मटर के छोले (Matar Chole)

छोले अधिकतर तो काबुली चने के ही बनाये जाते हैं. लेकिन अगर आप मटर के छोले बनायें तो उसका स्वाद थोड़ा अलग और बहुत ही स्वादिष्ट होता है, तो आइये आज हम मटर के छोले (Matar Chola) बनाते हैं.
Read : Matar Chole Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Chole
- सूखे मटर - 1.5 कप (200 ग्राम)
- टमाटर - 3
- हरी मिर्च - 1 से 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 से 2 पिंच
- बेकिंग सोडा -
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1 से 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 1 से 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Matar Chole
सूखे मटर को 8 से 10 घंटे पानी में भिगोकर ले लीजिए.
भीगे हुये मटर को कुकर में डालिए. साथ में 1 से 1.5 कप पानी, बेकिंग सोडा और आधा नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. कुकर बन्द करके कुकर में 1 सीटी आने तक मटर को उबाल लीजिए. कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए. इसके बाद, ही मटर कुकर से निकालिए.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का मिक्सी की सहायता से बारीक पेस्ट बना लीजिए.
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा डाल दीजिए. जीरे के हल्के ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भूनिए. इसके बाद, टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और मसाले को चमचे से चला चला कर भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखाई दे.
5 मिनिट बाद, मसाले के ऊपर तेल आने पर इसमें नमक, उबाले हुये मटर डालकर अच्छे से मिला लीजिए. पानी छोले को जितना गाढ़ा या पतला बनाना हो, उसी हिसाब से डाल दीजिए. गरम मसाला डालकर मिक्स कर दीजिए. छोलों को 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकने दीजिए. हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. मटर के छोले तैयार हैं.
गरमागरम चटपटे मटर के छोले के साथ परांठे,पूरी, नान, चपाती या चावल परोसिए और खाइए.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
अगर आप प्याज डालना चाहे, तो 2 छोटे प्याज बारीक काटकर जीरा भुनने के बाद, इन्हें डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिए और बाकी के छोले ऊपर दी गई विधि के अनुसार बना लीजिए.
Matar Chole Recipe video in Hindi
कमेंट (49)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanx nisha madhulika aunty
7348566862
निशा: साक्षी जी, आप मटर में थोडा़ पानी डाल कर ढक कर उन्हें धीमी आंच पर थोडी़ देर और पका लीजिए.
निशा: सुधा जी, मटर के छोले का वीडियो मेरे चैनल पर उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं.
निशा: अरूणा जी, धन्यवाद.
Mattar ki sbji bnate smy mere se chilke utarne lag jata h aur melt ho jata h.. ..wo alg alg rhe isk liye Mai kya kru
निशा: सिम्मी जी, मटर को थोड़ा अधिक उबलने से एसा होता है, जितना आप उसे उबाल रही हैं, उससे थोड़ा कम उबालें, मटर मैश्ड नहीं बनेगी.
निशा: मंजू जी, हरी मटर का स्वाद मीठा होता है, आप इसके लिये खट्टे वाले टमाटर यूज करें, गरम मसाले का यूज करें, मटर के छोले अच्छे स्वादिष्ट बनते हैं.
निशा: प्रिया जी, ग्रेवी के साथ भी अच्छा ही स्वाद आएगा. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: पनीर का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: काजल जी, इसमें समय अधिक लगेगा.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रबल जी, गरम मसाले को बाद में जब छोले बनने वाले हों तब डालें, इसकी महक अच्छी रहती है.
मुझे आप से पुछना है
रावलपिंडी छोले के सुखे मसाले
की रसिपी
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मृिनालनी जी, टमाटर की जगह अमचूर या अनार दाना डाला जा सकता है.
निशा: रेखा जी, आप अपनी पसंद अनुसार इसमें प्याज़ इस्तेमाल कर सकती हैं.
Nisha jee isme garlic dal sakte hain a bhi testi bana hai
निशा: तनुज जी, ये छोले बिना गार्लिक के ही बनाये जाते हैं, लेकिन यदि आप गार्लिक पसन्द करते हैं तब गार्लिक अवश्य डालिये.
this is nice
Hiiii nisha ji kya mai bina adrak ke ye recipe bna sakti hu..............
निशा: शाहिन जी, अवश्य बना सकते हैं.
निशा : रेखा, अगर आप पसंद करें तो अवश्य डाले
निशा: प्रियंका जी, मटर के छोले आलू की टिक्की के साथ बनते हैं, बिलकुल इसी तरह बनाये जाते हैं.
निशा: नन्दा जी, आप क्या पूछना चाह रही है, समझ नहीं आ रहा है.
निशा: उदित जी, वेबसाइट पर छोले की रेसिपी और कुलचे की रेसिपी दोंनो अलग अलग उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च किया जा सकता है.
निशा: सोम्या ये छोले कुकर में ही बनाये गये हैं.
निशा: पारितोष जी, आलू डाले जा सकते हैं और बिना आलू के भी बनाये जाते हैं, अगर आप आलू डालकर बना रहे हें तब 1 कप मटर में 2 मीडियम आकार के आलू काट कर डाल सकते हैं.