भरवां आलू (Stuffed Potato, Bharwan Aloo)
भरवां आलू (Stuffed Potato) बहुत ही लाजबाब सब्ज़ी है. अगर आप आलू पसन्द करते हैं तो आपको भरवां आलू बहुत पसन्द आयेगी. इसे आप मेहमानों के आगमन या विशेष अवसरों पर बना सकते हैं तो आइये आज हम भरवां आलू (Bharwan Aloo) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री
- आलू -------- 400 ग्राम ( 10 मध्यम आकार के )
- तेल ------- 2 टेबिल स्पून
- जीरा ------- आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ------ 2 ( बारीक कटी हुई)
- अदरक ------ 2 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- हल्दी पाउडर ----- एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- धनियां पाउडर ----- 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला ----- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ----- एक चौथाई छोटी चम्मच
- काजू ----- 15 ( बारीक कटा हुआ )
- किसमिस ----- 15
- नमक ------ स्वादानुसार
विधि
आलू को छील कर अच्छी तरह धो लें. पीलर की सहायता से आलू को खोखला करें, ताकि आलू के अन्दर मसाला भरा जा सके. आलू के अन्दर से निकला हुये गूदे को एक प्लेट में रखलें. आलुओं को बाउल में पानी में डाल कर रख दें.
कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर, एक कटी हुई मिर्च और कटा हुआ अदरक डालदें. मसाले को चम्मच से चलायें. मसाले में आलू का गूदा, नमक और गरम मसाला डाल कर चमचे से चला चला कर भूनें. 3-4 मिनिट में यह आलू का गूदा भुन कर तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लें, और इस गूदे में अमचूर पाउडर, काजू और किसमिस मिला दें. आलू में भरने के लिये मसाला तैयार है.
आलू को पानी से निकाल कर प्लेट में रखें और पानी बिलकुल न रहने दें. अब इन आलू में मसाला भरें, सारे आलू मसाले से भर लें.
कुकर में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में एक चौथाई चम्मच जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद एक कटी हुई मिर्च, कटा हुआ अदरक, एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम नमक और एक चुटकी हल्दी डाल दें. मसाले को 1 मिनिट तक भुनने दें. इस मसाले में 1 टेबिल स्पून पानी डाल दें, और अब भरे हुये आलू एक एक करके डालें और धीमे से चला कर कुकर में भूने हुये मसाले को आलुओं में मिला दें. कुकर बन्द कर दें. जैसे ही एक सीटी आये, गैस बन्द कर दें.
कुकर खुलने पर भरवां आलू की सब्जी को बाउल में निकालें और हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजायें.
गरमा गरम भरवां आलू की सब्जी को, नान, चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- मथुरा के पेड़े - Mathura Peda Recipe - Mathura ke Pede
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (8 posted):
plz post the recipe of veg manchurian...i really need it..
plz post the recipe of veg manchurian...i really need it..
आपका क्या कहना है?