बेसन नारियल बर्फी - Besan Coconut Barfi Recipe

बेसन नारियल से बनी बर्फी एकदम अलग स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस मिठाई को आप किसी भी शुभ अवसर या जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन हो तब आप इसे बनाईये
Read - Besan Coconut Barfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Nariyal Burfi Recipe
- बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
- नारियल पाउडर - 1 कप (100 ग्राम)
- चीनी - 1 कप (225 ग्राम)
- दूध - ½ कप
- घी - ½ कप (125 ग्राम)
- काजू - 2-3 बडे़ चम्मच
- पिस्ता - 1 बडा़ चम्मच
- छोटी इलायची - 4-5
विधि - How to make Besan Coconut Barfi Recipe
बेसन नारियल बर्फी बनाने के लिए, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन डालिये और मध्यम आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक व हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. भूने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढा़ई में नारियल डालकर इसे भी मध्यम आंच पर, 1-2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
बर्फी के लिए चाशनी
कढा़ई मे चीनी और दूध डाल दीजिए और धीमी आंच पर चीनी घुलने तक इसे चलाते हुए चाशनी पका लीजिए. चाशनी को जमने वाली कंसिसटेन्सी में तैयार करना होता है इसलिए चम्मच से चाशनी निकाल कर प्लेट पर 1-2 बूद गिराइये. उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी में लम्बा पतला तार निकलते हुये चिपकना चाहिये. गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी तैयार हो गई है़

एक काजू के 8-10 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.
चाशनी में भूना हुआ नारियल, बेसन, कतरे हुए काजू, पिस्ते और इलायची पाउडर डाल दीजिए और अच्छी तरह मिला लीजिए. सभी चिजों के अच्छे तरह मिल जाने तक मिक्स कर लीजिए. किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये.
जमी हुई बेसन नारियल बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट बेसन नारियल की बर्फी बन कर तैयार है, बेसन नारियल की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महीने तक खाते रहिये.
सुझाव:
मेवे अपनी पसंद के अनुसार डाले जा सकते हैं, जो मेवा पसन्द हो वह अधिक और जो न पसन्द हो उसे हटाया जा सकता है.
कमेंट (70)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Jab sab samgri chashni me Milani hai to gas on honi chaiye ya off
Yadi coconut powder 2 cup le to ghee ulna hi lagega ye phir double karna hoga
निशा: सपना जी, घी उतना ही लगेगा जितना कि हमने रेसिपी में दिया है, लेकिन चीनी डेड़ गुनी कर दीजिये.
निशा: नीलू जी, हां आप खोया डालकर भी लड्डू बना सकते हैं.
निशा: नेहा जी, हां कर सकते हैं.
निशा: रेनू जी, धन्यवाद.
निशा: प्राची जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी, हां मिला सकते हैं.
I tried ur barfi.it tastes good..but I think it's little dry...so what is the solution for this???
निशा: अनीता जी, अभी आप इसे एसे ही खतम करा दीजिये, अगली बार मिश्रण को थोड़ा कम पकायें, बर्फी सोफ्ट बनेगी.
निशा: सोनम जी, 2 से 3 घंटे में बर्फी जम जाती है.
Chashni do taar ki bananni hai kya
निशा: बीं.के़. जी, चाशनी तीन तार की बनानी है. वह जमने वाली कन्सिस्टेन्सी की होनी चाहिए.
Maine apke bataye huye kayi item ghar me banaye hai, aur bahut swadist bana bhi hai, mai besan nariyal barfi ke bare me bash ye puchhna chahti hu ki mishran ko jamne ke liye kya freez me eakhna hai ya aise hi normally bahar hi rakhkar jamane honge??
निशा:सीमा जी, आप दोनों तरह से इसे जमा सकती हैं.
all should try this!
निशा: कुन्नु जी, धन्यवाद.
निशा: जैस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूपुर जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पाल जी, वेबसाइट पर केफे हिन्दी टाइपिंग टूल डाउनलोड करने के लिये उपलब्ध है, इसे डाउनलोड करके हिन्दी में बड़ी आसानी से लिखा जा सकता है, हमारा ये सुझाव हमेशा ही रहता है.
Jab end mai hum sab cheezo ko mila dete hai..jamane se pehle tab wo mixture bahut sukha sukha lag raha tha isliye plate mai jamane mai dikkat ho rahi thi...uska kya solution ho sakta hai..
Hi mam u r vry helpful to us ,may god bless u
Kya hum is recipe me fresh coconut us kar sakte he??
sukhe nariyal ya paani wale nariyal ka powder
mujhe egg les cake ki recipe chaiye.
mene ye barfi banai jo bahut swadist bani thi per jaisa aapne banaya hai white colour ki barfi mene banaya to browne colour ki bani thi . please aap btaye ki brown kyo bani.
निशा: पार्वती जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: बिंदिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, कढाई में थोड़ा सा दूध डालकर, बर्फी पाउडर डाल दीजिये, धीमी आग पर बर्फी को गाढ़ा होने तक पकाइयें और जमा दीजिये, अच्छी बर्फी जम कर तैयार हो जायेगी.
Thanks a ton for providing us unlimited, simple and tasty recipes. Your recipes turned cooking a fun loving job.
निशा: ललिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.