कच्ची हल्दी का अचार - Fresh Turmeric Pickle - Kachi Haldi Achar Recipe

📅 10 जून 2011 👁 4.8 लाख बार देखी गई 💬 95 कमेंट ★ 3.8 (6480)


कच्ची हल्दी का अचार खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है इसमें अनेकों औषधीय गुण भी हैं. स्वाद में एकदम तीखा हल्दी का अचार की बस एक चौथाई चम्मच आपके खाने को एक नया स्वाद देगी.

Read : Fresh Turmeric Pickle - Kachi Haldi Achar Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Turmeric Pickle

  • कच्ची हल्दी - 250 ग्राम (कद्दूकस की हुई एक कप)
  • सरसों का तेल - 100 ग्राम (आधा कप)
  • नमक - 2 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • दाना मैथी - 2 1/2छोटी चम्मच दरदरी पिसी
  • सरसों पाउडर - 2 1/2 छोटी चम्मच
  • अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 2-3 पिंच
  • नीबू - 250 ग्राम ( 1/2 कप का रस)

विधि - How to make haldi pickle
हल्दी को छीलिये और धोकर पानी सुखाने के लिये थोड़ी देर के लिये धूप में रख दीजिये या सूती कपड़े से पोंछ कर पानी हटा दीजिये.

अब इस छिली हल्दी को कद्दूकस कर लीजिये या बारीक काट लीजिये. चूंकि हल्दी का अचार एकदम कम मात्रा में खाया जाता है इसलिये छोटे टुकडों के अचार के बजाय कद्दूदक की गई हल्दी का अचार अधिक सुविधाजनक होता है.

सरसों का तेल कढ़ाई में डाल कर अच्छी तरह गरम करके, थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये, तेल में हींग, मैथी और सारे मसाले और कद्दूकस की गई हल्दी डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.

हल्दी के अचार को प्याले में निकालिये और अचार में नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाकर हल्दी के अचार को ढककर रख दीजिये. 4-5 घंटे बाद अचार चमचे से फिर से ऊपर नीचे करके मिला दीजिये.

हल्दी का अचार बन चुका है, हल्दी के अचार को एकदम सूखे कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, सम्भव हो तो अचार के कन्टेनर को 2 दिन धूप में रख दें, धूप में रखने से अचार की सैल्फ लाइफ बढ़ जाती है और अचार स्वादिष्ट भी हो जाते हैं.

हल्दी का अचार (Turmeric Pickle) यदि तेल में डुबा हुआ रखा हो तब यह अचार 6 महिने से भी ज्यादा अच्छा रहेगा.

सावधानी:
अचार को निकालते समय हमेशा साफ और सूखी चम्मच प्रयोग में लाइये.

Fresh Turmeric Pickle – Kachi Haldi Achar Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (6480 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (95)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Divya
Hello Nishaji... agar achar ko 1-2 saal k liye rakhna hai to kya karna hoga ?

निशा: दिव्या जी, हल्दी का अचार यदि तेल में डुबा हुआ रखें, अचार को निकालते समय हमेशा साफ और सूखी चम्मच प्रयोग में लाइये. तब यह अचार 1 साल से भी ज्यादा अच्छा रहेगा.
Abhilasha Bhartiya Taank
Hello Mam,
I love your recipes
Please Suggest me some Recipies for Ulcerative Colitis Disease.
M suffering.
निशा: अभिलाषा जी, गेहू का पतला दलिया और लौकी - तुरई की सब्जी खाये ये बहुत ही डायजैस्टिव है.
Jyoti
Hello nisha ji..... Me kuch bhi banti hu aapki he recipes dekh Ke Banti hu..... Aapki recipes se Khana or bhi tasty ban jata h.... Mera sawal ye h ki 1kg haldi ke achar me kitne nimbu use me aayenge
Ram dayal Sharma
सरसों काली होनी चाहिए या पीली

निशा: राम जी, दोनों में से जो डालना चाहें डाल सकते हैं.
Rekha
nishaji Amchor bhi dala ja sakta he kya nimboo ki jagah
निशा: रेखा जी, अचार में नीबू का रस ही यूज किया जाता है, अमचूर नहीं डालते.
NARESH KUMAR MEROTHA
Thank you sir mai aaj bna kar hi aap ko batahuga ok

निशा: नरेजी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
suresh bhardwaj
kachi haldi ke medical properities means kachchi haldi kin kin beemario mai medicine ke roop mai kam aati hai.
regards
sushila chadha
निशाजी क्या कच्ची हल्दी को कद्दुकस की जगह पतला पतला काट कर आचार डाल सकते हॆ

निशा: सुशीला जी, हां, इसे पतला-पतला काटकर भी अचार डाल सकते हैं.
Nand Kishor Khajotiya (GURU Ji)
हल्दी आचार में ऐसी कौन-कौनसे मसाले है, जो कफ, खांसी, घुठनों के दर्द आदि को भी ठीक कर सके। उन वस्तुतओ का भी उल्लेख करे तथा स्वावद में भी चार-चांद लग जाये।
निशा: नन्द किशोर जी, इसमें हमने मेथी दाना और अदरक लिया है ये मसाले खांसी और कफ के लिये अच्छे है, आप इसमें काली मिर्च और डाल सकते हैं, हल्दी अपने आप में ही फायदेमन्द है.
manoj sharma
I like it very much it is good for health

निशा: मनोज जी, धन्यवाद.
Madhu
Namaste Madhulika Ji,
I really liked this recipe, but where can I get fresh turmeric ? I live in Hyderabad.Telangana.India.
Hope you would guide me . Thank you.
vijayalakshmi.varma
Thankyou Madhulika Madam for this recipe. It was with a lot of apprehension I prepared this pickle. The outcome was superb. Everybody at home loved it and I have recommended it to my friends too. Thanks again.
May you be happy and blessed always.

निशा: विजयलक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
harsha
jai shri radharan ko bhog kly ban hai
sonali
Hello nishaji kya hum sarso ke tel ke alava koi dusara tel use kar sakte he

निशा: सोनाली जी, अचार में सरसों का तेल या तिल का तेल अधिक अच्छा रहता है लेकिन हम रिफाइन्ड आइल भी प्रयोग कर सकते हैं.
AMIT
Hello Nisha mam. This recipe is really very simple. I became famous in my Home kitchen due to this recipe. Mammy to meri Fan ho GI..

निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reena
nisha g mere pass samsung ka microwave hai jab bhi mai usme baati banati hu to ek dum patther ki jasi ho jati hai. me kya karu ki baati soft ban jaye.
निशा: रीना जी, बाटी को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर 220-230म डि.से. बनाइये, बहुत अच्छी बाटी बनेंगी.
Veena
Nisha ji kacchi haldi ka doodh kaise banta hai or iske kya faide hai.
निशा: वीना जी, 1 कप दूध में हल्दी का 1 इंच टुकड़ा छील कर काट कर डाल दीजिये, और दूध को अच्छी तरह उबाल लीजिये, ठंडा होने पर छान कर यूज कीजिये, हल्दी में एन्टीसेप्टिक और एन्टीओक्सीडेन्ट गुण होते हैं.
ujwala
kya haldi ke achar me goad ka upyoge hota hai.
Lalit goswami
Achar me nimbu kyu dalte he

निशा: इससे अचार लम्बे समय तक चलता है और टेस्ट भी अच्छा रहता है. आप नींबू न डालना चाहें तो सिरका भी उपयोग में ला सकते हैं.
swati joshi
namste nishaji aapki recepi me mene hladi ka aachar bnaya wo bht hi testy bna hai me aapki web site se sbhi recepi bnti hu bht hi testy bnti hai or hldi ka achar meri mom ko bhi bht acha laga thnk w very much mam

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
mam
kachi haldi ka achar high BP me fayda karta hai
ANIL SHARMA
Namaskar nisha ji we made haldi ka achar just like Adrak ka achar in in sirka without any other masala. For how long time can we use it
निशा: अनिल जी, सिरका में अचार को बहुत दिन तक रखा जा सकता है.
Praveen Saini
Hi Nisha ji,

Maine haldi ka aachar banaya hai , lakin usame mujhe mirch kam lag rahi hai. Ab mai kya karu.
निशा: प्रवीन जी, मिर्च कम होने पर, मिर्च और मिलाई जा सकती है.
Vipul Wahi
Thanks for sharing the recipe.
I tried with 100 gms of haldi & it came out pretty good. now trying today another batch of 250 gms.
I also tried your recipe of stuffed mirch with besan filling which also came out pretty well.
Thanks again for these recipes with unconventional ingredients.
निशा: विपुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anchal
Maine haldi ka achar dala h wo khrab horaa h
निशा: आंचल जी, अचार को धूप में रखने से अचार की सैल्फ लाइफ बढ़ जाती है, और अधिक दिन चलाने के लिये अचार को तेल में डुबाकर कर रखें, अचार को फ्रिज में भी रखा जा सकता है.
Deepika
Gudevening mam plzz aaap.mujje btao ki harad ka achar kaise bnta h
aakash mahawar
Me esi he best recepy ki talash me that,issue phle b hldi ka achar bnaya that PR wo tasty nhi bna he recepy try kruga,thanks 4 recepy... :-)
gurdev sharma
Hello friend namaskar, mei ye puchana chahata hu ki haldi aur milk pine se kya kya profit hai, m 9891503428
yogesh sharma
Mojhe kachhi haldi ka achar chaheya
neetu punetha
Nisha ji aapne bari saral tarika s aachar banana bataya thanks. Kya lemon dalane s aachar ka taste karuva nahi hoga.
Kya kachhi kachhi haldi s or dish bi banti ha agar haa to please recipe bataeya.