Home | मिठाई | मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)

मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)

image

मावा से अनेको प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • मावा - 250 ग्राम
  • घी -  1 टेबिल स्पून
  • चीनी - 150 ग्राम (चीनी स्वादानुसार थोड़ी कम ज्यादा की जा सकती है)
  • इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)यदि आप चाहें तो
  • बादाम - 6-7 (बारीक कतर लीजिये)
  • पिस्ते - 6-7 ( बारीक कतर लीजिये)

विधि

mawa_farfi_2_995941160.jpgभारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर मावा को धीमी गैस पर, हल्का गुलाबी होने तक भून कर, किसी प्याले में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.

कढ़ाई में चीनी डालिये, चीनी की मात्रा का 1/3 पानी, चीनी में मिलाइये(चीनी 250 ग्राम तब पानी की मात्रा लगभग 80 ग्राम हो). इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी).  चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.

चाशनी को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये और जब वह जमने पर आ जाय, तब मावा लेकर चाशनी में डालें और अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये, इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.

मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये समान रूप से फैलाइये, ऊपर से कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर सजाइये.

बर्फी को जमने में करीब 20-24 घंटे लग जाते हैं.  दूसरे दिन जमी हुई बर्फी को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये.

बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये.
Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (3 मिले):

sayar on 21 September, 2008 07:21:45
avatar
bna mawa ki sweets batana
neelam van kessel on 06 October, 2008 11:25:29
avatar
hallo nisha ji,

mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??

usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
plz batayen kyunki mien diwali par mohan thal banana chahti hun
निशा मधुलिका on 07 October, 2008 06:38:35
avatar
नीलम,आप कलाकन्द का प्रयोग कर सकती हैं, लेकिन कलाकन्द में चीनी पहले से डाली हुई है, इसलिये चीनी कम प्रयोग में लाइये.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00