पफ पेस्ट्री – Puff Pastry Recipe – Homemade Puff Pastry Recipe
Latest Video at YouTube Channel

घर में बनी पफ पेस्ट्री (Homemade Puff Pastry) बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं. शाम के समय गरमा गरम चाय के साथ ये पेस्ट्री आपको बड़ी अच्छी लगेंगी.
यदि आपके आस पास पफ पेस्ट्री उपलब्ध हो तो बाजार से इन्हें ला सकते हैं या फिर आसानी से घर पर ही पफ पेस्ट्री शीट्स बना सकते हैं. यदि घर पर पफ पेस्ट्री शीट्स बना रहे हैं तो अधिक पफ पेस्ट्री शीट्स बना कर फ्रिज में रख लीजिये और आवश्यकतानुसार उपयोग करते रहिये. घर पर पफ पेस्ट्री शीट्स बनाने की विधि यहां है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Puff Pastry
- पफ पेस्ट्री शीट्स
- अन्दर भरने के लिये आलू मटर, पनीर या मेवा के टुकडे
विधि - How to make Puff Pastry
पफ पेस्ट्री आप मनचाही भरावन भरकर बना सकते हैं.
- आलू मटर की पेस्ट्री के लिये - उबले आलू और मटर को नमक, हरीमिर्च, अमचूर और गरम मसाला डाल कर थोड़े से तेल में फ्राई कर लीजिये.
- पनीर की पेस्ट्री के लिये - पनीर के बड़े टुकड़े को चाट मसाले से लपेट कर या पनीर के छोटे छोटे टुकड़े करके चाट मसाला मिला कर पेस्ट्री के अन्दर भर सकते हैं.
- मेवा की पेस्ट्री के लिये - काजू किसमिस काट कर भरते हैं.
यदि पफ पेस्ट्री शीट्स आपने फ्रीज की हुई हैं तो आप इन्हें आठ दस घंटे पहले फ्रीजर से बाहर निकाल कर रख दीजिये या फिर आप इन्हें तुरत फुरत माइक्रोवेब में डिफ्रोस्ट भी करके प्रयोग कर सकते हैं.
पफ पेस्ट्री शीट्स लीजिये और अपना मन पसन्द मिश्रण (आलू मटर का) या पनीर का या मेवे का कुछ भी भरिये और किनारों से पानी लगाकर चिपका लीजिये. सारे पेस्ट्री भर कर तैयार कर लीजिये और बेकिंग ट्रे में लगाकर बेक करने रखिये.

ओवन को 230 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये, ओवन के अच्छी तरह गरम होने के बाद पेस्ट्री की ट्रे ओवन में लगाइये और 20 मिनिट के लिये ओवन सैट कर दीजिये.
20 मिनिट के बाद पेस्ट्री को पलटिये और ओवन को फिर से 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. अब ओवन को 160 सेग्रे. तापमान पर सैट कीजिये और पेस्ट्री को कुरकूरी करने के लिये 10-12 मिनिट के लिये लगा दीजिये. सुनहरी सुनहरी कुरकुरी पेस्ट्री तेयार है.
पेस्ट्री के अन्दर आलू या पनीर है तब तो आपको ये पेस्ट्री जल्दी ही खतम करनी होगीं. मेवा वाली पेस्ट्री आप 4-5 दिन रख कर खा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 43:
निशा: जी हां भावना, आप इसे गैस ओवन पर भी बना सकतीं हैं. ओवन का काम तो सिर्फ चारो ओर से एक जैसी गरमी देना होता है. बस ध्यान रखिये कि यह आवश्यकता से अधिक न बेक हों
निशा: नीति, इस ओवन को गैस पर रखकर गरम किया जाता है और गैस फ्लेम पर इसमें कोई भी डिश बनाई जाती है.
निशा: किरन, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पफ पेस्ट्री बना लीजिये.
निशा: कविता, कुकर में पफ पेस्ट्री बनाई जा सकती है, इसके लिये आप इसी कालम में चकलेट केक बनाइये- कुकर में रैसिपी पढ़ लीजिये, इसी तरीके से आप पफ पेस्ट्री कुकर में बना सकती हैं.
निशा: रश्मि, बिलकुल इसी तरीके से ही बनानी होंगी, लेकिन 20 मिनिट के बाद कुकर का ढक्कन खोल कर पेस्ट्री को चैक जरूर करलें, पेस्ट्री को पलट दीजिये और फिर से 20 मिनिट के लिये बेक कीजिये, और फिर बताइये कि पफ पेस्ट्री कैसी बनी.
microwave convection oven ko preheat karne ko kitna time lagega
निशा: श्रद्धा, पफ पेस्ट्री शीट बनाने के लिये इस लिंक को क्लिक कीजिये.
Jiske ke pas oven nahi hoga to kaise ye banega. please tell me.Thanks.
निशा: मोनिका, बेकिंग के लिये ओवन तो चाहिये ही
pastry kharab bani, just like mathi, photo jaisi nahi bani, kaha galti ho gayi please bataein.
निशा: शालिनी, पफ पेस्ट्री शीट अच्छी तरह बनेगी तब पफ पेस्ट्री अच्छी बनेंगी, पफ पेस्ट्री को पहले 230 - 240 सेग्रे. तापमान 15 मिनिट तक बेक कीजिये, इसके बाद 200 से.ग्रे पर बेक कीजिये. कम तापमान पर बेक करने पर यह सख्त बनेगी.
निशा: नलिनी, तापमान के बारे में रैसिपी में लिखा हुआ है.
"ओवन को 230 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये, ओवन के अच्छी तरह गरम होने के बाद पेस्ट्री की ट्रे ओवन में लगाइये और 20 मिनिट के लिये ओवन सैट कर दीजिये.
20 मिनिट के बाद पेस्ट्री को पलटिये और ओवन को फिर से 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. अब ओवन को 160 सेग्रे. तापमान पर सैट कीजिये और पेस्ट्री को कुरकुरी करने के लिये 10-12 मिनिट के लिये लगा दीजिये"
First of all thanks for providing such a nice recipes.
Nisha ji, mere paas Microwave hai. kya usme puff pastry banayi ja sakti hai...agar haan to mujhe usme kitni der ka temrature set kerna hoga or kitni der ke liye pre-heat rakhna hoga.
निशा: रेणु, यदि आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्शन मोड है तो उसमें पफ पेस्ट्री बनाई जा सकतीं है. माइक्रोवेव में अधिकतम टेम्प्रेचर 220 होता है आप इसी टेम्प्रेचर पर बना सकतीं है, कन्वेक्शन मोड के माइक्रोवेव प्रि हीट का समय खुद सैट कर लेते हैं
निशा: रेनू, सोलो माइक्रोवेव में पफ पेस्ट्री नहीं बनाई जा सकती.
निशा: संध्या, ब्राउन रंग पफ पेस्ट्री के पूरी तरह बेक हो जाने पर ही आयेगा, अभी पफ पेस्ट्री कम बेक हुई हैं.
निशा: संध्या, पफ पेस्ट्री को बेलते समय फ्रिज में रख कर पूरा समय का ध्यान रखना होता है, बेक करते समय भी पहले ओवन पूरी तरह गरम हो, तापमान पर्याप्त हो, इनमें से कोई भी कारण हो सकता है कि पफ पेस्ट्री अच्छी तरीके से न बनें.
निशा: प्रियंका, पफ पेस्ट्री ओवन में ही बनती है.
निशा: चित्रा, मैं लिखूंगी.
mam mere puff me thik se layers nahi aayi aur hard bani thi. light betterness bhi thi.kya ghee ko frige me jama kar use kar sakte hai home made butter ki jagaah.
निशा: कविता, पफ पेस्ट्री के लिये मक्खन प्रयोग में लाया जाता है.
निशा: पूजा, पफ पेस्ट्री शीट बनाना रैसिपी दी हुई है, आप सर्च बटन पर पफ पेस्ट्री शीट कैसे बनायें लिखकर रैसिपी खोज सकते हैं.
निशा: ज्योति, ओवन के लिये माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर ही करना होता है, और तापमान फिक्स करके प्रीहीट कीजिये, अब आप जो भी बनाना चाहते हैं, बनाइये.
निशा: मनीष, माइक्रोवेव कनवेक्सन मोड पर ओवन का काम करता है, हम ओवन के ही तापमान पर इसमें भी ओवन की ही तरह से बेक करते हैं.
thanks for recipe!!! i have prepared pastry...and it was yummy. i prepared sheet as your method and then baked it first at grill and then i kept it for convection mode for 5 min....and it was crunchy and yummy....thanks!!!!!
निशा: प्रिया, पफ पेस्ट्री को ग्रिल मोड पर नहीं बना सकते हैं.
निशा: मीनलजी, पफ पेस्ट्री शीट में मक्खन कम डाला गया हो या फिर कम तापमान पर बेक की जाय तब वह सख्त हो सकती हैं.
निशा: सीमा,220 तापमान की वजह से इतना फर्क नहीं आयेगा, पेस्ट्रीशीट को बनाते समय थोड़ा ध्यान रख लीजिये, मैं जल्दी ही इसका वीडियो बनाने की भी कोशिश करतीं हूं
निशा: जाहिदैन जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: निश, व्हाइट बटर डाल सकते हैं, यलो बटर में नमक है, इसे डाल रहे हें तो आटे में नमक मत मिलाइये.