मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)

मावा से अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.
Read this recipe in English - Mawa Burfi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Barfi
- मावा- 250 ग्राम
- चीनी- ¾ कप
- पिस्ता- 1 टेबल स्पून (बारीक कतरे हुए)
- इलायची- 4 से 5
- घी- 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Mawa Barfi

मावा को क्रम्बल या कद्दूकस कर लीजिए. कढ़ाही गरम करके इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन भून लीजिए.
भुने मावा को किसी प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.
चाशनी बनाएं
कढ़ाही में चीनी और चीनी की मात्रा का 1/3 पानी यानी कि 1/4 कप पानी डालिए और चीनी में मिलाइये. चाशनी को चीनी के घुलने तक पकाएं. इसके बाद इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी). चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.
चाशनी को ठंडा होने तक चालाते रहिए. जब वह जमने पर आ जाएगी, यह एकदम बूरा की तरह बन जाएगी. इसे प्याले में डाल लीजिए. ठंडे तगार में हल्का गरम मावा डालकर अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये. इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.
मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये, समान रूप से फैलाइये और ऊपर से कतरे पिस्ते डालकर सजाइये. इसे जमने के लिए ऎसे ही रख दीजिए. इसे जमने में 4 से 8 घंटे लग जाते हैं.
बाद में बर्फी को अपने पसंदानुसार साइज में काटकर प्लेट में रख लीजिए.
बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये, फ्रिज में रखकर बर्फी को 8-10 दिन तक यूज कर सकते हैं.
सुझाव
- अगर चीनी गंदी लगे, तो चाशनी बनाते समय इसमें 1 चमचा दूध डाल लीजिए. सारी गंदगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर तैरकर आ जाएगी. इसे चमचे से हटा दीजिए, क्लीयर चाशनी तैयार हो जाएगी.
- अगर आप चाशनी बनाकर तगार ना बनाना चाहे, तो तगार या बूरा मावा के हल्के गरम रह जाने पर मिलाकर बर्फी जमा लीजिए.
- मावा को बहुत ज्यादा ना भूनें.
- गरम मावा में बूरा या तगार नही मिलाए. इससे तगार पिघलकर बर्फी पतली हो जाती है और 2 से 3 दिन तक नही जमती.
- चाशनी बनने के बाद इसको ठंडा होने और तगार खिलने तक लगातार चमचे से चलाते रहें.
Mawa Barfi recipe - Quick Khoya Burfi - Khoye ki Barfi Recipe
कमेंट (142)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनीता, मावा बर्फी सही तरीके से बनी है, तो 2 घंटे में जमकर तैयार हो जायेगी, अगर वह गीली है तब उसे जमने में समय अधिक लग जाता है.
निशा: नेहा, पानी पूरी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पानी पूरी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मीठी, यदि, गरम मावा में पाउडर चीनी मिला दी जाय तो बर्फी चिपकती है, बर्फी जमती नहीं है, क्यों कि चीनी मेल्ट हो जाती है, आप इसमें थोड़े से काजू पीस कर पाउडर बना कर मिक्स करके जमा दीजिये, या छोटे छोटे लड्डू बना दीजिये.
निशा: दिनेश, 1 किग्रा.फुल क्रीम दूध में लगभग 250 ग्राम मावा बन जाता है
Thank you for your reply....
when i make burfi it come out very sticky to eat...
निशा: रविन्द्र, अगर गरम मावा में चीनी मिला दी जाय तो बर्फी, अच्छी नहीं बनती वह चिपकती ही रहती है.
when i try to make burfi with cow milk it doesn't come up good ...can u let me why ? I only have cow milk available in california ...can u tell me what i can add extra in the milk?
Thank you
निशा: रविन्दर, काव मिल्क से मावा हल्के ब्राउन कलर का बनता है, बर्फी भी कलर में हल्की ब्राउन बनेगी, लेकिन स्वाद में बहुत अच्छी बनेगी. आपको इसमें क्या अच्छा नहीं लग रहा है?
aap sone papdhi ki recipe btae plz...............?
thankyou
निशा: दूध अगर भैंस का लेंगे तो मावा व्हाइट बनेगा.
निशा: विजयेता, आप फुल क्रीम दूध से मावा बना सकती हैं, 250 ग्राम मावा बनाने के लिये 1.25 लीटर दूध की आवश्यकता होती है.
निशा: सपना, मावा भूनिये, हल्का ठंडा होने पर पाउडर सुगर मिलाकर बर्फी जमा दीजिये,ये तो और भी आसान है.
निशा: मधु, मावा की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बट्न पर How to make mawa लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा; नवदीप, आप उस पतले मावा को गाढ़ा होने तक और पकायें, बिलकुल हमने बनाया उसी तरह का मावा बन कर तैयार हो जायेगा.
निशा: मनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुड्डी, मावा को ज्यादा भूनने पर बर्फी ब्राउन और पिंक हो जाती है, लेकिन ये बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट और ज्यादा दिन तर रख कर खायी जा सकती है.
निशा: रन्धावा जी, ब्राउन बर्फी के लिये मावा को थोड़ा अधिक ब्राउन होने तक भूना जाता है.
bohot tasty burfy tyar hui hai
निशा: रंजना जी, मैं सभी को रिप्लाई करती हूँ, कभी कभी कुछ कमेन्ट रह जाते हैं इसके लिये मुझे खेद है, आपने किस रैसिपी के वारे में पूछा है आप बताइये मैं कोशिश करूंगी कि आपको रिप्लाई करूं.
thanks for this recipe. maine aapki receipees try ki hai.... aur tarif bhi paye hai.
nishaji ess mawa receipe me agar main 24 ghante mawa bahar rakhenge to mawa kharab to nahi ho jayega na? please reply
निशा: खुशी, मावा को 24 घंटे के लिये बाहर छोड़ा जा सकता है, वह खराब नहीं होगा.
Its nice receipe vaise hum mawa mein sugar powder(Boora) bhi dal sakta hain, Kya aap Khoya aor Chocklate ki 2 ranga (Two Colour) Burfi ki receipe bhi bata sakti hai pls likhna.
Thanks & Regards
Abhi
निशा: अभि, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
hi kaisi hai aap? maine burfi banai bahut aachi bani bahut tarif mili thanks nisha ji
निशा: रागिनी, मावा बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.