वेज पुलाव (Vegetable Rice Pulao)
Latest Video at YouTube Channel

चावल तो सभी पसन्द करते हैं, लेकिन इसमें हरी सब्जियाँ डाल कर पुलाव बना दें तो इसकी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है. तो बनाये हरी हरी सब्जियों का हरा हरा पुलाव. इस पुलाव में घी भी बहुत कम प्रयोग करूगी क्यों कि बहुत सारे लोग घी कम खाना चाहते है.
Read this recipe in English - Vegetable Rice Pulao Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Rice Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम या 2 छोटी कटोरी
- नीबू -1
- देशी घी या रिफाइन्ड तेल -एक बड़ी चम्मच या ओर भी कम
- जीरा- एक छोटी चम्मच
- लौंग- 3-4 टुकड़ों में तोड़ ले
- बड़ी इलाइची - 1-2 छील कर दाने निकाल लें
- हरी मिर्च - 1 ( बारीक कतरी हुई)
- फ्रेन्च बीन्स - 50 ग्राम या 15-16
- शिमला मिर्च- 2 बारीक काटी हुई
- पत्ता गोभी - 50 ग्राम बारीक काटा हुआ
- हरी ताजे मटर-एक कटोरी छीले हुये
- हरा धनियाँ- आधी कटोरी बारीक काटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
विधि - How to make Vegetable Rice Pulao
चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दें.

यदि माइक्रोवेव में बनाना है तो
माइक्रोवेव में रखने वाले बाउल में भीगे हुये चावल डाल दें और उसमे चावलों से दुगना पानी मिला दें, और नीबू का रस और नमक मिला दें, अब चावलों को ढक कर माइक्रोवेव में 12 मिनिट तक पकायें. चावल को आप देख कर जान लेगें कि चावल पक गये हैं. माइक्रोवेव से बाहर निकाल लीजिये, और ढक्कन खोल दीजिये.
गैस पर कढ़ाई रखिये. घी डाल कर गरम कीजिये, और अब जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद लौंग, इलाइची के दाने और हरी मिर्च डाल दीजिये, एक मिनिट भूनिये और अब सारी हरी सब्जी और नमक डाल दीजिये, 2-3 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये. अब 2-3 मिनिट के लिये सब्जियों को ढक दीजिये. ढक्कन हटाइये और देखिये कि सब्जीयाँ हल्की पक गयीं हैं. अब इन सब्जियों में चावल मिलाकर 2 मिनिट तक कलछी से चलाते हुये भुनिये. पुलाव तैयार है.
यदि गैस पर चावल बनाने है
तो कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, अब जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद लौंग और इलाइची के दाने और हरी मिर्च डल कर 1 मिनिट भूनिये. अब सारी सब्जियँ डाल दीजिये. 2 मिनिट तक भूनिये, और अब चावल डाल कर 2 मिनिट तक फिर भूनिये. और चावल से दुगना पानी डाल दीजिये अब नीबू का रस और नमक डाल दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये. जैसे ही कुकर में प्रेसर आये आप गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट बाद कुकर खोलिये. पुलाव तैयार है.
पुलाव को बाउल या बड़े प्लेट में निकाल लीजिये. हरे धनिये से सजाइये. अचार या हरी चटनी के साथ परोसिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Manu Purohit, 21 May, 2013
-
By jyotika tayal, 21 May, 2013
-
By anjil panchal, 21 May, 2013
-
By Sarita, 21 May, 2013
-
By Rajni mohod, 21 May, 2013
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 74:
I need fried rice recipe..
Do you know Nisha ji ?
Thanks
on my email id ok
निशा: चावल बासमती लीजिये, साबूत गरम मसाले को कूट कर डालिये, आपके यहां बने चावलों की महक पड़ोसियों के घर तक पहुंचेगी.
DO RANG KE CHAWAL BANANE HO TO CHAWLO KO UBALNE KE BAD DO HISSE KAR DO EK HISSE ME YELLOW COLOUR DAL KAR ALAG RAKH DO AUR DUSRE ME KOI BHI COLOUR. AGAR ME BAD ME DONO KO MILAKAR FRY KARU TO CHAWLO KA RANG EK DUSRE KE UPAR CHAD JAYEGA, YA WAHI RAHEGA, MATLAB DO RANG KE CHAWAL BANEGA YA DONO RANG KA KOI DUSRA RANG BAN JAYEGA.
AAPKE REPLY KA INTAJAR RAHEGA.
THANKU,
निशा: पारो, हम आपके लिये ये रैसिपी लिख देंगे.
Aapki vej pulao ne to kamal hi kar diya meine kabhi chawal bhi nahi banaya tha par aapka jab ye pulao banaya to sabne khoob tarif ki. Thanks..
mohini
निशा: गीता, प्रैक्टिस करने से.
निशा: कविता,फीके चावल के लिये चावल को धोकर, आधा घंटे पानी में भिगाइये,पानी निकाल दीजिये, चावल कुकर या माइक्रोवेव में बनाने वाले प्याले में डालिये और चावल की मात्रा से दुगना पानी, एक छोटी चम्मच घी मिला कर कुकर में एक सीटी आने तक और माइक्रोवेव को 14 मिनिट तक सैट करके चावल बना लीजिये.
निशा: कोमल, चावल बानने के लिये. चावल को पहले आधा घंटे के लिये भिगो दीजिये, पानी से चावल निकालिये और चावलों से दुगने पानी में ( चावल एक कटोरी तब पानी 2 कटोरी लीजिये) चावल डालकर बनाइये
निशा: शिखा, चावल को बनाने से पहले आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, कुकर में चावल और चावल से दुगना पानी डालिये, एक कप चावल में एक छोटी चम्मच घी डालिये और कुकर में एक सीटी आने तक पकने दीजिये. चावल खिले खिले बनेंगे. चावल इसी तरह से माइक्रोवेव में भी बनाये जा सकते हैं.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद नीलम
Pl tell me recipe for onion rice with vegetables.
निशा: मेघा, बास्मति चावल का पुलाव ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
निशा: सईद, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सनाया, आप गाजर डाल सकती हैं.
निशा: गुन्जन, जी डालिये, बहुत अच्छे लगेंगे.
निशा: रेखा, पुलाव में गाजर और कोई भी अपने मनपसन्द सब्जी डाल सकते हैं.
kya main normal kisi bhi chawal ka pulao bana sakti hu banane per wo khile khile nahi bante iske liye kya kiya jay
निशा: जाग्रति, बासमती चावल का पुलाव अच्छा और खिला हुआ बनता है.
निशा: तनु, खाने को पूरे मन और लगन से बनायें, खाना स्वादिष्ट बनता है.
निशा: सहाना, वेज पुलाव की तरह ही हरे मटर का पुलाव बनाया जाता है.
thanx.
निशा: संध्या, मुझे वर्गर की रैसिपी लिखनी है.
pls tell me non veg kolhapuri reciepe.
or pls mail me
निशा: निर्मल जी, मैं लिखने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: स्वीटी, बासमती चावल लीजिये, चावल को आधा घंटा पानी में भिगोइये, अगर चावल कुकर या माइक्रोवेव में बना रहे हैं तब 1 कप चावल का ले रहे हैं तो 2 कप पानी लीजिये, 1 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये, चावल का कलर अच्छा करने के लिये 1 नीबू का रस भी डाल सकते हैं, कुकर में चावल 1 सीटी आने तक पकाइये और आधा प्रेशर निकाल दीजिये, कुकर खुलने पर चावल खोलिये और ठंडा होने के बाद चावल कुकर से निकालिये चावल खिले खिले बनेंगे.
निशा: कन्चन, रसगुल्ला रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर रसगुल्ला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
यह व्यंजन बहुत ही पौष्टिक है|
निशा: मैं अवश्य लिखने की कोशिश करुंगी
निशा: पायल मैं अवश्य कोशिश करुंगी
निशा: पूर्वा, फ्रेंचबीन एक तरह की हरी फली होती है और आम सब्जी की दुकानों और ठेलों पर आराम से मिल जाती है.
निशा: कुलदीप, चावल को आधा घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये, पानी चावल की मात्रा का दुगना लीजिये और एक कप चावल बना रही है तो 1 छोटी चम्मच घी और 1 नीबू का रस डालिये, कुकर में जैसे ही सीटी आने वाली हो, आग बन्द कर दीजिये, चावल खिले हुये बनेंगें. नीबू से चावल का कलर अच्छा आता है, नमक से तो चावल नमकीन होते हैं.
Me & my mom just love ur recipies.
Can u plz gv recipe of triple schezwan rice (the one we get on roadsides as well, orange colour wale). I just love them so much but couldn't get the authentic recipe anywhere.
Thank u so very much. :)
निशा: खुशबू मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शालिनी, मूंग दाल का हलवा वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेवसाइट के होम पेज पर सर्च बटन पर मूंग दाल का हलवा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अंजली, बहुत बहुत धन्यवाद.
kaise banate hai ye receipe bata digiye....
निशा: गंगा, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, कम ओइल की बहुत सारी रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, आप इनमें से अपने मन पसन्द रैसिपी चुन सकते हैं.
निशा: इमरान, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुप्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशोक जी हां पुलाव में राइस का हर एक दाना अलग होता है.
निशा: अशोक जी अवश्य.