बेसन नारियल बर्फी - Besan Coconut Barfi Recipe

बेसन नारियल से बनी बर्फी एकदम अलग स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस मिठाई को आप किसी भी शुभ अवसर या जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन हो तब आप इसे बनाईये
Read - Besan Coconut Barfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Nariyal Burfi Recipe
- बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
- नारियल पाउडर - 1 कप (100 ग्राम)
- चीनी - 1 कप (225 ग्राम)
- दूध - ½ कप
- घी - ½ कप (125 ग्राम)
- काजू - 2-3 बडे़ चम्मच
- पिस्ता - 1 बडा़ चम्मच
- छोटी इलायची - 4-5
विधि - How to make Besan Coconut Barfi Recipe
बेसन नारियल बर्फी बनाने के लिए, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन डालिये और मध्यम आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक व हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. भूने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढा़ई में नारियल डालकर इसे भी मध्यम आंच पर, 1-2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
बर्फी के लिए चाशनी
कढा़ई मे चीनी और दूध डाल दीजिए और धीमी आंच पर चीनी घुलने तक इसे चलाते हुए चाशनी पका लीजिए. चाशनी को जमने वाली कंसिसटेन्सी में तैयार करना होता है इसलिए चम्मच से चाशनी निकाल कर प्लेट पर 1-2 बूद गिराइये. उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी में लम्बा पतला तार निकलते हुये चिपकना चाहिये. गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी तैयार हो गई है़

एक काजू के 8-10 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.
चाशनी में भूना हुआ नारियल, बेसन, कतरे हुए काजू, पिस्ते और इलायची पाउडर डाल दीजिए और अच्छी तरह मिला लीजिए. सभी चिजों के अच्छे तरह मिल जाने तक मिक्स कर लीजिए. किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये.
जमी हुई बेसन नारियल बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट बेसन नारियल की बर्फी बन कर तैयार है, बेसन नारियल की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महीने तक खाते रहिये.
सुझाव:
मेवे अपनी पसंद के अनुसार डाले जा सकते हैं, जो मेवा पसन्द हो वह अधिक और जो न पसन्द हो उसे हटाया जा सकता है.
कमेंट (70)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिया जी, हां बेसन को घी डालकर भूनना है, और नारियल को बिना घी डाले हल्का सा भूनना है.
निशा: सुशीला जी, चाशनी पतली होने से बर्फी नहीं जमती, आप भारी तले की कढ़ाई में बर्फी के मिश्रण को डालकर धींमी आग पर चलाते हुये भूनिये, 3-4 मिनिट भून लीजिये, और बर्फी को फिर से प्लेट में घी लगाकर जमा दीजिये, वह जम जायेगी.
निशा: अंजना जी, मिठाइयां देशी घी की बहुत अच्छी लगती है, लेकिन रिफाइन्ड में भी बर्फी लड्डू बनाये जा सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i tried this recipe .......this is awesome .....thank u so much.......
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशाली जी, नारियल पाउडर या नारियल चूरा के नाम से दुकानदार को बोला जा सकता है.
निशा: गीता, केक बनाने के लिये बेकिंग पाउडर आवश्यक है, ये केक को फूलने में मदद करता है.
निशा: अनु जी, फोन के थैक्स के वजाय यहां कमेन्ट का थैंक्स ज्यादा अच्छा है.बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनियां जी हां मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
बहुत बहुत धन्यवाद.
bnni,thanks
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आपके सवाल का जवाब हमने दे दिया है.
निशा: शुचि, दूध में चाशनी बर्फी का स्वाद अच्छा बनाने के लिये बनाई है, बेसन की बर्फी के लिये दूध में चाशनी आप बना सकती है, लेकिन चीनी एकदम साफ होनी चाहिये.
good
निशा: निशा, चाशनी का वीडियो देख लीजिये, आर्टीकल भी पढ़ लीजिये, और थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
निशा: तरुना जी, बेसन थोड़ा सा ही ज्यादा ब्राउन हुआ है तो ज्यादा फर्क नहीं होगा, बहुत अधिक ब्राउन होने से स्वाद में फर्क होगा ही.
निशा: अंजली जी, अवश्य डाला जा सकता है.
निशा: मालविका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
YOUR the BeSt
निशा: अतुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: इल्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.