Fried Poha Namkeen – Poha Chivda Namkeen – Rice Flaks Namkeen

पोहा नमकीन बहुत ही स्वादिष्ट होती है, ये बड़ी आसानी से घर में बनाई जा सकती है. आप Poha Chivda Namkeen बनाकर घर में रखिये, कभी भी निकालिये और चाय के साथ खाइये या अपने बच्चों को कम भूख में खाने को दीजिये वे इसे बहुत पसन्द करेंगे.
पोहा नमकीन (Fried Poha Namkeen ) दो तरीके से बनाई जाती है.
1. पोहा को तल कर (डीप फ्राई ) करके नमकीन बनाया जाता है: पोहा से तल कर नमकीन बनाने के लिये पोहा मोटी किस्म का लें तो ज्यादा अच्छा है
2. पोहा को फ्राई (सैलो फ्राई) करके नमकीन बनाया जाता है. पोहा से सैलो फ्राई करके नमकीन बनाने के लिये पोहा पतला वाला लिया जाता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha Chivada Namkeen
- पोहा या चिवड़ा (Rice Flakes) - 200 ग्राम ( 2 कप)
- मूंगफली के दाने - 200 ग्राम ( 1 कप)
- पका नारियल - 2-3 इंच लम्बा टुकड़ा (पतले पतले टुकड़े काट लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 100 ग्राम (आधा कप)
विधि - How to make Chivda Poha Namkeen
मोटा पोहा (Poha) बाजार से ले आइये, अच्छी तरह साफ कर लीजिये.
कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जितना पोहा (करीब आधा पोहा) डालिये, आग धीमी कर दीजिये और करछी से चलाते हुये पोहा को तलिये यह आकार में लगभग दुगना फूल जाता है लेकिन कलर सफेद ही रहे. तले पोहे निकाल कर छलनी डलिया में रखिये ताकि उससे अतिरिक्त तेल हट जाय. सारे पोहे तल कर निकाल लीजिये.

अब इसी ये नारियकल के टुकड़े डाल कर बिलकुल हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, बचे तेल में मूंगफली के दाने डालिये, धीमी आग पर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, आग बन्द कर दीजिये, और काली मिर्च, नमक और चाट मसाला डाल दीजिये, और अच्छी तरह सारी चीजें मिला दीजिये, पोहा नमकीन तैयार है.
चिवड़ा नमकीन (Fried Poha Namkeen) एकदम ठंडी होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये और 2 महिने तक जब मन चाहे, खाइये.
Fried Poha Namkeen video in Hindi
कमेंट (56)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनिन्दर जी, थोड़े से पोहे और मूंगफली फ्राई करके और मिला दीजिये.
निशा: प्रेमा जी, आपके इतने प्यारे कमेन्ट से मुझे उत्साह मिलता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पुलकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अज़रान जी, नही पोहा को आलू की चिप्स की तरह घर पर नही बना सकते.
निशा: सारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, धन्यवाद.
With regards,
Paresh goel
निशा: परेश जी, सूखे नारियल का गोला है.
निशा: विनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Most important homemade namkeen thi.
निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिनाक्षी जी, आप पतला पोहा भी ले सकते हैं.
I just tried making it. It's very tasty..
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद, विनिता जी.
Thank you so much for your nice chivda recipe mam......we like very much
Nisha ji,
Kya hum namkeen poha me haldi our lal mirch powder dal skate hai Kya?
निशा: सोनम जी हां अवश्य डाला जा सकता है.
Mene aapki poha banane ki recipe padhi h very nice.M ek small business start krna chahta hu.like stall staying
plz help me n tell me more recipes low prices n best results
Regards
Manoharlal Swami
7228989618
निशा: सोनम जी, पोहा को कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर लगातार चलाते हुये भूना जा सकता है, हमने बहुत ही कम तेल में पोहा की नमकीन माइक्रोवेव में बनाई है,वेबसाइट और चैनल पर रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर पोहा इन माइक्रोवेव लिखकर रेसिपी देख सकती हैं.
निशा: पफ्ड राइस को बिना पानी में भिगोये इस तरह से फ्राइ करके बना सकते हैं.
First of all thanks for the lovely dishes. ..
my mumma is a diabetes patient but she likes sweets v.much ...
can u please some sweets recipes for the sugar patients. ..
निशा: अंकित जी, डायबेटिक पेसेन्ट के लिये शुगर फ्री यूज करके मिठाइयां बनाई जाती हैं, अभी वह हमने नहीं बनाई हैं, लेकिन मैं इन्हैम बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रीती जी, मेरा रिप्लाई मेल पर ही रहता है. प्याज को अच्छी तरह थोड़ी डार्क होने तक भूनें, प्याज की कच्ची महक नहीं आयेगी.
निशा: भावना जी, वेबसाइट पर पनीर मसाला रेसिपी उपलब्ध है, रिच ग्रेवी के साथ इसे पनीर मुगलाई भी कह सकते हैं.
मैने आपके दिये निर्देशानुसार नारियल का लड्डू बनाया जो कि बहुत ही बेहतरीन बना था।
मै आपको बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।
निशा: रमेश चन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pohe me jo aapne kali mirch btaya hai yh sabut lene hai ya pisa hua...
निशा: अल्का जी, पिसी काली मिर्च लेनी है.
निशा: डा. जी तेल थोड़ा गरम रखें और गैस भी धीमी रखें, जैसे ही हल्का सा कलर बदले निकाल लीजिये, आपको बिलकुल भी परेशानी नहीं होगी.