वेजिटेविल खिचड़ी – Vegetable Khichdi Recipe

📅 29 जून 2008 👁 6.3 लाख बार देखी गई 💬 107 कमेंट ★ 3.2 (10829)

Vegetable Khichdi Recipe

खिचड़ी शीघ्र पचने वाला खाना है. ज्यादातर खिचड़ी दाल चावल की बनाई जाती है. लेकिन अगर इस खिचड़ी में सब्जियाँ डाल कर बनायें, तो यह खिचड़ी बड़ी ही स्वाद हो जाती है,

और यह पहले से अधिक पौष्टिक भी हो जाती है. बनाना भी बहुत ही आसान. स्वादिष्ट भी और स्वास्थ्यवर्धक भी. तो आइये क्यों न आज हम वेजीटेविल खिचड़ी बनायें.

Read - Vegetable Khichdi Recipe In  English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Khichdi Recipe

  • चावल - एक कटोरी
  • मूंग की दाल - आधा कटोरी
  • आलू - 2 ( छोटे टुकड़ो में कटे हुये )
  • शिमला मिर्च - 1 ( छोटे टुकड़ो में कटे हुये )
  • मटर - आधा कटोरी ( छिली हुई )
  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दू कस कर लें )
  • देशी घी - 1 या 2 ( बड़े चम्मच, आपकी इच्छा के अनुसार )
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च - 4-6 (दरदरी कूट लीजिये)
  • लोंग - 4 (दरदरी कूट लीजिये)
  • हल्दी - 1/6, छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( कटा हुआ )

विधि - Vegetable Khichdi Recipe

veg_khichadi_2_642818330.jpgचावल ओर दाल को साफ करें, और अच्छी तरह धो कर, 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दें. सभी सब्जियां धो कर काट ली गयीं हैं.

कुकर में घी डाल कर गरम करें. अब गरम घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने के बाद, काली मिर्च, लोंग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक डाल दें. 3-4 बार चमचे से चलायें, अब इस मसाले में सारी सब्जियाँ डाल दीजिये. सब्जियों को 2-3 मिनिट चमचे से चला चला कर भूनिये.

अब दाल और चावल डाल दें. 2-3 मिनट तक चमचे से चलाते हुये भूनें.

जिस कटोरी से आपने दाल चावल नापे हैं, उसी से नाप कर पांच गुना पानी डाल दीजिये. ( दाल चावल 1 1/2 कटोरी है, तो पानी 7 1/2 कटोरी डाल दीजिये ) साथ ही स्वादानुसार नमक भी डाल दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये. जैसे ही एक सीटी आये, तुरन्त गैस बन्द कर दीजिये. कुकर की सीटी चमचे की सहायता से ऊपर करके, कुकर का प्रेसर आधा निकाल दीजिये. 4 - 5 मिनिट बाद जब कुकर का प्रेशर खतम हो जाय, कुकर खोलिये. आपकी वेजिटेविल खिचड़ी (Vegetable Khichdi) तैयार हो चुकी है.

खिचड़ी (mixed veg. khichdi) को बड़े बाउल में निकाल लें. हरा धनियां ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम वेज खिचड़ी में मक्खन डाल कर परोसे और साथ में दही, अचार या हरे धनिये की चटनी भी रखें.

नोट:

अगर आप खिचड़ी में प्याज डाल कर खाना पसंद करते हैं, तो एक प्याज बारीक काट कर जीरा भुनने के बाद डालें और हल्की ब्राउन होने तक भूनें. इसके बाद उपरोक्त दिये गये तरीके से खिचड़ी बना लें.
खिचड़ी में आप अपने मन पसन्द के अनुसार सब्जियां घटा बढ़ा सकते हैं.

इन्हें भी पढें

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (10829 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (107)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

gajanan solanke
Sir agar is tarah ki khichdi 1000 logo ko banani ho aur patelo ko use karna ho to.
gaurav
namaskar,
kya ham khichdi ko sahi awastha me bhi le sakte hain...or iske lena ka sahi samay kya hai. ....

निशा: गौरव जी, खिचडी़ एक पौष्टिक आहार है जिसे आप जब चाहें खा सकते हैं.
Sangeeta verma
Plz Kaddu ki khichdi banane ki recipe batye
निशा: संगीता जी,मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Surendra Lakhotia
आपके बताए अनुसार खिचड़ी बनाई ।
बहुत ही स्वादिष्ट बनी ।
आपका आभार ।

निशा: सुरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sumit
bahut acchhha taste hai..real me

निशा: सुमित जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Azeem
Aap ka samjhna ka tarika jo hai bahut hi achcha hai kabi jo khana banaya nahi woh bhi banana shuru kar deya.Thanks mam

निशा: अज़ीम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
S.S.Shekhawst
Can we add sugar to khichdi ?

निशा: शेखावत जी, यह नमकीन खिचड़ी है.
amit
Nice recipe

निशा: अमित जी, धन्यवाद.
Vipin Sahu
Really this is a very very very good & helpful site....I have maked this Khichdi...really all Person are liked it....Thanks nishamadhulika.com....thankU so Muchh

निशा: विपिन जी, आपको भी हमारी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
vikram singjh
it was very tasty!

निशा: धन्यवाद, विक्रम जी.
shantanu Atray
Thnks thnks thnks nisha ji ..thnks a lot..

निशा: शान्तनु जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और आशीर्वाद.
Jay kumawat
khane me mast h

निशा: जय जी, धन्यवाद.
NITIKA TIWARI
MAM CAN U PLZ TELL ME THE RECIPE OF BHOG KHICHDI...
निशा: नितिका जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
chandan
owesome ...... hai yar i tried this

निशा: चंदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sharad
Mujhe khichadi bahoot pasand h

निशा: शरद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
B Mitra
दो व्यक्तियों के लिये चावल और दाल की मात्रा कितनी होनी चाहिये
निशा: मित्रा जी, 100 ग्रा चावल और 100 ग्राम दाल ले सकते हैं.
jyoti
Very nice recipe

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rolly chandel
Nice recipy today I made khichadi thanks for recipy

निशा: रोली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vikram yadav
Gas jalane ko ni btaya
Ha ha ha
divya gevariya
Very nice
Super

निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
amrita
Hii dii,,m 2 month ki pregnant hu aur mujhe kuch v khane ka man nhi hota vomit ho jati h but jab se maine ye khichdi khayi h mujhe achi lagi aur easily mujhe digest ho jati h ab main ise regular khati hu apni fav sabji daal k..thankx a lot..
Mona
It is really gud THANKU by ur recipies i m layak beti of my house

निशा: मोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chanchal
ma'am
you please add ki ye kitne logo ke liye banai ja rahi hai har recipe me
and thank you for awesome recipes

निशा: चंचल जी, 3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त होगी.
Pooja
Hello mam
I want to know that how to make vrindavan bhog khichri with kesar,long jaifal,javtri,Kali Mitch,ginger,daakh,chuhara,badam,pista,kishmish,guru,ilaichi.
निशा: पूजा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
nishant prjapati
I made wrong khicdi everyone punished me.
falguni
Nishaji aap gujrati. Recipe khichu Ki theory batayege please...
निशा: फाल्गुनी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
pragya gajbhiye
i'll try it..... mujhe bnana n aati thi.
thank you

निशा: प्रज्ञा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manisha
Agar pakaa hua chawal huva chalega kya
prashant
What a brilliant recepie

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद प्रशांत जी.
NITIKA
mam, can i get a recipe of bengali bhog khichdi...plz..

निशा: निकिता जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.