Home | विविध | दही जमाना (Dahi, Curd, Yogurt )

दही जमाना (Dahi, Curd, Yogurt )

image दही जमाना (Dahi, Curd, Yogurt )

बहुत सारे लोगों को दूध पसंद नहीं होता, और कुछ को पचता नहीं है, लेकिन दही तो निर्विवाद रूप से सभी के लिये फायदेकारक है. . दही कैल्शियम व प्रोटीन से भरा है. आपके पेट को लैक्टिक एसिड पचाने की मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. दूध में एक खास तरह के बैक्टिरिया अम्लीयता पैदा करके उसका स्वरूप बदल देते हैं. ये बैक्टिरिया दूध को पचा कर दहीं बना देते हैं, जिसे आपके लिये पचाना आसान है. साथ ही इनके कारण आपका शरीर भोजन से विटामिन बी, और खनिज तत्वों आसानी से ग्रहण कर पाता है.

दही आपको बाजार में भी मिल जाता है, और आप घर में भी बना सकते हैं.  दही बनाना बहुत आसान है.  आइये दही बनायें. How to make Curd, Dahi Making Recipe, How to make Dahi Yogurt, Making Yogurt. Making Dahi. Making Curd, making milk curd,

सबसे अच्छा दही भैंस के दूध का बनता है. यदि आप डेयरी का दूध उपयोग कर रहए हैं तो इसके लिये फुल क्रीम दूध का उपयोग करें.  सर्दियों में ठंड होने के कारण दही अच्छा नहीं जम पाता लेकिन आप इसे सामान्य बरतन की जगह इन्सुलेटेड कैसरोल का उपयोग करें तो दही जल्दी भी जमेगा और मलाईदार भी.

आवश्यक सामग्री

  • दूध - 500 ग्राम
  • जामन (दही) - 2 छोटी चम्मच

विधि
दही को जब हम नीबू या खटाई से बनाते हैं, उस दही का स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं होता, और वह दम्बल कहलाता है, लेकिन इस दम्बल द्वारा जो दूध जमाया जायेगा वह अच्छा दही होगा.  वैसे आपको यह दम्बल बनाने की आवश्यकता नहीं हैं,  आप डेयरी से दही ला सकते है, और उससे दही जमा सकते हैं. 

दूध को उबाल आने तक गरम कीजिये.  यदि दूध अच्छी तरह (200º F) तक उबला नहीं होगा तो इसका दही गाड़ा और मलाईदार नहीं जमेगा. सर्दियों के दिनों में गरम दूध को कैसरोल में डालिये.(गर्मियों में आप किसी भी बर्तन में दूध डाल कर दही जमा सकते हैं). जब दूध इतना गरम रह जाय कि आपकी उंगली उस तापमान को सहन कर सके, तब दही को दूध में डालकर कैसरोल को ढक्कन से बन्द कर दीजिये.

 6 घंटे से पहले उस कैसरोल को मत खोलिये.  6 घंटे बाद आप कैसरोल का ढक्खन खोलकर देखेगे, आपको एक दम अच्छा दही जमा हुआ मिलेगा.  अब आप इस दही को खाने के साथ प्रयोग कीजिये.  बचे हुये दही को फ्रिज में रख दीजिये वह जल्दी खट्टा नहीं होगा, 2-3 दिन तक आप इस दही को खा सकते हैं.  यदि दही खट्टा हो जाय तो दही को कढ़ी,  आलू का रसा या अरबी का रसा इत्यादि बनाने में प्रयोग कीजिये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (5 मिले):

khushi on 07 March, 2008 10:27:33
avatar
dahi ko dudh main dalne per chamche se hilana chahiye ya nahi?ya kaval dahi dal ker chod de?
निशा मधुलिका on 09 March, 2008 01:12:22
avatar
खुशी, दही जमाने के लिये, दही को दूध में डालना है, चमचे से चलाने की आवश्यकता नहीं हैं, दूध को जमाने के बाद ढककर रखिये. बीच में खोल कर भी मत देखिये.
khushi on 14 March, 2008 10:21:36
avatar
thanks nishamadhulika ji
sonali on 10 April, 2008 01:00:54
avatar
nisha ji which type of vessal should be perfect for this season.. and please tell me wat is insulated caserole exactly..
aamir on 29 April, 2008 02:46:44
avatar
acchie lassi kaisey banayenge

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.60