चोकलेट चिप आइसक्रीम - Chocolate Chip Ice Cream
Latest Video at YouTube Channel

ठंडी मुलायम आइसक्रीम और नन्हे नन्हे चोकलेट के टुकडे जो आपकी आइसक्रीम के स्वाद को और भी अधिक बढ़ा देंगे. घर की बनी प्राकृतिक चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) का स्वाद कुछ और ही होता है.
Read this recipe in English - Chocolate Chip Ice Cream
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate Chip Ice Cream
- फुल क्रीम मिल्क - 2 1/2 कप (500 ग्राम)
- बनीला कस्टर्ड पाउडर - 2 टेबल स्पून
- क्रीम - 1 कप ( 200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- चोकलेट - 1/4 कप (कद्दूकस की हुई)
विधि - How to make Chocolate Chip Ice Cream
कस्टर्ड को आधा कप दूध में गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, किसी बर्तन में दूध और कस्टर्ड पाउडर मिला हुआ दूध मिलाकरा उबालने के लिये रखिये, दूध में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट चमचे से चलाते हुये पकाइये, चीनी डाल कर मिला लीजिये.
चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड दूध का मिश्रण तैयार है. मिश्रण को नार्मल तापमान पर आने के बाद, चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड एकदम ठंडा होना चाहिये.

ठंडे कस्टर्ड में क्रीम और 1 बड़ी चम्मच चाकलेट के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिक्स कर लीजिये.
फैटे हुये मिश्रण में बचे हुये सारे चाकलेट के टुकड़े मिला दीजिये और एअर टाइट कन्टेनर में मिश्रण को डालकर, आइसक्रीम जमने के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, 1- 1 1/2 घंटे के बाद जब आइसक्रीम हल्की सी जम जाय तब, कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये, चमचे या बीटर से आइसक्रीम थोड़ा सा फैट दीजिये (इस तरह आइसक्रीम में एअर बबल आ जाते है वह नरम जमती है).
4-6 घंटे में आइसक्रीम जम कर तैयार हो जाती है.
कन्टेनर से चौकलेट चिप आइसक्रीम निकाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव
- यदि आपकी चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) अधिक समय फ्रीजर में रहने के कारण सख्त हो जाये तो इसे परोसने से पहले फ्रीजर से निकाल कर 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये, जिससे यह मुलायम हो जायेगी.
- चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड बनाते समय इसमें पोदीने की नरम पत्तिया कूट कर मिलाकर आप पोदीना फ्लेवर की चोकलेट चिप आइसक्रीम (Mint-Chocolate Chip Ice Cream) भी बना सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By MEENAKSHI, 19 Jun, 2013
-
By anuja, 19 Jun, 2013
-
By pooja, 19 Jun, 2013
-
By pooja, 19 Jun, 2013
-
By sangeeta, 19 Jun, 2013
-
By Shilu, 19 Jun, 2013
-
By divya, 19 Jun, 2013
-
By bhuwan, 19 Jun, 2013
-
By KULDIP, 19 Jun, 2013
-
By kiran, 18 Jun, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes




Comment(s): 91:
निशा: रमन दीप, चौकलेट फ्लेवर वाला कस्टर्ड डालें तो अच्छा है, नहीं तो नार्मल कस्टर्ड भी चलेगा
But Kya Ice-cream ke liye Airtight Container hee chahiye? Normal Bartan Use nahin kar sakte??? Please reply.
निशा: प्रताप, नोर्मल बर्तन में भी बनाई जा सकती है, लेकिन एअर टाइट कन्टेनर में वह कई दिन तक ज्यादा ताजा रहती हैं.
निशा: अनामिका, अमूल की ताजा क्रीम तो सब जगह मिल जाती है.
निशा: पूजा, आप पूछती रहिये मुझे अच्छा लगता है, मैं वह सब लिखने की कोशिश करूगी जो आप चाहेंगी, धन्यवाद.
thanks for writing custard recipee
nisha ji ye chocolate kahan milegi aur yeh kaun si chocolate hai plz. btaiye maine aapse pehle bhi kai baar pucha hai
with regards
ruchi
Nisha ji mujhey aapse yahi pouchna ha ki ye choclate kha se milegi ya fir diary milk choclste use kar sakta ha
निशा: पूनम चौकलेट बार आती है जिसे आइसक्रीम बनाने में या चौकलेट बनाने में प्रयोग में लाया जाता है, अलग से आइसक्रीम के लिये नहीं हैं.
ur recepies are too good... pls tell which choclate should i use... pls reply.. thanks for the recepies..
निशा; पूनम, मौसम गर्मी का है, फ्रिज का तापमान उतना काम नहीं करता, कोई भी कारण हो सकता है आइसक्रीम देर से जमने का, सारे स्टेप ध्यान में रखते हुये आइसक्रीम बनाइये, आइसक्रीम बहुत अच्छी बनती है.
plz. btaye ki kaun sa chocolate use kare
निशा: रुचि, चौकलेट बार आता है हमने वही चौकलेट यूज की है, आम तौर पर यह बेकिंग प्रोडक्ट्स बेचने वाली दुकानों पर उपलब्ध हो जाता है. अगर आप को ये चौकलेट नहीं मिल रहा है, तब मिक्स करने के लिये चौकलेट पाउडर और टुकड़े डालने के लिये जो आप खाने के लिये चौकलेट लेती हो उसे बारीक काट कर मिला लीजिये.
maine ice cream try ki per wo market jaisi soft nahi the ,thoda thoda birf jaisi ho rahi thi kya aap bata sakte hai kyu? jabki maine sari samagri sahi matra me dali thi...
निशा: कविता, आप आइसक्रीम को 2 घंटे जमने के बाद, फ्रीजर से निकाल कर, एक बार और अच्छी तरह फैट लीजिये, आइसक्रीम अच्छी बनेगी.
Thanks
निशा: पियूष, आइसक्रीम बहुत सारे फ्लेवर में बनाई जाती है.
निशा: कुसुम, जी हां चौकलेट घर में बनती है, हम लिखेंगे.
निशा: नूरा, कस्टर्ड में मेन इनग्रीडियेन्ट कार्न स्टार्च होता है, फूड कलर और एसेन्स भी मिले होते हैं, कस्टर्ड से आइसक्रीम और पुडिंग बनाई जाती है.
full cream kya hota hai aur
custard power kya hota hai & ye kaha milta hai
pls reply.
निशा: धारा, जिस दूध से घी नहीं निकाला जाता है, वह फुल क्रीम होता है. कस्टर्ड पाउडर स्टार्च होता है जिसमें फ्लेवर मिले रहते हैं.
aajkal ghar per ganpati ji padhere hue hain aur vo aapke receipe ke sahare hi ladoo kha rahe hain
I am very thankful to you
Suman
निशा: सुमन, धन्यवाद.
निशा: अश्विनी, चौकलेट बार चाहिये होती हैं, चौकलेट पाउडर भी लिया जा सकता है.
निशा: विनि, सब्जियों को उबाल कर छान लें, वह ही वेजिटेबल स्टोक होता है.
निशा: रूप, धन्यवाद. माइक्रोवेव में बटर नान नहीं बन पाते.
निशा: मीनाक्षी, आइसक्रीम, फुल क्रीम से ही अच्छी बनती हैं.
निशा: निसु, इसके लिये आपको गर्मियां आने तक इन्तजार करना पड़ेगा, धन्यवाद.
निशा: जानवी, आप मलाई भी डाल कर आइसक्रीम बना सकती हैं.
निशा: ध्रुमा, आप दूध को गाढ़ा कर लीजिये और कस्टर्ड मत डालिये.
hum aapse janna chahte hai ki ice cream ko ekdam soft soft sa karne ke liye keye kar sakte hai..jaisa hume dukan me milta hai soft ice cream..kyun ki hum jab bana ne jaate hai to ye ekdam ice ki tukre jaisa crunchy ho jata hai..plzz bataiye ga.. hum aapke reply ka intzaar karenge..nirash mat kijiye..
निशा:देबोद्यति, आइस क्रीम को 2-3 घंटे जमने के बाद उसे एक बार फिर से मिक्सर या बीटर से बीट करके रखें, आइसक्रीम नरम बनती हैं.
निशा: चंचल, अभी इसका वीडियो बना नहीं है, जैसे ही बन जायेगा आपको देखने के लिये इसी रैसिपी पर मिल जायेगा, हम इसे जल्दी ही बनायेंगे.
निशा: पिंकी आप कोई भी क्रीम ले सकती हैं.
निशा: निधि, दूध में उबाल आने के बाद कस्टर्ड को 7-8 मिनिट लगातार चलाते हुये पकायें, ठंडा होने पर वह पकोड़े के घोल की तरह गाढ़ा हो जाता है.
निशा: स्वाति, आइसक्रीम का जमने का समय आपके फ्रिज के ऊपर भी डिपेन्ड करता है.
निशा: कपिला, क्रीम दूध से निकलती है, आप मलाई जो दूध के ऊपर जमती है, जानती ही होंगी, क्रीम दूध से मथ कर निकाली जाती है.
plz plz aur plz mujhe sikha dijiye
regards
Shriya
निशा: श्रेया, वेवसाइट पर नूडल्स सूप पहले से दिया हुआ है, उसके लिये लिंक निम्न है.
http://nishamadhulika.com/hot_and_soft_drinks/vegetable-noodle-soup-recipe.html
I request.. you start another section.. of microwave recipes.. i know you have written "how to make in microwave" in some of the recipes.. but still there shopuld be a section.. with cake, bakes, grills tikkas.. etc in microwave.. I know you would make microwave cooking real fun and easy.
Thanks again. Garima
निशा: गरिमा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा:
क्रीम कच्चे दूध को मथ कर बनाई जाती है,दूध के ऊपर जो झाग आते हैं उन्हैं इकठ्ठा कर लिया जाता है. क्रीम बाजार से ही ले लें तो अच्छा है.
निशा: मोना, घर में बनी आइसक्रीम बाहर की आइसक्रीम से थोड़ी अलग तो होती है, आइसक्रीम मेकर में जमी आइसक्रीम ज्यादा सोफ्ट बनती है, धन्यवाद.
निशा: जिलेटिन एक तरह का थिकनिंग एजेन्ट है लेकिन इसके शाकाहारी न होने के कारण हम इसका प्रयोग नहीं करते.
निशा: दुर्गा, मैं कोशिश करती हूँ.
ice cream banane me kitna kharch padhega plzzzzzzzzz bataeyega jarur
निशा: ये तो इसके ऊपर निर्भर है कि आपके स्थानीय बाजार में इन्ग्रेडियेन्ट्स कितने में मिल रहे है.
निशा: श्रुति, कोकोआ पाउडर या कोई भी चौकलेट यूज कर सकते हैं.
निशा: आक्रति, कस्टर्ड की जगह कार्न फ्लोर डाला जा सकता है.
निशा: ममता, जी हां डाली जा सकती है.
निशा: चाकलेट चिप की जगह उतनी ही मात्रा में डेयरी मिल्क चाकलेट तो डाल सकते हैं लेकिन कस्टर्ड की जगह चाकलेट सीरप नहीं. कस्टर्ड की जगह कार्नफ्लोर लिया जा सकता है.
निशा: मलाई में घी अधिक होता है इसलिये क्रीम अधिक अच्छी रहती है,.
निशा: अवश्य कर सकते हैं.इससे चाकलेट आइसक्रीम बनेगी. चाकलेट चिप आइसक्रीम नहीं.
khy main ghar ke dudh se nikli malai use kar sakti hu.
निशा: आरती, जी हां घर की मलाई भी यूज कर सकते हैं.
निशा: स्वाति, जी हां कार्न स्टार्च और कार्न फ्लोर एक ही चीज है, लेकिन कार्न मील अलग है.
निशा: तबस्सुम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुप्रिया, कार्न फ्लोर यूज किया जा सकता है.
Mujhe ye icecream parso banani hai. par mujhe ye bataiye ki dark chocolate use karni hai ya milk chocolate.
Kyuki mujhe kharidni padegi chocolate compound.
Mam apki recipes bahut achi hai.
निशा: चौकलेट चिप आइसक्रीम के लिये डार्क चौकलेट कम्पाउन्ड यानि कि डार्क चौकलेट यूज करनी है.
निशा: ज्योति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा, मैं ये कैमिकल डाल कर आइसक्रीम बना दूंगी, धन्यवाद.
निशा: नाजनीन, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai aap se ek question puchna chahogi mam kya hm ghar mai ice cream ka cream bana saktai hai.agar hm bana saktai hai tou aap iski recipe plz baj dijye maam .plz reply
निशा: नाजनीन जी, क्रीम अमूल फ्रेस क्रीम बाजार से ले लीजिये तो ज्यादा अच्छा है, क्रीम के लिये अलग से इक्विपमेन्ट होते है, घर में तो कच्चे दूध को फ्रिज में रख दीजिये और ऊपर जो परत आ जाय उसे उतार लीजिये वही क्रीम है.
Mera sawal ye hai ki iss recipe mein aapne cream kaunsi use ki hai?Whipped cream,heavy cream ya Amul ki fresh cream?
निशा: रिया, इसके लिये हमने अमूल की फ्रेस क्रीम ली है.
निशा: स्वेता, वनीला कस्टर्ड ले लीजिये, इसको सभी में डाला जा सकता है.
निशा: करन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
i am a big fan of you..................
निशा: दिव्या, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सांची जी , आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल आइसक्रीम सोफ्ट जमाने के लिये, एअर टाइट कन्टेनर में आइसक्रीम जमने रखे, आइसक्रीम 2 घंटे जमने के बाद उसे मिक्सर में डालें और फिर से फैट लीजिये, और फिर से 2 घंटे के जमने के बाद एक बार और फैट कर जमने के लिये रख दीजिये, अब 6-7 घंटे में साफ्ट आइसक्रीम जमी हुई तैयार हो जायेगी, आइसक्रीम के लिये अलग से तापमान सैट नहीं करना, आपके फ्रिज में जो मिनिमन तापमान पर आप आइस क्यूब जमा रहे हैं उसी तापमान पर आइसक्रीम जम कर तैयार हो जायेगी.
निशा: काजल, बहुत बहुत धन्यवाद.