माइक्रोवेव में बेसन के लड्डू – Besan Ladoo recipe in Microwave
Latest Video at YouTube Channel

माइक्रोवेव में बेसन के लड्डू (besan laddu) बहुत ही आसानी से और जल्दी बनाये जा सकते हैं कढ़ाई में बेसन भूनते समय काफी समय तक लगातार हाथ चलाने से हाथ थक जाता है, लेकिन माइक्रोवेव में बेसन आसानी से बिना थके बहुत जल्द भून जाता है. आइये आज हम माइक्रोवेव में बेसन के लड्डू (Besan Laddu recipe in Microwave) बनायें.
Read: Besan Ladoo recipe in Microwave in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for besan laddu
- मोटा बेसन - 250 ग्राम (2 कप)
- घी - 200 ग्राम ( 1 कप)
- बूरा - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- छोटी इलाइची- 6-7
- काजू या बादाम - 15- 20 (छोटे टुकड़ों मे कटे हुये)
विधि - How to prepare besan laddu
बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
माइक्रोवेव सेफ प्याले में बेसन और घी डालकर चमचे से अच्छी तरह मिला लीजिये.
प्याले को माइक्रोवेव में अन्दर रखिये और अधिकतम तापमान पर 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. 2 मिनिट बाद बेसन के प्याले को बाहर निकालिये और चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये.

प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखकर 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, प्याले को बाहर निकालिये और चमचे से अच्छी तरह चलाइये.
प्याले को तीसरी बार फिर से माइक्रोवेव में रखिये और 1 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये, प्याला बाहर निकालिये और बेसन को अच्छी तरह चलाकर मिलाइये.
प्याले को चौथी बार माइक्रोवेव में रखिये और 1 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये, प्याले को बाहर निकालिये और बेसन को चमचे से अच्छी तरह मिलाइये, बेसन का कलर बदल गया है, बेसन ब्राउन हो गया है, बेसन भुन गया है.

भुने बेसन में इतने गरम में चीनी न मिलाकर, बेसन को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, हल्का गरम रहने पर बूरा, इलाइची पाउडर और कटे मेवे मिलाइये, थोड़ा मिश्रण उठाइये और लड्डू बनाकर प्लेट में लगाकर रखिये. सारे लड्डू इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये.लड्डू को ठंडा होने दीजिये,
लीजिये माइक्रोवेव में बेसन के लड्डू बन कर तैयार है. ताजे ताजे लड्डू अभी घर में सबको खाने को दीजिये और बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 से भी अधिक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से लड्डू निकालिये और खाइये.
सुझाव:
बारीक बेसन होने पर बेसन में आधा कप सूजी मिलाई जा सकती है.
बेसन के लड्डू बिना माइक्रोवेव के सामान्य गैस पर कैसे बनायें
How to make Besan ke Laddoo
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
-
By mrs. preeti saraswat, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 88:
निशा: संध्या, अब जल्दी से लड्डू बना लीजिये.
200 gm ghee kitana Hoya hai - 1 cup ya 2 cup?
Recipe mein 1 cup likha hai
Thank you,
Monika
निशा: मोनिका, 1 कप में 200 ग्राम घी आता है, लेकिन मोटा बेसन 1 कप में लगभग 125 ग्राम आता है.
Regards,
Ruchi.
निशा: रुचि, आटे के लड्डू भी इसी तरह ही बनेंगे
निशा: पूनम, एक टेबल स्पून दूध बेसन में भूनने से पहले मिला लीजिये या जब बेसन भुनने वाला हो उस समय पर भी बेसन में दूध के छीटे डालते हुये बेसन को भूनिये, लड्डू दाने दार बनते हैं.
निशा: मीनाक्षी जी मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी
निशा: पूनम, चीनी से चाशनी बनाये और ठंडा करके बूरा तैयार कर लें, इसे तगार भी कहते हैं, ये दाने दार होने के कारण लड्डू में दाने आ ही जायेंगे.
निशा: बेसन के लड्डू आप गैस पर बनाइये, वेवसाइट पर पहले से दिये हुये हैं.
निशा:
.
निशा: प्रीति, धन्यवाद.
I have made Laddu as per your instruction but woh kaccha rah gaya maine phir high heat per kiya but again facing the same problm... what went wrong, dont' know? Hamahre yahan mota besen nahi milta shakti bhog ka besen liya tha usme as per your advise have added Suji also. phir bhi aisa hua..
निशा:प्रीति, कच्चा बेसन तो देखने में आ जाता है, अगर बेसन ब्राउन नहीं हो रहा है इट मीन्स वह कच्चा है, और माइक्रोवेव के 1-2 मिनिट ही उसे भूनने के लिये पर्याप्त रहते हैं. बेसन भूनने का समय आपके माइक्रोवेव के पावर पर भी निर्भर रहता है.
बेसन की मात्रा ज्यादा होने पर उसको भूनने में लगा समय भी ज्यादा होगा.
I saw your steps for the weraing of kasta saree.But tried to find more ways of wearing the 9 yard kasta saree but in vain.
Can you plse show to me how to wear the kashta saree for Ganesh Chathurthi festival.
If you have been able to show me, that's will be great.Thanking you in advance.
aap plz mujhe batae agar humare pass plastic bowl ho to kya hum uss me bhi sahe tareke se besan bhun sakte hai jaise kanch ke bowl me bhuna jata hai .plastic bowl wo jo microwave ki kit ke sath aate hai .plz aap mujhe plastic bowl ki timing bhi bataega taki besan bhunna asaan aur sahi rahe.
निशा: सुघन्ध, प्लास्टिक बोल में भी उसी तरह से और उतने ही समय में बेसन भूना जा सकता है.
निशा: आपको बहुत बहुत धन्यवाद, पंजीरी रैसिपी के लिये सर्च बटन पर पंजीरी रैसिपी लिखिये, पंचामृ्त पंजीरी रैसिपी वेवसाइट पर पहले से ही उपलब्ध हैं.
निशा: अनु आप उस बेसन से लड्डू बना सकती हैं.
thanx
.
निशा: प्रियंका, मैं लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: मीनाक्षी, बेसन थोड़ा कम भूना जाय तो लड्डू पीले रहेंगे.
निशा: निशिका, धन्यवाद.
निशा: निशिका, आटे के लड्डू भी बिलकुल इसी तरह बनते हैं.
निशा: पल्लवी, रोलिंग ग्लास प्लेट पर ही किसी भी माइक्रोवेव सेफ प्याले को रखकर रैसिपी बनाते हैं.
निशा: नैन्सी, धन्यवाद.
निशा: भावना, धन्यवाद.
निशा: निशा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रवीन, बूरा या तगार के लिये सर्च बटन पर बूरा तगार कैसे बनाये लिखिये और रैसिपी की डिटेल जानकारी पढ़ लीजिये, ये वेवसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: पूनम, इतनी सामग्री से लगभग 7 कि.ग्राम च्यवनप्रास बन जाता है.
निशा: जागू, मूंग की दाल का हलवा तो कढ़ाही में गैस पर ही अच्छा बनता है.
mere paas IFB convection hai.
usme maximum temperature kya hoga.
adhiktam tapman ka kya matlab hai,,,usko kaise set karenge?????
निशा: बेसन के लड्डू कन्वेक्शन मोड पर नहीं बल्कि माइक्रोवेव मोड पर बनाईये. माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान = Set microwave on high mode.
bina microwave ke gas par bana saakte hai
निशा: अवश्य बना सकते है. गैस पर इसे बनाने का तरीका निम्न है,
How to make Besan Laddu
Q2. Bowl ko microwave me 2 minutes rakhne ke baad room temperature par bhi lana chahiye kya?
निशा: लर्न, माइक्रोवेव में माइक्रोवेव सेफ प्याले आते हैं उनका प्रयोग किया जाता है, कन्वेक्सन मोड पर किसी भी मेटल के बर्तन को प्रयोग किया जा सकता है.
निशा: माइक्रोवेव में से बॉल निकाल कर बार बार चलाना पड़ता है ताकि बेसन अन्दर से जले नहीं. नहीं तो माइक्रोवेव में बेसन अन्दर से जल जायेगा
Ladoo came out really nice. But after couple of days, when eaten they tasted bit bitter. Shared with my daghter also and she said the same thing. Any particular reason? Please let me know as I loved the method of making them in microwave.
Thanks,
Nirmal.
निशा: एसा नहीं होना चाहिये, अगर बेसन ज्यादा भुन जाय तब वह कड़वा स्वाद दे सकता है.
No doubt, Laddoo lajawaab bane..... Thanks for yammi recipes....Waiting for another one.
Thanks...
Smita
Thanks for my favourite recipe. Today I have prepared it for my wife. The Laddu tastes so good. But, shape????? I have no practice.
Any way.... Thanks a lot.
निशा: तगार-बूरा चीनी से बनता है और बाजार में बना हुआ मिल जाता है. आप इसे घर में भी बना सकतीं है.
How to make Tagar or Bura at home
subhash
निशा: सुभाष, मेथी के लड्डू वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर मेथी के लड्डू लिखकर रैसिपी खोज सकते हैं.
निशा: मीत, चीनी डाली जा सकती है, लेकिन बूरा के लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं.
निशा: मोनिका, इस वेवसाइट पर सारी रैसिपी वेजिटेरियन है, आप इनमें से पसन्द कीजिये, बनाइये और बच्चों को दीजिये.
thanku 4 dis wonderful recipe
निशा: पौली, मुझे बहुत अच्छा लगा, धन्यवाद.
I love watching your recipes. You are pretty amazing. I have learned so much from you.
:)
निशा: नेन्सी, जी हां मैं अवश्य करूंगी.
निशा: मैं डायबिटीज में खाने के लिये कुछ रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: मैं अवश्य कोशिश करूंगी
plz reply soon mujhe ajh ha banana hai
.
निशा: चेतना, माइक्रोवेव को हाई पावर पर रखकर दिये गये समय के हिसाब से लड्डू बनाये जा सकते हैं.
निशा: शैलजा, मोटा बेसन तो बाजार में तैयार मिलता है.
निशा: पूजा लड्डू पिसी चीनी डालकर बनाये जा सकते हैं. लेकिन लड्डू बनाने के लिये बूरा ज्यादा अच्छा रहता है, आप बूरा घर में भी बना सकती हैं इसे बनाने का तरीका वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप वेवसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर तगार या बूरा कैसे बनायें लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: रिया, घी यदि पिघला हुआ है, तब उसे गरम करने की आवश्यकता नहीं हैं. अगर घी जमा हुआ हो तब उसे गरम करके मैल्ट कर लीजिये.
meri aur meri mata ji ki taraf se.
निशा: अनिल आपको और माताजी को बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ताशु, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर मेल्ट कर लीजिये अब बर्फी डालिये और 5-6 मिनिट या जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पहुंचने तक और पका लीजिये और फिर से उसी तरह जमा दीजिये, बर्फी अवश्य जमेगी.
यू लिख सकते हैं मिर्च का अचार plzzzzz
निशा: रिम्पी, बेसन लड्डू हार्ड नहीं होते लेकिन आजकल ठंड का मौसम होने के कारन घी जम जाता है, और वह हार्ड देखने में लगते हैं लेकिन खाने में नहीं होते.
निशा: सुमित, बहुत बहुत धन्यवाद.
i like the way u explain the process. i hv tried few recipes. ladoos were good. can we use refined in place of desi ghess.
निशा: हरजीत, बेसन लड्डू रिफाइन्ड से भी बनाये जा सकते हैं, लेकिन स्वाद घी के लड्डू का बहुत अच्छा होता है.
maine microwave me besan k ladoo banaye hain,taste bahut acha aa raha hai aur ye microwave me bahut aasani se ban sakte hai,par auntyji ye ladoo main baandh nhi saki kyunki mixture bahut hi patla ho gaya tha jabki maine aap ki batai hui quantity hi li thi.aisa kyun hua hai.pls jarur batayen.
निशा: मेरी, मिश्रण को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लीजिये, वह थोड़ी ही देर में जमने जैसा हो जाता है, अगली बार घी थोड़ा कम लीजिये. बहुत बहुत धन्यवाद.