Home | परांठा-पूरी-रोटी | बटर नान (Butter Naan Recipe)

बटर नान (Butter Naan Recipe)

image बटर नान

रोजाना के परांठे, चपाती से कुछ अलग, यदि नान खाने में बने हो तो सभी बहुत खुश होगे. इसी लिये चलिये आज हम नान बनाते हैं. समय : 35 मिनिट-4 लोगों के लिये

आवश्यक सामग्री
  • मैदा ——- 400 ग्राम ( चार छोटी कटोरी ) + 100 ग्राम मैदा परोथन के लिये
  • दही ——- आधा छोटी कटोरी
  • सोडा ——- आधा छोटी चम्मच
  • चीनी ——- आधा छोटी चम्मच
  • नमक ——- आधा छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
  • तेल ——- 1 टेबिल स्पून
  • पानी ——- 150 ग्राम ( 1 1/2 छोटी कटोरी )
  • नान बनाने के लिये बटर या घी

विधि

मैदा को एक बर्तन में छान कर निकाल ले. मैदा के बीच में हाथ से थोडी जगह बना लें. इस बनी हुई जगह में दही, खाना सोडा, नमक, चीनी डाल कर हाथ से मल कर दही को बाकी डाली गयी वस्तुओं के साथ अच्छी तरह मिला लें. अब तेल डालें, और मैदा में अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा पानी डाल कर मैदा को अच्छी तरह मल मल कर गूंथें. आप स्वयं ही महसूस करेंगे कि मैदा का गूंथा हुआ आटा कितना हल्का और चिकना हो गया है. आटे को 1 घंटे के लिये सैट होने के लिये रख दें.
butternan2.jpg
अब अपना तंदूर चालू करें. मैदा से करीब 10 बराबर के गोले बना लें. एक आटे का गोला लेकर परोथन लगाकर बेलें और उसमें बटर या घी चारों लगायें. बेले हुये नान को डबल अर्धगोलाकार आकार में मोड़ लें. इस मोड़े हुये नान पर फिर से घी लगायें, और फिर से डबल मोड़ लें. इस ट्राइ एंगल नान को परोथन से लपेटे, और परांठे की तरह से बेल लें. अब इस बेले गये नान को तंदूर में ब्राउन होने तक सेके. बटर नान तैयार है. बटर नान को प्लेट में निकाल कर घी लगायें, और नान कटर से 2 भागों में काट लें. ( इसी तरह सारे नान बना लें.) बटर नान तैयार हैं.

गरमा गरम बटर नान दाल मखानी, अरहर की दाल और शाही पनीर के साथ परोसिये और खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

kalpana on 07 June, 2008 12:26:44
avatar
nisha ji agar tandoor na ho to... naan kaise banaye
rajni aharma on 24 June, 2008 03:02:12
avatar
put some water on one side of the naan then put it on the tawa. it will stick with the tawa. Now let it be some brown that side.afterthat turn the second side by keeping the naan on the tawa itself. when it will be brown on the second side then your naan is ready. it will almost same as it was cooked in the tandoor.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
3.88