साबूदाने की खिचड़ी - Sabudana Khichdi Recipe for Vrat

साबूदाना खिचड़ी आम तौर पर व्रत उपवास में अधिक पसंद की जाती है. इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है. उबले आलू, मूंगफली के दरदरे कुटे दाने इसके स्वाद को और भी कई गुना कर देते है. हम साबूदाना की खिचड़ी सिर्फ व्रत में ही नहीं, कभी भी हल्का फुल्के नाश्ते के रूप में भी बना सकते हैं.
Read - Sabudana Khichdi Recipe for Vrat In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sago Khichdai
- साबूदाना - 1 कप (150 ग्राम)
- उबले आलू - 2 मीडियम आकार के
- घी या रिफाइन्ड तेल- 2-3 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- काली मिर्च - 7-8 दरदरी कुटी हुई
- मूंगफली के दाने - 1/2 कप भुने हुये छिले हुये
- सैंधा नमक - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - 1 छोटे आकार का
- विधि - How to make non sticky sabudana khichdi
साबूदाने को अच्छी तरह धो लीजिये, और 1/2 कप पानी डालकर साबूदाने को ढककर 5-6 घंटे या रात भर के लिये भिगो कर रख दीजिये. साबूदाने को चम्मच से चला कर अलग अलग कर दीजिये.
खिचड़ी बनाने के लिये नानस्टिक कढ़ाई लीजिये, घी डालिये और गरम होने दीजिए. गरम घी में जीरा डालकर भूनिये, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और काली मिर्च डाल दीजिये, मूंग फली के दाने डाल कर हल्का सा भून लीजिये, आलू डालकर मिलाइये, साबूदाने और नमक डालकर सारी चीजों को मिलाइये.

खिचड़ी को ढककर 2-3 मिनिट धीमी आग पर पकाइये, खिचड़ी को खोलिये और अच्छी तरह चला दीजिये. फिर से खिचड़ी को ढककर 2 मिनिट पका लीजिये, और अच्छी तरह चलायें, और फिर ढककर पकायें, खिचड़ी को साबूदाने के ट्रान्सपेरेन्ट होने तक पका लीजिये. 7- 8 मिनिट में खिचड़ी पककर तैयार हो जाती है.
खिचड़ी में थोड़ा सा हरा धनियां और नीबू का रस डाल डालकर मिला दीजिये. साबूदाने की खिचड़ी बनकर तैयार है, खिचड़ी को प्लेट में निकाल लीजिये और हरा धनियां डालकर सजाइये, गरमा गरम साबूदाने की खिचड़ी को परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- काली मिर्च आपको न पसन्द हो तो बिना इसके खिचड़ी बना सकते हैं.
- खिचड़ी को व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं, तब सैधा नमक की जगह सामान्य नमक प्रयोग कीजिये. इसके अतिरिक्त इसे हरीमिर्च या लाल मिर्च व बारीक कटी हुई शिमला मिर्च वगैरह मिला कर बनाईये, आपको बहुत पसंद आयेगी.
- 2-4 सदस्यों के लिये
- समय - 15 मिनिट
कमेंट (49)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Hm isme aur nya kya aid kr skte h jo isse shi behter aur isme kuch nya flewer a ske.waise uper di gai recipi mai pura follow krti hu aur apki her recipi mjhe bhot ashan lgti h..
निशा: काजल जी, खिचड़ी को व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं, तब इसे हरीमिर्च या लाल मिर्च व बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, अपने मनपसंद कोई भी सब्जी मिलाकर बनायें. आपको बहुत पसंद आयेगी.
Apki receipe bahut aachi hoti h.....Or without onion ke.....Thank u so much
निशा: प्रेरणा जी, खिचड़ी के लिये साबूदाना मीडियम वाला यूज कीजिये, साबूदाने को 2 बार धोइये, पानी निकाल दीजिये, अब जिस कप से साबूदाना नापकर लिया ही उसी कप से साबूदाने से आधा पानी नापकर डालकर, 6-7 घंटे या पूरी रात के लिये साबूदाने को भिगो दीजिये, साबूदाने को चम्मच चला कर फरेरा कीजिये और खिचड़ी बना लीजिये, अच्छी खिली खिली खिचड़ी बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: जिज्ञासा जी, खिचड़ी के लिये साबूदाना मीडियम वाला यूज कीजिये, साबूदाने को 2 बार धोइये, पानी निकाल दीजिये, अब जिस कप से साबूदाना नापकर लिया ही उसी कप से साबूदाने से आधा पानी नापकर डालकर, 6-7 घंटे या पूरी रात के लिये साबूदाने को भिगो दीजिये, साबूदाने को चम्मच चला कर फरेरा कीजिये और खिचड़ी बना लीजिये, अच्छी खिली खिली खिचड़ी बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: प्रिया जी, कुछ लोग व्रत में हल्दी यूज कर लेते हैं और कुछ लोग नहीं करते हैं, व्रत के खान पान के विषय में आप अपने परिवार के बढ़े बुजुर्गों से पूछे तो अधिक बेहतर होगा क्योंकि सभी के अपने नियम एवं मान्यताएं होती हैं.
Asp mujhe other resipi mail karate rahe
Apki receipy bahut achhi lagti hai aur mai bnati bhi hu
Thanks with warm regards
Hemlata
निशा: हेमलता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिशा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: जयंती जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पोल्का जी, हां बिना आलू के भी बना सकते हैं.
निशा: यास्मीन जी, इतने सारे स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, अगर आप छोटे साबूदाना बना रही है और पानी थोड़ा भी अधिक हो जाए, तो चिपका बनता है. साबूदाने को बताए गए तरीके से भिगोएं, पानी की मात्रा नाप कर डालें.
निशा: राखी जी, अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तो अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: गौतमी जी, आप इसमें कम ओयल डाल सकती है.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap ka bhahut bahut dhannyabad. aap jis tarah se pratyek recipe ko bariki se samjhate hain jise mere jaise log (khabhi kitchen mai nahi jane wale) kafi kuch pakwan banana sikh gaya,aur bahut appreciation bhi mila .
निशा: बिजित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शारदा जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक तरह की व्रत के लिये रेसिपी उपलब्ध हैं, उन्हैं आप देख सकती हैं.
निशा: निशा जी, डाल सकते हैं लेकिन पहले आपको आलू को तल कर पकाना होगा.
निशा: रती जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सोनम जी, अगर आप पसन्द करती हैं तो अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: रितू जी, खिचड़ी के लिये साबूदाना मीडियम वाला यूज कीजिये, साबूदाने को 2 बार धोइये, पानी निकाल दीजिये, अब जिस कप से साबूदाना नापकर लिया ही उसी कप से साबूदाने से आधा पानी नापकर डालकर, 6-7 घंटे या पूरी रात के लिये साबूदाने को भिगो दीजिये, साबूदाने को चम्मच चला कर फरेरा कीजिये और खिचड़ी बना लीजिये, अच्छी खिली खिली खिचड़ी बनकर तैयार हो जायेगी. आप इसमें टमाटर भी डाल सकती हैं.
निशा: रेखा जी, अवश्य डाल सकती हैं.