नारियल बर्फी - Coconut barfi with condensed milk - Quick Nariyal Burfi

📅 24 अगस्त 2016 👁 1.7 लाख बार देखी गई 💬 42 कमेंट ★ 3.8 (2328)


नारियल पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क और अपने मनपसंद ड्राय फ्रूट से बनी नारियल बर्फी तुरत फुरत 15 मिनट से भी कम समय में बनाई जा सकती है.  इसे हम व्रत के लिये भी बना सकते हैं और जब भी कुछ मीठा खाने के मन करे तब भी. 

Read - Coconut barfi with condensed milk - Quick Nariyal Burfi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal barfi

  • नारियल पाउडर - 300 ग्राम
  • कन्डेंस्ड मिल्क - 400 ग्राम
  • काजू - 15-20
  • पिस्ते - 10-12

विधि - How to make Coconut barfi with condensed milk

झटपट से नारियल बर्फी बनाने के लिए, पैन में कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी फ्लेम पर रखें. अब इसमें नारियल पाउडर डालकर मिक्स कीजिए.

काजू को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए और पिस्ते को पतला-पतला काट कर तैयार कर लीजिए.

अब इस मिश्रण में कटे हुए काजू डाल कर अच्छे से मिला दीजिए. अब सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कीजिए.

मिश्रण को धीमी और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाना होता है. मिश्रण के गाढा़ होने पर गैस बंद कर दीजिए. बर्फी बनाने के लिए हमारा मिश्रण बनकर तैयार हो चुका है. मिश्रण को जमाने के लिए एक थाली लीजिए इसे घी लगाकर चिकना कीजिए. मिश्रण को घी लगी प्लेट में निकाल लीजिए.

मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने के लिए रख दीजिये. जमी हुई नारियल बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट नारियल की बर्फी बन कर तैयार है .

Coconut barfi with condensed milk - Quick Nariyal Burfi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (2328 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (42)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manisha
Hello Nisha ji.
Madam is me sugar nhi dalni he??

निशा: मनीषा जी, ये बर्फी कन्डेंस मिल्क से बनी है इसलिए इसमें चीनी का उपयोग नहीं हुआ है क्योंकि कंडेन्स मिल्क चीनी और दूध से बना होता है.
nikita
Thank u soo much aunty jii...mujhe khana banana bilkul nhi aata tha..aapke is site k wajah se me khana bana rahi hun..n meri papa ko mummy se jyada meri bani hui khana bht achha lagta h...thank u

निशा: निकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonal
Bahot mitha ho jata hai tokaya karu
निशा: सोानल जी, इसमें थोड़ा नारियल पाउडर मिलाया जा सकता है, और अगली बार चीनी कम यूज कीजिये.
vidya
I love coconut barfi. thanks for sharing.

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rahul Patidar
Best. good resipe

निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
saumya
hello aunty ji
ise ham kitne din rakh sakte h..........kya isme khoya add kr sakte h taki jada din chale........

निशा: सौम्या जी, आप इसे फ्रिज में रख कर 1 सप्ताह तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसमें खोया डालने की आवश्यकता नहीं है, हमने इसे कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर बनाया है.
Suman
Namaste behen jee . . . . Main jab bhi ghee banati hun usmein se jale hue malai ki badboo aati hai . Baaki homemade ghee se itni achchi khushboo kaisey aati hain ?
निशा: सुमन जी, मलाई को फ्रीजर में रखें, जब घी बनाना हो तब 2 घंटे पहले फ्रिजर से निकाल लीजिये और मीडियम आग पर गरम करते उसे चलाते हुये पकायें, कढ़ाई में मलाई को जलने न दें, घी अलग होने पर छान लीजिये, बहुत अच्छा खुशबूदार घी बनता है.
Suhana
Aunty kal maine Bikanerwala restaurant se Pineapple halva khaya . Bohot tasty tha . Kya aap bata sakti hai ki pineapple halva kaisey banta hai ?
निशा: सुहाना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
shweta
Mam apki receipe bhot simple or achi h or mere liye bhot usefull bhi me Jain Hu.. And pure vegetarian... U r the best

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tripta mehra
nisha ji agar nariyal burada na mile tou isse ghar per kaise tyaar kare
निशा: तृ्प्ता जी, अगर नारियल बुरादा न हो तो पका नारियल को कद्दूकस करके उसे यूज करके बर्फी बना सकते हैं.