Broccoli Soup – ब्रोकली सूप

📅 30 दिसंबर 2010 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 33 कमेंट ★ 3.2 (4073)

image

ब्रोकली के सूप कई तरह से बनाये जाते हैं. सफेद वेजीटेबल स्टॉक से बना यह ब्रोकली सूप जितना बनाने में आसान है उतना ही पीने में मजेदार.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Broccoli Soup

  • ब्रोकली - 300 ग्राम (एक ब्रोकली का फूल)
  • टमाटर - 150 ग्राम ( 3 टमाटर मध्यम आकार के)
  • आलू - 150 ग्राम (2 आलू )
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • काली मिर्च - 7-8
  • लोंग - 4
  • दाल चीनी - एक टुकड़ा
  • नमक - स्वादानुसार (छोटी एक चम्मच)
  • मक्खन - 1 1/2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - आधा टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Broccoli Soup
ब्रोकली के टुकड़े करके अच्छी तरह पानी से धो लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी भर कर गरम करने रखिये कि उसमें ब्रोकली के टुकड़े डूब जांय. पानी में उबाल आने के बाद ब्रोकली के डंठल के टुकड़े पानी में डाल कर ढक दीजिये, 2 मिनिट बाद आग बन्द कर दीजिये. ब्रोकली के टुकड़ों को 5 मिनिट के लिये ढके रहने दीजिये.

टमाटर धोकर, बड़े टुकड़ों में काट लीजिये.  आलू छील कर पतले टुकड़े कर लीजिये. ब्रोकली के डंठल छील कर टुकड़े कर लीजिये. अदरक छील कर छोटे टुकड़े कर लीजिये.
How to make Broccoli Soup
दूसरे बर्तन में एक टेबल स्पून मक्खन डाल कर गरम कीजिये. काली मिर्च, लोंग और दाल चीनी मक्खन में डाल कर हल्का सा भूनिये. टमाटर, आलू और ब्रोकली के डंठल के टुकड़े डालकर मिलाइये और थोड़ा पानी डालकर, ढककर, पकने रख दीजिये.  6-7 मिनिट के बाद ढक्कन खोल कर देखिये आलू, नरम हो गये हैं, अगर नहीं तो 2-3 मिनिट के लिये ढककर और पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.  ठंडा होने पर ये नरम आलू टमाटर मसाला और आधे ब्लांच किये गये ब्रोकली के टुकड़े मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

पिसा हुआ मसाला ब्रोकली बर्तन में डालिये, चार कप पानी और स्वादानुसार नमक मिलाइये. सूप में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक उबालिये. आग बन्द कर दीजिये.

ब्रोकली सूप तैयार है. सूप में कटा हुआ धनियां डाल कर मिलाइये.  गरमा गरम ब्रोकली सूप (Broccoli Soup) को सूप प्याले में डालिये और थोड़ा मक्खन डाल कर परोसिये और पीजिये.

चार लोंगों के लिये
समय - 30 मिनिट

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (4073 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (33)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pratiksha
hello mam,
it is delicious wonderful recipe , we r enjoying a healthy soup !!
NishaMadhulika
प्रतिक्षा जी, आपके इस प्यारे से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Zainab
Migrain k liye brocoli soup best hai.par soup kis time aur kitne din peena zyada behtar hoga

निशा: जैनब जी, आपका जब मन हो आप इसे ले सकते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में सूप लेना ज्यादा फायदेमन्द होता है.
Anjali Doshi
Broccoli soup can i prepare with out potato

निशा: अंजली जी, बिलकुल बना सकते हैं.
pragna

Broccoli soup ka apka video kyu nhi hai Nisha ji... har recipe me apka video bhi hota hai... video ko dekh k recipe bnana aasan rheta hai.


निशा: प्रागना जी, मैं इसके लिये वीडियो बनाने की कोशिश करती हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
veronica
my mom likes u very much...wo online jb b kisi recipe k liye search krti hain to aap kii recipes hii unhe perfect lgti hain...
akansha
Plz tell me low fat recipes
निशा: आकांक्षा जी, वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी है जो कम तेल घी में बनी है, सर्च बटन पर उनका नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते है.
parth chauhan
Extremely NYC. . ol. Or
Hard work is really reflecting in ol ur dishes ..
निशा: पार्थ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

.
khushi shah
Yummy soup....
urmila
happy new yearrrrrrrrrrrrrrrr
jyoti
kisi bhi mall me mill jayegi....
ASHIMA
NAMASTE MAM, MAIN YE JANNA CHAHTI HU KI BROKLI PAKATE TIME PANI KITNA DALNA HAI JO MASALA BHI PISS JAYE MIXI MAIN.
निशा: आशिमा, ब्रोकली के लिये इतना पानी उबलने रखें कि जिसमें ब्रोकली अच्छी तरह डूब जाय, 300 ग्राम ब्रोकली को ब्लांच करने के लिये 1.5 कप पनी काफी है. आलू ब्रोकली के डंठल, टमाटर पकाने के लिये 2-3 टेबल स्पून पानी डालिये और नरम होने तक धीमी आग पर पका लीजिये, धन्यवाद.
kalpana
mam,broccoli soup ko kitne time ke lie rakh sakte hai or ise freege me rakh sakte hai kya?
निशा: कल्पना, सूप ताजा बने हुये ही ज्यादा अच्छे लगते हैं, अगर आप रखना चाहती हैं तो फ्रिज में रखकर दूसरे दिन तक यूज कर सकती हैं, धन्यवाद.
ritika
helo mam,
soup is really awesum..generally i dnt eat broccoli but u taught me easy n delicious way of eating broccoli...
thanks
Surinder Kaur
Nice recipe. I will try on next Monday
Param manku
Its really nice. My husband dont like broccoli. But when i making broccoli soup. He really like it very much. Thanx Nisha g
Manisha Goel
hello mam..mam mere yaha broccoli nhi milti to kya main broccoli ki jagah godi use kar k bana sakti hoon..plz answer mam...
निशा: मनीषा, आप गोभी ले सकती हैं लेकिन तब ये ब्रोकली सूप नहीं, गोभी सूप कहलायेगा.
RAJU
kya yeh soup broccli ki jagah gobhi use karke banaya ja sakta hai
.
निशा:
राजू, सूप किसी भी सब्जी से बनाया जा सकता है, लेकिन ये ब्रोकली सूप है इसलिये इसमें तो ब्रोकली ही डालनी होगी.
Sandhya
Thanx a lot...lov u aunty
Sandhya
HAPPY NEW YEAR NISHA ji...
plz. ye bataiye ki agar thoda soup bach jaye to dubara garam karne se uski quality kharab to nhi hoti na...I mean wo health k liye harmful to nhi hota ?

निशा: संध्या, आपको भी नये साल की शुभकामनायें. आप फिर से गरम करके सूप पी सकते हैं वह बिलकुल हार्मफुल नहीं होता.
Taniya
WOW!!! What a recipe.... I just tried this,
we all enjoyed its taste. Its really great....
I tried carrot inplace of potato.. :)
Thanks a lot
निशा: धन्यवाद,
Mayura
Hi, Me abhi U.S.A. me hoon. Mere bate(11 months) ko aapane bataya huoa veg. soup bahota hi aacha laga. Jada tr wo nayi banayi houni recipe jada nahi khata magar ye usane bahotahi aachitarahase khaya, thanks alot.
jyoti
hi mam, mam brakoli kya hota hai, plz mam bta do, kitne din se her jagah try kiya but nhi mil rha
निशा: ज्योति, ब्रोकली फूल गोभी की तरह ग्रीन गोभी होता है, ये नीबू, अदरक, मशरूम,ल्यूटस लीफ, लाल पीली शिमला मिर्च सब्जियां बेचने वालों के पास ही मिल जाता है, आप उनके पास देख सकती हैं या उनसे पूछ सकती हैं.
arsheen
Hi
Nisha mam how are u,mujhe apki sari racipi bahot achchi lagti hai me ghar me try bhi karti hu,kya aap hame fat free racipe bata sakte ho
archana
HELLO NISHA MAM,
KYA AAP MUJHE ZARDA KI RACIPE BATA SAKTI HAI?????????
Shivani
Mam,Pls.Sweet corn soup bhi jaldi se sikhana.
ismail assenjee
nishaji your recipes are great and your presentation of the recipes is excellent,concise and clear .hats off to u.
sunita
very nice recipe normali i don´t eat broccoli but this is good way thanks nishaji
arvind mishra
आजमाते हैं -शुक्रिया !
Neeti
Mam mujhe Chashni banana hota hai to main confuse ho jaati hoon. 1 taar ki chashni, 2 taar ki aur 3 taar ki chashni kaise banti hain aur pata kaisa chalta hai ki chashni ban chuki kuch samajh nahi ata. plssssssssmujhe bataye ki kis taar ki chashni kaise pata chalti hai?????
निशा: निति, आप जिस रैसिपि पर कमैन्ट कर रही हैं उससे सम्बन्धित प्रश्न ही पूछिये, मुझे जबाव लिखने में आसानी होती है.
mannu
nice recepie,I will try today only.