Dal Bati Recipe Daal Baati दाल बाटी (Dal Batti)
दाल बाटी (Daal - Batti) जितना राजस्थान में पसंद किया जाता है उतना ही दाल बाफला (Dal Bafla) के नाम से इंदौर-मालवा के इलाके में पसंद किया जाता है.
जब भी कभी छुट्टी हो, घर में मेहमान हों, और आप गप शप में दिन बिता रहे हों तो दाल बाटी (Daal Baati) यानी दाल बाफला (Dal Bafla) बनाईये. इसे बनाते समय आप बीच बीच में अपनी गप शप भी करते रहिये. आपको इन्हें बनाते समय बातचीत के लिये भरपूर समय मिलेगा और आप स्पेशल खाना भी तैयार कर सकेंगे.
बाटी के लिये आवश्यक सामग्री ( For bati or dumplings)
- गेहूँ का आटा- 400 ग्राम( चार छोटी कटोरी )
- सूजी ( रवा ) - 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी )
- घी - 100 ग्राम ( 5 टेबिल स्पून )
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अजवायन- आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार

विधि
आटा और सूजी को एक बर्तन में मिला कर 3 टेबिल स्पून घी, बेकिंग पाउडर, जीरा, अजमायन और नमक मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को कढ़ा पूरी जैसा आटा गूथ लीजिये. आधा घंटे के लिये गुथे हुये आटे को ढककर रख दीजिये. आधे घंटे के बाद इस आटे से मध्यम आकार के गोले बना लिजिये.
आप चाहें तो इसके अन्दर मटर की पिठ्ठी, आलू की पिठ्ठी, पनीर की पिठ्ठी या मेवे की पिट्ठी बनाकर भर सकते हैं.
बाटियाँ 2 तरीके से बनाई जाती हैं.
बाटी को पहले पानी में उबालकर बनाना
1 लीटर पानी भगोने में भर कर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये और जब पानी में उबाल आ जाय तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये. 15 मिनिट तक इन गोलों को उबलिये.
पानी से उबले हुये गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अब इनको तन्दूर या ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सेकी हुई बाटियों को पिघले हुये घी में डुबा कर निकालिये. तैयार बाटियाँ प्याले या प्लेट में रखिये.
बाटी को बिना उबाले बनाना
इस तरीके से बाटी उबाले बिना ही बनायीं जाती हैं. तन्दूर को गरम कीजिये, तन्दूर में आटे के गोले सिकने के लिये रखिये, इन गोलों को तन्दूर में पलट पलट कर सेकें. बाटियाँ फटने लगेंगी और ब्राउन हो जायेंगी. अब इन्हैं ओवन से निकाल कर प्लेट में रखें. बचे हुये घी को पिघला कर रख लीजिये. सेकी हुई बाटियों को फोड़ कर घी में डुबा कर निकाल कर प्लेट या प्याले में लगाइये.
दोनों तरह की बाटियां अच्छी होतीं है. आप इनमें से किसी भी तरीके से बाटी बनाइये और बताइये कि आपको कौन सी तरह से बनी बाटी ज्यादा अच्छी लगी.
दाल
- अरद की दाल - 100 ग्राम ( 1 छोटी कटोरी )
- मूंग की दाल - 50 ग्राम ( आधा छोटी कटोरी )
- चना की दाल - 50 ग्राम ( आधा छोटी कटोरी )
- घी- 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिन्च
- जीरा- 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- टमाटर - 2 - 3
- हरी मिर्च- 3 - 4
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - छोटी आधा कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- नमक स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
विधि
दालों को 1-2 घंटा पहले धो कर पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई दालों को कुकर में, दुगने पानी (2 छोटी कटोरी दाल में 4 छोटी कटोरी पानी) डालकर और नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद 4-5 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून घी डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियाँ पाउडर डालें. 2-3 बार चमचे से चलायें और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण, लाल मिर्च पाउडर और 1 इंच लम्बे अदरक को बारीक काट कर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, ये मसाला कुकर में पकी हुई दाल में मिला दीजिये आवश्यकतानुसार पानी (दाल को आप जितना पतला चाहें) मिला दीजिये, उबाल आने पर गरम मसाला डालिये और नमक को टेस्ट करके आवश्यकतानुसार थोडा़ सा और डाल दीजिये. आधा हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये.
आपकी दाल तैयार हो गयी है. दाल को बाउल में निकालिये और बचे हुये हरे धनिये और घी डाल कर सजाये.
दाल और बाटियाँ तैयार है. गरमा गरम दाल बाटी परोसिये और खाइये.
6 लोगों के लिये.
बनाने में समय : लगभग 90 मिनट.
Dal Bati Recipe Daal Baati Daal Baati, Daal Bati, Rajasthani Dal Bati, Puffed Dough Dumplings In Lentil Curry.
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (90 posted):
Baati bahut hard ho gai. maine kya galti ki hogi aap kuch bata sakti hai ..ise oven main kaise bake karna chahiye
निशा: बाटी के कड़े होने के दो कारण हो सकते हैं
1. आपने तंदूर को पूरी तरह गर्म होने से पहले ही बाटियां सिकने के लिये रख दीं हों. तंदूर को पूरी तरह गरम होने के बाद ही बाटियां रखें या
2. आपने बाटी का आटा गूंथते समय इसमें घी कम डाला हो
Thanks again
Nisha: हिना जी, बाटी और नान के लिये तो तंदूर ही अच्छा रहता है. वैसे बाटी तो बहुत ही पहले की डिश है, उस समय ये तंदूर थे ही नहीं, बाटी को कडों (उपलो) पर पकाया जाता था
i liked all the recipies they all are v good
pcydv@rediffmail.com
PLZ SEND THE NAME OF FONT ON THIS EMAIL ID.
SO PLS MAIL ME.
THANKS.
i am very happy that my husband trying today to make dal bati as per your recipe.hope it'll work..wish me best luck ...
SO PLS MAIL ME.
THANKS.
Wanted to know as to how much water is required to make the dough.
U say 2 choti katori but would be great if u give the measurement in terms of cup or ml or some proper number measurement.
Sudha
thanks a lottttttttttttttttttttttttttttttt.....
tc
निशा: दाल बाटी आप उपलों पर बना सकती हैं, तल कर बना सकती हैं.
Thank U##
निशा: गुरप्रीति, मैं तो बाटी इलैक्ट्रिक तन्दूर में ही बनाती हूं, लेकिन आप ओवन में इस तरह बाटी सेक कर देखिये, पहले ओवन को अधिकतम तापमान पर गरम कीजिये, इसके बाद तापमान400 डि. से. पर बाटी सेकने रखिये, 4-5 मिनिट में बाटी चैक कीजिये अगर वह ब्राउन हो रही है, तब और 4 मिनिट तक गहरी ब्राउन कीजिये, बाटी पलटिये और दूसरी और भी 5 मिनिट का या बाटी सिकने के अनुसार समय देकर बाटी ब्राउन होने तक सेकिये. अपने अनुभव हमें अवश्य बताइये.
Thankyou
Nisha: Here is the link for this recipe in English
http://nishamadhulika.net/index.php?news=52
निशा: रितु, माइक्रोवेव में बाटी अच्छी नहीं बनती.
plz send my ID.always takecare
baati easily bind koyn nahi hoti hai?
Please reply karein.
Thanks
निशा: बाटी में क्रेक आने ही चाहिये,बाटी सिकने के बाद इसे घी में डुबाने क्रेक में घी भर जाता है इससे बाटी बड़ी स्वादिष्ट हो जाती है, अगर आप आटे को थोड़ा नरम गूथे तो बाटी में क्रेक नहीं आयेगे.
or over toaster main
निशा: प्रविता, आप माइक्रोवेव में बाटी नहीं बना सकती.
I am gujarati but my mother makes very delicious bati. Now after getting married I am in London and wished to make it here. I went to all the sites possible to check for dal-bati receipes but your site is amazing.. + jab sab hindi mein padha, to lagaa jaise main India mein hoon. Ab to dekhna dal-bati khubsurat banegi. My MAA will be very happy to know when I cook this. Diwali mein guests ke liye kuch naya hoga!!! Thanks to you... Talk to you soon..
निशा: दीप्ती धन्यबाद, अच्छी जानकारी दी है आपने.
निशा: दीप्ती, दाल बाटी नाम है, ये दाल के साथ ही अच्छी लगती है.
Thanks
i ll try it for sure.
Thank's
thanks for dis....!!
plz suggest..!!
निशा: जी हां सही है.
निशा: शिल्पा, जी आप तल कर बाटी बना सकती हैं, आटा इसी तरह लगाना होगा.
Thanks
B..Bye
Thanks
निशा: तुलिका, तंदूर को पहले से गरम करके उसमें बाटी रखे देखिये कि बाटी अगर जल्दी से लाल हो रही है तो तंदूर तुरन्त बन्द कर दीजिये और बाटियों को बन्द तंदूर में ही सिकने दीजिये, तन्दूर ठंडा होने लगे तो फिर से चालू कीजिये और बाटियों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. जब आप बाटी बना रही होंगी तो स्वयं मेनेज कर लेगी.
आपका क्या कहना है?