Home | मिठाई | मगद के लड्डू (Besan ke Laddu Recipe)

मगद के लड्डू (Besan ke Laddu Recipe)

image मगद के लड्डू (Besan ke Laddu)

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 20- 25 दिन तक खाई जा सकती है. तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.

आवश्यक सामग्री

  • बेसन -------- 500 ग्राम
  • घी -------- 400 ग्राम
  • चीनी -------- 500 ग्राम
  • इलाइची -------- 8-10
  • काजू -------- 100 ग्राम

विधि
मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लें और एक टेबिल स्पून दूध मिलाकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिला लें.

madad_ke_laddo1_656395075.jpgकढ़ाई में घी डाल कर गरम करें और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनें, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे, और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबिल स्पून दूध के छीटे लगा दें, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे. 4-5 मिनिट में बेसन भुन कर तैयार है. गैस बन्द कर दें. भुने हुये बेसन को ठंडा करने रख दें.

अब आप एक काजू के 6 टुकड़ों के हिसाब से सारे काजू काट लें. इलाइची को छीलें, दानों को बारीक पीस लें. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन अगर आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार बना दें, और उस चीनी को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी (तगार ) के नाम से मिलती है.

 

बेसन ठंडा हो गया है, उसमें चीनी, इलाइची और काजू डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लें. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).

बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और महिने भर तक कभी भी खाइये.
समय-- 50 मिनिट

---------------------------------------------------
लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?
tagar_190119906.jpgतगार (Tagar)  एक खास तरह का बूरा होता है. यह चीनी से ही करके बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. इससे लड्डुओं का स्वाद बढ़ जाता है. इस तरह बनाते हैं तगार.

आवश्यक सामग्री

  • चीनी ---------- 1 किग्रा.
  • पानी ---------- 300 ग्राम
  • दूध ---------- 1टेबिल स्पून
  • घी ---------- 1 छोटी चम्मच

विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दें. इस घोल को आप चमचे से 2-3 मिनिट में चलाते रहें. जब घोल में उबाल जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 8-10 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, और कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

tagar2_443465372.jpg

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये ( जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.

आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

Arbuda on 29 October, 2007 04:48:04
avatar
बहुत बढ़िया,घर पर बनाने की सभी स्वादिष्ट व्यंजन हैं यहाँ। शुक्रिया।
leena on 18 June, 2008 07:17:38
avatar
I really liked your site and i am looking for besan ke laddoo,can you please tell me in cups,because i do not have weighing machine to check the grams.
निशा मधुलिका on 18 June, 2008 10:25:34
avatar
लीना जी, अगर आप कप से माप ले कर लड्डू बनायेगी, तो भी यही अनुपात रहेगा, 1 कप बेसन,1 कप से थोड़ा कम घी यानी 3/4 कप, और एक कप चीनी, काजू 20 - 25 ले लीजिये, और अब बनाइये बेसन के लड्डू.
saima on 09 July, 2008 05:50:58
avatar
its fantastic .its mind blowing.its good to see hindi website when u r far away from ur country .
i luv the way u teach ur recipes .
i really luv this site.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.25