कच्ची हल्दी का अचार - Fresh Turmeric Pickle - Kachi Haldi Achar Recipe

कच्ची हल्दी का अचार खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है इसमें अनेकों औषधीय गुण भी हैं. स्वाद में एकदम तीखा हल्दी का अचार की बस एक चौथाई चम्मच आपके खाने को एक नया स्वाद देगी.
Read : Fresh Turmeric Pickle - Kachi Haldi Achar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Turmeric Pickle
- कच्ची हल्दी - 250 ग्राम (कद्दूकस की हुई एक कप)
- सरसों का तेल - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - 2 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- दाना मैथी - 2 1/2छोटी चम्मच दरदरी पिसी
- सरसों पाउडर - 2 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच
- नीबू - 250 ग्राम ( 1/2 कप का रस)
विधि - How to make haldi pickle
हल्दी को छीलिये और धोकर पानी सुखाने के लिये थोड़ी देर के लिये धूप में रख दीजिये या सूती कपड़े से पोंछ कर पानी हटा दीजिये.

अब इस छिली हल्दी को कद्दूकस कर लीजिये या बारीक काट लीजिये. चूंकि हल्दी का अचार एकदम कम मात्रा में खाया जाता है इसलिये छोटे टुकडों के अचार के बजाय कद्दूदक की गई हल्दी का अचार अधिक सुविधाजनक होता है.
सरसों का तेल कढ़ाई में डाल कर अच्छी तरह गरम करके, थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये, तेल में हींग, मैथी और सारे मसाले और कद्दूकस की गई हल्दी डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.
हल्दी के अचार को प्याले में निकालिये और अचार में नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाकर हल्दी के अचार को ढककर रख दीजिये. 4-5 घंटे बाद अचार चमचे से फिर से ऊपर नीचे करके मिला दीजिये.

हल्दी का अचार बन चुका है, हल्दी के अचार को एकदम सूखे कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, सम्भव हो तो अचार के कन्टेनर को 2 दिन धूप में रख दें, धूप में रखने से अचार की सैल्फ लाइफ बढ़ जाती है और अचार स्वादिष्ट भी हो जाते हैं.
हल्दी का अचार (Turmeric Pickle) यदि तेल में डुबा हुआ रखा हो तब यह अचार 6 महिने से भी ज्यादा अच्छा रहेगा.
सावधानी:
अचार को निकालते समय हमेशा साफ और सूखी चम्मच प्रयोग में लाइये.
Fresh Turmeric Pickle – Kachi Haldi Achar Recipe video in Hindi
कमेंट (95)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनिल, हल्दी का अचार 2-3 दिन बाद खाया जा सकता है लेकिन नीबू डालेंगे तो उसके छिलके तो 20-25 दिन में गल कर तैयार होंगे, हल्दी का अचार हल्दी के रस के साथ ही बनायें तो अच्छा है.
निशा: हरपाल जी, इसमें राई डाली जा सकती है, और नीबू का रस नहीं डालना चाह्ते तो अचार में सिरका डालना होगा.
THANKSSSS
निशा: ममता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks
maine vasie kabhi haldi achar taste nahin kiya par naya sa lag raha hai tou try karna chahti thi..magar mujhe laga raha hai khafi kadwa hota hoga haldi ka achar tou isliye lag raha hai ki banaoun ya nahin..kripya aap sujhaw dein...
निशा: शिखा, अचार कड़वा तो नहीं होता है, लेकिन हल्दी का स्वाद तो होता है, हल्दी की तासीर गरम होती है, अगर आप इस अचार को बनाना चाहती हैं तो शर्दियों में बनायें और पहले थोड़ा सा बनाकर खायें, पसन्द आये तो और बनाइये और खाइये, धन्यवाद.
kya haldi aur sonth ka kadha dene se 2-3-4 hafte ka bacha gir jata h
meri wife ko garbh thahar gaya h abhi hame bache ki jarurat ni h
to please bta dijiye
निशा: इन चीजों के बारे में मुझे नहीं पता आप डाक्टर से सलाह ले सकते हैं.
निशा: सोनिया, अचार को तेल में डुबाकर रखा जाय तभी अचार अच्छा रहता है, हो सकता है अचार खराब हो गया है.
निशा: अनमोल जी मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, मैं इतना ही कह सकती हूँ कि घर का बना ताजा खाना कम तेल मसाले से बना लेते रहें वह सेहत के लिये अच्छा होता है, धन्यवाद.
please advise
निशा: सोनिया, हल्दी का अचार गर्म तो होता है, लेकिन कम मात्रा में लिया जाय तो नुकसान दायक नहीं है.
निशा: सरिता, नीबू का अचार हमने बिना तेल के बनाया है, कुछ अचार में बहुत ही कम तेल डाला गौया है.
निशा: पूनम, अचार में काली मिर्च डाल सकती हैं.
निशा: प्रियंका, थोड़ा सा ध्यान रखकर ये अचार काफी समय तक रखकर खाये जा सकते हैं. अचार बनाते समय सारी चीजें साफ और सूखी होनी चाहिये, अचार बन जाने के बाद, अचार को जिस कन्टेनर में भर कर रखें उसे उबलते पानी से धो कर सुखा लीजिये. अचार में सरसों का तेल गर्म करके मिला दिजिये, अचार सरसों के तेल में डूबा रहे, अचार बनाते समय 2-3 टेबल स्पून सिरका भी मिला दीजिये. अचार निकालते समय साफ और सूखी चम्मच का यूज कीजिये, अचार निकालते समय अचार को चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिये, अचार को 1-2 महिने में धूप में रखा जा सकता है. अचार बहुत दिनों तक चलेगा.
Kindly write Garlic pickle as soon you can.
Thanks
निशा: जी हां जिंजर पेस्ट भी डाला जा सकता है.
निशा: वर्षा, अचार को नमी से दूर रखना होता है. अचार को तेल में डुबा कर रखने से वह अधिक दिन तक चल जाता है,
निशा: गायत्री, अचार में सरसों का तेल या तिल का तेल अधिक अच्छा रहता है लेकिन हम रिफाइन्ड आइल भी प्रयोग कर सकते हैं.
निशा: कनु, मीठे नीबू का अचार वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Meri mummy ghar main hi haldi pisa karti thi. Pehle woh saboot sukhi haldi ko paani main bhega ka r rakhti thi. Ek baar achchi tarah se bhigane ke baad, paani nithar kar use Khal Batte main dardara pees kar phire dhoop main sukha deti this , jab haldi achi tarah se sukh jaati thi to phir use mixie ke dry grinder main grind karti thi. Mixie main pisne ke baad use baarik/mahin chanani se chan kar phire air tight dabbe main store kar deti thi. Yeh process garmiyon ke dinon ka hain , jab dhoop achi tej hoti hain wur haldi achche sukh jaati hain. Hope this helps:-)
निशा: प्रेरना, हल्दी पीसने का बहुत ही अच्छा तरीका है, धन्यवाद.
अगर आपको हल्दी घर में पीसनी है तो हल्दी को बिल्कुल बारीक एवं पतले टुकड़े करके सुखाऐं और मिक्सी में पीस ले ।
निशा: उपासना, पीली सरसों और दाना मेथी दोंनो एकदम अलग हैं, मेथी के दाने चौकोर और यलोइस होते हैं, जब कि सरसों एकदम गोल होती है, किराना स्टोर से दोंनो चीजे लें और उन्हैं यूज करें, अदरक सूखा कर पाउडर बनाया जाता है, इसे सोंठ पाउडर भी कहा जाता है.
निशा: दिनेश जी, दवा तो डाक्टर ही बतायेंगे, खाने में फैट कम लेंगे तो आपके लिये अच्छा होगा, धन्यवाद.