Broccoli Soup – ब्रोकली सूप

📅 30 दिसंबर 2010 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 33 कमेंट ★ 3.2 (4073)

image

ब्रोकली के सूप कई तरह से बनाये जाते हैं. सफेद वेजीटेबल स्टॉक से बना यह ब्रोकली सूप जितना बनाने में आसान है उतना ही पीने में मजेदार.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Broccoli Soup

  • ब्रोकली - 300 ग्राम (एक ब्रोकली का फूल)
  • टमाटर - 150 ग्राम ( 3 टमाटर मध्यम आकार के)
  • आलू - 150 ग्राम (2 आलू )
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • काली मिर्च - 7-8
  • लोंग - 4
  • दाल चीनी - एक टुकड़ा
  • नमक - स्वादानुसार (छोटी एक चम्मच)
  • मक्खन - 1 1/2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - आधा टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Broccoli Soup
ब्रोकली के टुकड़े करके अच्छी तरह पानी से धो लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी भर कर गरम करने रखिये कि उसमें ब्रोकली के टुकड़े डूब जांय. पानी में उबाल आने के बाद ब्रोकली के डंठल के टुकड़े पानी में डाल कर ढक दीजिये, 2 मिनिट बाद आग बन्द कर दीजिये. ब्रोकली के टुकड़ों को 5 मिनिट के लिये ढके रहने दीजिये.

टमाटर धोकर, बड़े टुकड़ों में काट लीजिये.  आलू छील कर पतले टुकड़े कर लीजिये. ब्रोकली के डंठल छील कर टुकड़े कर लीजिये. अदरक छील कर छोटे टुकड़े कर लीजिये.
How to make Broccoli Soup
दूसरे बर्तन में एक टेबल स्पून मक्खन डाल कर गरम कीजिये. काली मिर्च, लोंग और दाल चीनी मक्खन में डाल कर हल्का सा भूनिये. टमाटर, आलू और ब्रोकली के डंठल के टुकड़े डालकर मिलाइये और थोड़ा पानी डालकर, ढककर, पकने रख दीजिये.  6-7 मिनिट के बाद ढक्कन खोल कर देखिये आलू, नरम हो गये हैं, अगर नहीं तो 2-3 मिनिट के लिये ढककर और पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.  ठंडा होने पर ये नरम आलू टमाटर मसाला और आधे ब्लांच किये गये ब्रोकली के टुकड़े मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

पिसा हुआ मसाला ब्रोकली बर्तन में डालिये, चार कप पानी और स्वादानुसार नमक मिलाइये. सूप में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक उबालिये. आग बन्द कर दीजिये.

ब्रोकली सूप तैयार है. सूप में कटा हुआ धनियां डाल कर मिलाइये.  गरमा गरम ब्रोकली सूप (Broccoli Soup) को सूप प्याले में डालिये और थोड़ा मक्खन डाल कर परोसिये और पीजिये.

चार लोंगों के लिये
समय - 30 मिनिट

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (4073 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (33)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

meenamanchanda
Thanks a lot very good and nutricious recepie i will try it today and brokly is good for some diseases also. mam can u please give mushroom soup recepie.
thank you
deepa ahuja
good morning mam.......soup ki recipes badiya hai.....lekin brakoli kaha par milata hai ?