मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)

मावा से अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.
Read this recipe in English - Mawa Burfi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Barfi
- मावा- 250 ग्राम
- चीनी- ¾ कप
- पिस्ता- 1 टेबल स्पून (बारीक कतरे हुए)
- इलायची- 4 से 5
- घी- 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Mawa Barfi

मावा को क्रम्बल या कद्दूकस कर लीजिए. कढ़ाही गरम करके इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन भून लीजिए.
भुने मावा को किसी प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.
चाशनी बनाएं
कढ़ाही में चीनी और चीनी की मात्रा का 1/3 पानी यानी कि 1/4 कप पानी डालिए और चीनी में मिलाइये. चाशनी को चीनी के घुलने तक पकाएं. इसके बाद इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी). चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.
चाशनी को ठंडा होने तक चालाते रहिए. जब वह जमने पर आ जाएगी, यह एकदम बूरा की तरह बन जाएगी. इसे प्याले में डाल लीजिए. ठंडे तगार में हल्का गरम मावा डालकर अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये. इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.
मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये, समान रूप से फैलाइये और ऊपर से कतरे पिस्ते डालकर सजाइये. इसे जमने के लिए ऎसे ही रख दीजिए. इसे जमने में 4 से 8 घंटे लग जाते हैं.
बाद में बर्फी को अपने पसंदानुसार साइज में काटकर प्लेट में रख लीजिए.
बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये, फ्रिज में रखकर बर्फी को 8-10 दिन तक यूज कर सकते हैं.
सुझाव
- अगर चीनी गंदी लगे, तो चाशनी बनाते समय इसमें 1 चमचा दूध डाल लीजिए. सारी गंदगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर तैरकर आ जाएगी. इसे चमचे से हटा दीजिए, क्लीयर चाशनी तैयार हो जाएगी.
- अगर आप चाशनी बनाकर तगार ना बनाना चाहे, तो तगार या बूरा मावा के हल्के गरम रह जाने पर मिलाकर बर्फी जमा लीजिए.
- मावा को बहुत ज्यादा ना भूनें.
- गरम मावा में बूरा या तगार नही मिलाए. इससे तगार पिघलकर बर्फी पतली हो जाती है और 2 से 3 दिन तक नही जमती.
- चाशनी बनने के बाद इसको ठंडा होने और तगार खिलने तक लगातार चमचे से चलाते रहें.
Mawa Barfi recipe - Quick Khoya Burfi - Khoye ki Barfi Recipe
कमेंट (142)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
ड्रायफ्रूट पिस कर मिक्स करके इसे ठीक कर सकती हैं.
निशा: राम जी, खोया चीनी के मिश्रण को थोड़ा और पकाना था. मिश्रण को एक बूंद टपका कर उंगली और हाथ के बीच चिपका कर देख सकते हैं, मिश्रण उंगली पर जमने लगता हैं. अगली बार आप एक दम सही बर्फी बना पायेंगे. बर्फी गीली है, थोड़े से काजू पीस कर पाउडर मिलाकर उसे जमा दीजिये अच्छी बर्फी बन जायेगी.
निशा: विकुन जी, मावा थोडा अधिक भूनने से कलर हल्का ब्राउन हो जाता है.
निशा: इरफान जी, मैं आपका सवाल समझ नहीं पा रही हूँ.
& so esey & whitenes then
thank u m !!!!!!
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, मेरी ये रेसिपी में जो मावा और शुगर की मात्रा का अनुपात दिया गया है उसी को ले सकते हैं.
निशा: जयकिशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माही जी, अगर गरम मावा में बूरा मिला दी जाय तो बर्फी चिपकती है, बर्फी जमती नहीं है, क्यों कि चीनी मेल्ट हो जाती है, आप इसमें थोड़े से काजू पीस कर पाउडर बना कर मिक्स करके जमा दीजिये, या छोटे छोटे लड्डू बना दीजिये.
निशा: रेनू जी, आप इसे फिर से जमने वाली कन्सिस्टेन्सी आने तक थोड़ा सा और भून सकती हैं, और फिर से जमा सकती हैं, या इसमें डेसीकेटेड नारियल मिला कर जमा सकती है, खोया बेकार नहीं जाता ये आपको गीली भी पसन्द आयेगी.
निशा: पूनम जी, मावा बर्फी सही तरीके से बनी है, तो 2 घंटे में जमकर तैयार हो जायेगी, अगर वह गीली है तब उसे जमने में कभी कभी करीब 20-24 घंटे लग जाते हैं, या वह जमती ही नहीं.
निशा: किरन जी,मावा को भून कर ही बरफी बनाई जाती है.
निशा: प्रकाश जी,रेसिपी में 250 ग्राम मावा से बर्फी बनाई है, आप 1 कि,ग्रा. मावा से इसे बना रहे हैं, तब सारी चीजें चार गुनी करके ले लीजिये और बर्फी बना लीजिये.
Tell me name of powder
Which protects to fungus
निशा:रितु जी, मावा की चीजें फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक खायी जा सकती हैं.
निशा: विक्की जी, रेसिपी को फोले करे और इसका विडियो भी देखें आप बहुत अच्छी बर्फी बनाएंगे.
निशा: निखिल जी, अपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, 2 कि. ग्रा. मावा में 1 कि. 200 ग्राम चीनी और घी तो डालना नहीं वह तो ट्रे में लगाना है.
निशा: बर्फी अगर गीली है तब उसे जमने में समय अधिक लग जाता है. आप इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए ये जम कर तैयार हो जाएगी.
निशा: करन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी, इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दीजिए ये जम जाएगी.
निशा: पलक जी, धन्यवाद.
निशा: अरविन्द जी, मावा भून कर चीनी डालकर, लगातार चलाते हुये, घोटते हुये पकायें, जमने वाली कनसिसटेन्सी पर आने पर जमा दीजिये, बर्फी को जमने में 24 घंटे लग सकते हैं.
निशा: आशा जी, हां रख सकते हैं.
निशा: सुषमा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: जी, आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं.
निशा: सरोज जी, आप चाहे तो इसे निकाल सकते हैं.