Fried Poha Namkeen – Poha Chivda Namkeen – Rice Flaks Namkeen

पोहा नमकीन बहुत ही स्वादिष्ट होती है, ये बड़ी आसानी से घर में बनाई जा सकती है. आप Poha Chivda Namkeen बनाकर घर में रखिये, कभी भी निकालिये और चाय के साथ खाइये या अपने बच्चों को कम भूख में खाने को दीजिये वे इसे बहुत पसन्द करेंगे.
पोहा नमकीन (Fried Poha Namkeen ) दो तरीके से बनाई जाती है.
1. पोहा को तल कर (डीप फ्राई ) करके नमकीन बनाया जाता है: पोहा से तल कर नमकीन बनाने के लिये पोहा मोटी किस्म का लें तो ज्यादा अच्छा है
2. पोहा को फ्राई (सैलो फ्राई) करके नमकीन बनाया जाता है. पोहा से सैलो फ्राई करके नमकीन बनाने के लिये पोहा पतला वाला लिया जाता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha Chivada Namkeen
- पोहा या चिवड़ा (Rice Flakes) - 200 ग्राम ( 2 कप)
- मूंगफली के दाने - 200 ग्राम ( 1 कप)
- पका नारियल - 2-3 इंच लम्बा टुकड़ा (पतले पतले टुकड़े काट लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 100 ग्राम (आधा कप)
विधि - How to make Chivda Poha Namkeen
मोटा पोहा (Poha) बाजार से ले आइये, अच्छी तरह साफ कर लीजिये.
कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जितना पोहा (करीब आधा पोहा) डालिये, आग धीमी कर दीजिये और करछी से चलाते हुये पोहा को तलिये यह आकार में लगभग दुगना फूल जाता है लेकिन कलर सफेद ही रहे. तले पोहे निकाल कर छलनी डलिया में रखिये ताकि उससे अतिरिक्त तेल हट जाय. सारे पोहे तल कर निकाल लीजिये.

अब इसी ये नारियकल के टुकड़े डाल कर बिलकुल हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, बचे तेल में मूंगफली के दाने डालिये, धीमी आग पर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, आग बन्द कर दीजिये, और काली मिर्च, नमक और चाट मसाला डाल दीजिये, और अच्छी तरह सारी चीजें मिला दीजिये, पोहा नमकीन तैयार है.
चिवड़ा नमकीन (Fried Poha Namkeen) एकदम ठंडी होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये और 2 महिने तक जब मन चाहे, खाइये.
Fried Poha Namkeen video in Hindi
कमेंट (56)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्नेहा, जले हुये स्वाद को नहीं हटा सकते हैं, जले हुये पोहे बीन कर निकाल दें तो नमकीन खाने में इतनी खराब नहीं लगेगी.
निशा: आशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशिका, पतले पोहे से नमकीन पोहा बनाया जा सकता है, कम तेल डालकर चमचे से चलाते हुये भूनें और मुंगफली के दाने डालकर नमकीन बना सकती हैं.
Vinita Raghav
I like your recipe of fried poha namkeen. Please tell me how to make shallow fry poha namkeen.
निशा: प्रियंका, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: रश्मि, कोकोनट के लड्डू वेवसाइट पर दिये गये हैं, आप सर्च बटन पर लिख कर देख सकती हैं.
निशा: राधा, पोहा को कम गरम तेल में तलने से वह नहीं फूलता. आम के अचार की रैसिपी तो पहले से दी गई हैं.
I tried to make this namkeen but when I put the poha in kadhai for frying it dis not swell. remained flat only. I kept on stirring it for 3-4 minutes but it remained flat.
Pls. help.
निशा: वारी, अगर तेल कम गरम हो तब पोहा नहीं फूलते.
coconut paniwala lena hai ya sukha?
निशा: रुचि, सूखा नारियल लेना है.
Thanks for your so wonderful n easy receipes. Can u pl tell me receipe of roasted Poha and also which poha should I buy (patla or mota)
Thanks,
Shashi
please ghar par chat masala banane ki bidhi batayen.
निशा: मनीषा जी आप "मसाले" कालम में ये रैसिपी देख सकती हैं.
Nisha ji janmastami ke shubh avasr per cholai / rajgiri ke laddo banane ki receipe batiye pls.
aapne panner ki sabhi recipe bataye hai.
lakin hum bahut dino se panner butter masala aur kaju kari ki recipe ka wait kar rahe hai.bahut sare log yeh recipe janana chate hai so please inhe jaldi se bataane ki karpa kare.
thanku nisha ji
nisha ji mujhe papad ki subji ki receipe chahiye plz bataayeigaa ...
thank
निशा: रेनू, सूखे पोहे को डीप फ्राई ही करना है.
Please batayein ki poha ko pahley dho kar sukha kar phir talna hai kya. aur kya isko microwave mein kum oil mein fry
kar saktey hain
Thanks
निशा: आशा, पोहा सूखा ही डीप फ्राई करना है, यह माइक्रोवेव में नहीं तला जा सकता.