad Dal and soak it for 3-4 hours in drinking water. Strain the excess water and grind the Dal.
Heat Ghee in a pan and roast the Urad Dal by stirring it continuously. Keep on adding the left over Ghee with each stir till the Dal gets Brown in colour.
Cut Cashews, Almonds, Pistachios, and Raisins into small pieces.
Add Boora, Mewa, and Cardamom in the roasted Urad Dal Flour and mix them well. The mixture to make Ladoos is ready.
Take small portions of mixture in your hands and press it with both hands to give it a desired shape (small round balls is the most preferable shape). Do the same with the whole mixture and your Urad Dal Ladoos are ready.
Urad Dal Ladoos are ready. You can store them in an air-tight container and can be used for over a month.
निशा: अनु, भीगी उरद दाल के लड्डू में मावा नहीँ वह मेवा है यानि कि काजू, किशमिश, बादाम इत्यादि.
निशा: संगीता,सर्दी के मोसम के कारण मिश्रण जल्दी ठंडा होकर जमने लगता है, या फिर चाशनी थोड़ी ज्यादा पक गई हो तो एसा हो जाता है, आप मिश्रण में1-2 टेबल स्पून दूध डालिये और बिलकुल धीमी आग पर मिश्रण को चमचे से चलाते हुये गरम कीजिये, मिश्रण पिघलने लगता है, लड्डू बन सके तो बना लीजिये, यदि नहीं तो आप इसकी बर्फी जमाकर काट लीजिये.
निशा: प्रीति, जी हां दाल भूनने के बाद उसके आटे में घी और बूरा मेवा इत्यादि मिलाकर लड्डू बनाये जाते हैं, उसको फिर से भूनने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: मौसमी, बूरा चीनी से बनाया जाता है इसे तगार भी कहते हैं. यह बाजार में मिल जाता है या आप इसे घर पर भी बना सकतीं हैं. इसके बनाने का तरीका निम्न है
How to make Tagar at home
निशा: मनीशा आप घर में ही बूरा यानी तगार बना सकते हैं. इसका तरीका निम्न है
How to make Tagar or Boora at home
वैसे पिसी हुई चीनी भी डाली जा सकती है लेकिन उससे बना स्वाद थोड़ा अलग होता है.
निशा: अंकिता, ये लड्डू तो आप महिने से भी ज्यादा रखकर खा सकती हैं.
Diwali par meine besan ke laddu banaye the.Bahut achhe bane the.Nisha ji meine apse pehle bhi request ki thi ki mujhe chocklate cake cooker mein banane ka vedio bheje.Apne response mein kaha tha ki mein jaroor bhejugi,Lekin itne din ho gaye,Please send this.
निशा: बनिता, मुझे आपके लिये कुकर में ढोकला बनाना है, थोड़ा इन्तजार, मैं कुकर में ढोकला बनाने का वीडियो बनाऊंगी.
Nisha ji, apko read karne mein thoda doubt hua hai. Kyunki meine cooker mein chocklate cake banane ke liye request ki thi. Or apne cooker mein dhokla banane ka response diya hai.Please, again read karein.
निशा: बनिता, मैं कुकर में केक बनाने का वीडियो जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी.
Maine ye ladoo dal bhiga ke banaye madam ye perfect bane per iska texture suji ke ladoo jaisa bana, ye aisa hi hota hai ya maine kuch galti ki hai, please mujhe guide kare.
निशा: रितु, दाल को ब्राउन होने तक भूना जाता है, टैक्स्चर सूजी जैसा न होकर बेसन के लड्डू से ज्यादा मिलता है, धन्यवाद.
kya ladoo dali masuri ki dal ke bana sakte hai
निशा: निवेदिता, आप ये लड्डू कभी बना कर खा सकते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में हमें अधिक उर्जा की आवश्यकता होती है इसलिये लड्डू सर्दी के मौसम में बनाकर अवश्य खाने चाहिये.
kya hum moog dal ke laddu bana sakte hai?
निशा: अनुभा, बिलकुल इसी तरह मूंग दाल के लड्डू बनाये जा सकते हैं.
निशा: मंजू, आप किसी भी तरीके से बनायें लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं, जो तरीका आपको बनाने में आसान लगे लड्डू बनाइये.
निशा: श्याम, साबुत उरद का यूज भी किया जा सकता है.
निशा: प्रजाक्ता, मुझे भी बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
निशा: बूरा चीनी से ही बनाया जाता है, वह चीनी पाउडर ही है, लेकिन अलग तरीके से बना हुआ, बाजार में किराना स्टोर पर मिल जाता है, बूरा घर में भी बना सकते हैं, बूरा या तगार बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बूरा या तगार लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पूजा, हर चीज की अपनी एक स्मैल तो होती है.
Could you please help me with one thing. What is the best thing to give/make for mother who deliver premature baby, and having problem to produce more milk. Please answer soon thank you
निशा: उजमा जी, सबसे अच्छा तो मां का दूध है बेबी के लिये, दूध ज्यादा बने उसके लिये मां को दूध दलिया खाना चाहिये, दूध पीना चाहिये, अच्छी हैल्दी डाइट लेनी चाहिये.