मटर के छोले (Matar Chole)

छोले अधिकतर तो काबुली चने के ही बनाये जाते हैं. लेकिन अगर आप मटर के छोले बनायें तो उसका स्वाद थोड़ा अलग और बहुत ही स्वादिष्ट होता है, तो आइये आज हम मटर के छोले (Matar Chola) बनाते हैं.
Read : Matar Chole Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Chole
- सूखे मटर - 1.5 कप (200 ग्राम)
- टमाटर - 3
- हरी मिर्च - 1 से 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 से 2 पिंच
- बेकिंग सोडा -
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1 से 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 1 से 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Matar Chole
सूखे मटर को 8 से 10 घंटे पानी में भिगोकर ले लीजिए.
भीगे हुये मटर को कुकर में डालिए. साथ में 1 से 1.5 कप पानी, बेकिंग सोडा और आधा नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. कुकर बन्द करके कुकर में 1 सीटी आने तक मटर को उबाल लीजिए. कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए. इसके बाद, ही मटर कुकर से निकालिए.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का मिक्सी की सहायता से बारीक पेस्ट बना लीजिए.
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा डाल दीजिए. जीरे के हल्के ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भूनिए. इसके बाद, टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और मसाले को चमचे से चला चला कर भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखाई दे.
5 मिनिट बाद, मसाले के ऊपर तेल आने पर इसमें नमक, उबाले हुये मटर डालकर अच्छे से मिला लीजिए. पानी छोले को जितना गाढ़ा या पतला बनाना हो, उसी हिसाब से डाल दीजिए. गरम मसाला डालकर मिक्स कर दीजिए. छोलों को 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकने दीजिए. हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. मटर के छोले तैयार हैं.
गरमागरम चटपटे मटर के छोले के साथ परांठे,पूरी, नान, चपाती या चावल परोसिए और खाइए.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
अगर आप प्याज डालना चाहे, तो 2 छोटे प्याज बारीक काटकर जीरा भुनने के बाद, इन्हें डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिए और बाकी के छोले ऊपर दी गई विधि के अनुसार बना लीजिए.
Matar Chole Recipe video in Hindi
कमेंट (49)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तो प्याज कतर कर तेल में हल्का सा भून लीजिये और बाद में छोले बनाते समय डाल लीजिये
THANX FOR SHARING
Chane ki daal ya masoor ki daal banate time hum
usme khane ka soda daal sakte hein kya.
निशा: बनीता, डाल तो सकते हैं, लेकिन आप चने की दाल और मसूर की दाल को 4-6 घंटे पहले भिगो दें तो वे जल्दी गल जायेंगी और स्वाद भी अच्छा होगा.
Really thank u so very for such a quick reply.
Parul
Parul
निशा: पारुल, छोले इसी तरह से बनाये जाते हैं, छोले में अपने हिसाब से आप जितना पतला रखना चाहती हैं, पानी डाल सकती है और अच्छी तरह मिक्स होने तक उन्हैं उबलने दीजिये.
निशा:, योगेश, थोड़ा सा खाना सोडा डालने से मटर जल्दी उबल जाती है और स्वाद भी अच्छा हो जाता है.
AAL RECIPE ARE BEST
I LIVE ALONE FOR STUDY
SO APNA KHANA KHUD BANATA HU
THANKS FOR YOUR TESTY RECIPES
निशा: अतुल यह तो बहुत अच्छा है.
lekin ek receipe jo main kaafi time se dhoond raha hoon woh hai mushroom ki kya uski bhi koi recepie aap post kar sakti hain???????
निशा: सुमन, पीली मटर से भी आप बना सकती है.