नारियल बर्फी - Coconut barfi with condensed milk - Quick Nariyal Burfi

नारियल पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क और अपने मनपसंद ड्राय फ्रूट से बनी नारियल बर्फी तुरत फुरत 15 मिनट से भी कम समय में बनाई जा सकती है. इसे हम व्रत के लिये भी बना सकते हैं और जब भी कुछ मीठा खाने के मन करे तब भी.
Read - Coconut barfi with condensed milk - Quick Nariyal Burfi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal barfi
- नारियल पाउडर - 300 ग्राम
- कन्डेंस्ड मिल्क - 400 ग्राम
- काजू - 15-20
- पिस्ते - 10-12
विधि - How to make Coconut barfi with condensed milk
झटपट से नारियल बर्फी बनाने के लिए, पैन में कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी फ्लेम पर रखें. अब इसमें नारियल पाउडर डालकर मिक्स कीजिए.
काजू को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए और पिस्ते को पतला-पतला काट कर तैयार कर लीजिए.

अब इस मिश्रण में कटे हुए काजू डाल कर अच्छे से मिला दीजिए. अब सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कीजिए.
मिश्रण को धीमी और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाना होता है. मिश्रण के गाढा़ होने पर गैस बंद कर दीजिए. बर्फी बनाने के लिए हमारा मिश्रण बनकर तैयार हो चुका है. मिश्रण को जमाने के लिए एक थाली लीजिए इसे घी लगाकर चिकना कीजिए. मिश्रण को घी लगी प्लेट में निकाल लीजिए.
मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने के लिए रख दीजिये. जमी हुई नारियल बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट नारियल की बर्फी बन कर तैयार है .
Coconut barfi with condensed milk - Quick Nariyal Burfi
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विभा जी, सूखा नारियल पाउडर ही लेना है.
निशा: सीमा जी, कंडेन्स मिल्क मीठा होता है इसलिए चीनी की आवश्यकता नहीं पड़ती लेकिन अगर आप और अधिक मीठा खाना पसंद करते हैं तो डाल सकते हैं.
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Or bna sakte h to milk or kdukas nariyl ka ratio Kya rhega..
निशा: अनुराधा जी, ये बर्फी इन इन्ग्रीडियेन्ट से बनाई जा सकती है, इसमें आप 1 कि. दूध और 250 ग्राम नारियल ग्रेट करके और 250 ग्राम चीनी ले सकते हैं.
निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजलि जी, ताजे नारियल से लड्डू, खीर, चटनी, सब्जियां जैसे कि नारियल बीन्स फ्राय, नारियल भरवां बैन्गन इत्यादि बना सकते हैं. ये सभी रेसिपीज़ आपको हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगी.
It's very delicious.....
निशा: मोर्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नयना जी, ये बर्फी नारियल पाउडर से ही बनाई जाती है. इसी तरह कच्चे नारियल को ग्रेट करके बर्फी बना सकते हैं.
Nariya barfi resepi 1no
निशा: तोलेश जी, कन्डेन्सड मिल्क गाढ़ा दूध होता है, जिसमें चीनी भी मिली होती है, आप इसे किराना स्टोर से ले सकते हैं या घर पर भी बना सकते हैं, इसे बनाने का तरीका वेबसाइट से देखा जा सकता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विशाल जी, अवश्य रख सकते हैं.
निशा: विशाल जी, हां आप इसे कढ़ाई में भी बना सकते हैं.
Condense milk dry vala use kar skte he kya
निशा: दीप जी, किया जा सकता है लेकिन अगर वह मीठा न हो तो बर्फी में चीनी का यूज करना होगा और बर्फी बनाने का तरीका बदल जायेगा.
निशा: गणेश जी, इसे भूनने की आवश्यकता नही है.
निशा: जय जी, धन्यवाद.
निशा: अमन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, चीनी डालने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह कन्डेन्सड मिल्क से तैयार की गई है जिसमें चीनी और मिल्क सोलिड्स आधी-आधी मात्रा में होते है.
निशा: विद्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, यह हमने कन्डेन्सड मिल्क से तैयार की है, इसमें आधी मात्रा में चीनी और आधी मात्रा में मिल्क सोलिड्स होता है. इसलिए चीनी डालने की आवश्यकता नही़.
निशा: विक्की जी, यह कन्डेन्सड मिल्क है. आपको यह किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगा.
निशा: अनु जी, बनाना शेक रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर पहले से उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं.
निशा: निशी जी, कन्डेन्सड मिल्क में आधी मात्रा में मिल्क सोलिड्स और आधी चीनी होती है. इसलिए इस रैसिपी में चीनी डालने की आवश्यकता नही है.
निशा: लता जी, धन्यवाद
It's very yummy and delicious
निशा: प्रतिक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कामत जी, इसके लिये डेसीकेटेड कोकोनट पाउडर या सूखा नारियल को ग्रेट करके यूज किया जाता है.