Broccoli Soup – ब्रोकली सूप

ब्रोकली के सूप कई तरह से बनाये जाते हैं. सफेद वेजीटेबल स्टॉक से बना यह ब्रोकली सूप जितना बनाने में आसान है उतना ही पीने में मजेदार.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Broccoli Soup
- ब्रोकली - 300 ग्राम (एक ब्रोकली का फूल)
- टमाटर - 150 ग्राम ( 3 टमाटर मध्यम आकार के)
- आलू - 150 ग्राम (2 आलू )
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- काली मिर्च - 7-8
- लोंग - 4
- दाल चीनी - एक टुकड़ा
- नमक - स्वादानुसार (छोटी एक चम्मच)
- मक्खन - 1 1/2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - आधा टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Broccoli Soup
ब्रोकली के टुकड़े करके अच्छी तरह पानी से धो लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी भर कर गरम करने रखिये कि उसमें ब्रोकली के टुकड़े डूब जांय. पानी में उबाल आने के बाद ब्रोकली के टुकड़े पानी में डाल कर ढक दीजिये, 2 मिनिट बाद आग बन्द कर दीजिये. ब्रोकली के टुकड़ों को 5 मिनिट के लिये ढके रहने दीजिये.
टमाटर धोकर, बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. आलू छील कर पतले टुकड़े कर लीजिये. ब्रोकली के डंठल छील कर टुकड़े कर लीजिये. अदरक छील कर छोटे टुकड़े कर लीजिये.

दूसरे बर्तन में एक टेबल स्पून मक्खन डाल कर गरम कीजिये. काली मिर्च, लोंग और दाल चीनी मक्खन में डाल कर हल्का सा भूनिये. टमाटर, आलू और ब्रोकली के टुकड़े डालकर मिलाइये और थोड़ा पानी डालकर, ढककर, पकने रख दीजिये. 6-7 मिनिट के बाद ढक्कन खोल कर देखिये आलू, नरम हो गये हैं, अगर नहीं तो 2-3 मिनिट के लिये ढककर और पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. ठंडा होने पर ये नरम आलू टमाटर मसाला और आधे ब्लांच किये गये ब्रोकली के टुकड़े मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
पिसा हुआ मसाला ब्रोकली बर्तन में डालिये, चार कप पानी और स्वादानुसार नमक मिलाइये. सूप में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक उबालिये. आग बन्द कर दीजिये.
ब्रोकली सूप तैयार है. सूप में कटा हुआ धनियां डाल कर मिलाइये. गरमा गरम ब्रोकली सूप (Broccoli Soup) को सूप प्याले में डालिये और थोड़ा मक्खन डाल कर परोसिये और पीजिये.
चार लोंगों के लिये
समय - 30 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 16:
thank you
निशा: निति, आप जिस रैसिपि पर कमैन्ट कर रही हैं उससे सम्बन्धित प्रश्न ही पूछिये, मुझे जबाव लिखने में आसानी होती है.
KYA AAP MUJHE ZARDA KI RACIPE BATA SAKTI HAI?????????
Nisha mam how are u,mujhe apki sari racipi bahot achchi lagti hai me ghar me try bhi karti hu,kya aap hame fat free racipe bata sakte ho
निशा: ज्योति, ब्रोकली फूल गोभी की तरह ग्रीन गोभी होता है, ये नीबू, अदरक, मशरूम,ल्यूटस लीफ, लाल पीली शिमला मिर्च सब्जियां बेचने वालों के पास ही मिल जाता है, आप उनके पास देख सकती हैं या उनसे पूछ सकती हैं.
we all enjoyed its taste. Its really great....
I tried carrot inplace of potato.. :)
Thanks a lot
निशा: धन्यवाद,
plz. ye bataiye ki agar thoda soup bach jaye to dubara garam karne se uski quality kharab to nhi hoti na...I mean wo health k liye harmful to nhi hota ?
निशा: संध्या, आपको भी नये साल की शुभकामनायें. आप फिर से गरम करके सूप पी सकते हैं वह बिलकुल हार्मफुल नहीं होता.
.
निशा: राजू, सूप किसी भी सब्जी से बनाया जा सकता है, लेकिन ये ब्रोकली सूप है इसलिये इसमें तो ब्रोकली ही डालनी होगी.