Home | विविध | नवरात्रि के लिये कुछ और रेसीपीज (Recipes for Navratri)

नवरात्रि के लिये कुछ और रेसीपीज (Recipes for Navratri)

Font size: Decrease font Enlarge font
image

नवरात्रि के लिये प्रस्तुत है कुछ और रेसिपीज

व्रत के लिये फ्राई आलू (Fried Potato for Navratri Vrat)
किसी भी फलाहारी व्रत के लिये आलू फ्राई कर के खाइये अच्छे लगते हैं. छोटे आलू हों तो आलू साबुत ही फ्राई किये जा सकते हैं, यदि आलू बड़े बड़े हैं तो उनके 4 या 6 टुकड़े कर के फ्राई किये जा सकते हैं. आइये व्रत के लिये आलू फ्राई करें.
बड़े 6-7 मीडियम आकार के आलू अच्छी तरह धोकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छील लीजिये.
fried_potato_843798188.jpg
तेल कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में आलू डाल कर हल्के  ब्राउन होने तक  तल कर प्लेट में निकाल लीजिये.
एक टेबल स्पून तेल बचाकर,अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये. गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद आलू, नमक और आधा छोटी चम्मच काली मिर्च डाल कर आलू 2-3 मिनिट तक भूनिये, गैस बन्द कर दीजिये, हरा धनियां और एक नीबू का रस डाल कर मिलाइये.  लीजिये व्रत के लिये आलू तैयार हैं.  स्वादिष्ट आलू परोसिये और खाइये.
 
यदि आप तेल ज्यादा नहीं खाना पसन्द करते तब आलू को तले बिना ही बनाइये. कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद आलू, नमक और काली मिर्च डाल कर आलू 2-3 मिनिट तक भूनिये, गैस बन्द कर दीजिये, हरा धनियां और नीबू का रस डाल कर मिलाइये.  लीजिये व्रत के लिये आलू तैयार हैं.  स्वादिष्ट आलू परोसिये और खाइये.


कूटू के आटे का चीला (Kuttu Atta Dosa for Navratri Vrat)
कूटू के आटे से व्रत के लिये तरह तरह के व्यंजन बनाये जाते हैं.  कूटू के आटे के चीला बहुत अच्छे बन जाते हैं. आइये बनायें कूटू के आटे के चीला.
kuttu_atta__dosa_496645116.jpg
100 ग्राम (आधा कप) कूटू का आटा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, 200 - ग्राम  अरबी धोकर उबाल लीजिये.  अरबी को छील कर, कद्दूकस करके, मैस कर लीजिये. कूटू के आटे में मिलाइये, थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर, आटे को घोलते जाइये, गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये.
घोल को अधिक गाड़ा और अधिक पतला मत कीजिये. घोल को 15  मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

घोल में 1 छोटी चम्मच नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च और एक टेबल स्पून कतरा हुआ हरा धनियां मिला लीजिये.

तवा गैस पर रखिये, गरम कीजिये, एक बड़ा चमचा घोल तवे पर डालिये और चमचे से गोल गोल चलाते हुये पतला चीला फैलाइये. चीले की नीचली सतह ब्राउन होने तक सेक कर पलट दीजिये. दूसरी तरफ भी ब्राउन होने तक सेकिये.  चीला तवे से उतार कर प्लेट में रखी कटोरी के ऊपर रखिये.  सारे चीले इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

कूटू के चीले तैयार हैं इन्हैं आप गरम गरम फ्राई आलू या दही के साथ खाइये.

फलों का रायता (Fruit Raita for Navratri Vrat)
व्रत के समय फलों का रायता बनाइये, यह बड़ा ही स्वादिष्ट और तरोताजा करने वाला होता है.  फलों का रायता अगर खाने के साथ है तो सच में खाने का स्वाद और पाचन दोनों ही बड़ जायेंगे.

फल
केला - 1 (मोटे गोल टुकड़े में काट लीजिये)
सेब - 1 ( छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये)
अंगूर - 40-50 (डंठल तोड़ लीजिये)
खरबूजा -  1 कप ( छोटे छोटे टुकड़े कटे हुये)

fruit_cream_raita_306071353.jpg
400 ग्राम (2 कप) दही को 100 ग्राम  मलाई और 2 -3 टेबल स्पून चीनी मिला कर फैट लीजिये.
सारे तैयार फल दही में मिलाइये.  2 इलायची छील कर बारीक कूट लीजिये रायते में मिला दीजिये. रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
फलों का रायता तैयार है, ठंडा खुशबू दार रायता परोसिये और खाइये.
फलों का रायता बनाने के लिये आप अपने मन पसन्द कोई भी फल ले सकते हैं और कोई भी हटा सकते हैं

कूटु के आटे की पूरी (Kuttu Atta Poori for Navratri Vrat)
कूटू के आटे की पूरी  (Kuttu Atta Puri) बड़ी खस्ता बनती है, अगर कोई आप को गरमा गरम पूरियां तल कर खिलायें तो सच में इनका स्वाद और कुरकुरापन बड़ा गजब का होता है. आइये कूटू के आटे से पूरियां बनायें
kuttu_aatta_poori_381661304.jpg
100 ग्राम (आधा कप) कूटू के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, 200 ग्राम  अरबी को उबालिये, छीलिये मैस कीजिये, आटे में मिलाइये, 3/4 छोटी चम्मच नमक, आधा छोटी चम्मच कालीमिर्च और एक टेबल स्पून हरा धनिया मिलाइये. सभी चीजों को मिलाते हुये आटा गूथिये, आटे में पानी की आवश्यकता नहीं हैं, अरबी में ही पूरी का आटा गूथ लिया जाता है. 15-20 मिनिट के लिये आटे को सैट होने के लिये ढककर रख दीजिये.

गुथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइया यानी गोले बना कर रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. एक गोला उठाइये, कूटू के सूखे आटे में लपेटिये और चकले पर रख कर उंगलिये से दबाकर 2 1/2 या 3 इंच के व्यास में बड़ा लीजिये. पूरी को गरम तेल में डालिये, पलट कर दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये.  प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर, पूरी निकाल कर उसके ऊपर रखिये. सारी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

कूटू के आटे की पूरियां तैयार हैं.  गरमा गरम पूरियां फ्राई आलू या दही के साथ खाइये.

नवरात्रि व्रत के लिये अन्य रेसीपीज के लिये इस लिंक पर क्लिक कीजिये

Comments (7 posted):

sonali on 01 April, 2009 03:55:17
avatar
kttu ka aata kya hota hai kya singhade ya raajgire k aate ko kttu ka aata kahate hai?

निशा: सोनाली, कूटू का आटा सिघाड़े की तरह से ही व्रत में खाया जाने वाला आटा है, व्रत के दिनों में यह भी किराने की दुकानों पर आसानी से मिल जाता है.
roby on 02 April, 2009 10:55:16
avatar
ye web site mujhe bahut pasand hi.
because the recieps of this site is unique.
amit on 06 May, 2009 10:06:44
avatar
hame pizza banna nahin aata hai
Khushbu on 02 June, 2009 04:12:52
avatar
Nisha ji, mera ek question hai...kya fruit raita mein kali mirch (black pepper) bhi daali jati hai, aisa maine suna hai, kabhi banaya to nahi hai, please reply deejiyega.
निशा: खुशबू ,फ्रूट रायता को स्पाइसी करना है तो डाल सकती हैं थोड़ी से काली मिर्च.
pinki on 26 September, 2009 08:06:47
avatar
nisha g thanks for the recipe. kutu ke aatee ko english mei kya bolte hai..
renu on 27 January, 2010 09:56:26
avatar
nisha ji agar kutu ke aatee me arbi na milaye?
rajni on 14 February, 2010 06:22:26
avatar
Kutoo is called Buck-wheat in English. Raajgeera is called Amaranth. Both these cereals are Gluten free, hense suitable for people with intolerance to Gluten, found in Wheat.
Very nice recipes Nisha Madhulika, thank you.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 352
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.