ग्रीन चिल्ली सास - Homemade green chilli hot sauce recipe

ग्रीन चिल्ली सास को समोसे, कचौड़ी या पकोड़े या सेन्डविच, चाऊमीन , मंचुरियन, पुलाव या पास्ता में प्रयोग किया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Homemade green chilli hot sauce
- मोटी वाली हरी मिर्च (कम तीखी)- 100 ग्राम
- पतली छोटी हरी मिर्च (तीखी वाली) - 100 ग्राम
- सिरका - 3/4 कप
- जीरा - 2 छोटे चम्मच
- अदरक - 2 इंच टुकड़ा
- नमक - 2 छोटे चम्मच (स्वादानुसार)
- हींग - 2-3 पिंच (पिसी हुई 1/4 छोटी चम्मच)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
विधि - How to make Homemade green chilli hot sauce
हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिये, डंठल तोड़ कर अलग कर दीजिये. अब मिर्च को बड़े बड़े टुकड़े में काट लीजिये. अदरक धोकर छील कर टुकड़ों में काट लीजिये.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हींग डालिये और हल्का सा भूनिये और कटे हुये हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 मिनिट चलाते हुये भून लीजिये, नमक भी डालकर मिला दीजिये. आधा कप पानी डालिये और धीमी आग पर ढककर 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. ढक्कन को खोलकर मिर्च को चमचे चला दीजिये और फिर से ढककर 5-6 मिनिट धीमी आग पर ही पकने दीजिये. मिर्च को 12-15 पकने के बाद, हरी मिर्च नरम हो गई हैं, अगर इनमें पानी दिखाई दे रहा तो खुले में तेज आग करके पानी को जलने तक पका लीजिये.

पकी हुई मिर्च को मिक्सर जार में डालिये और जितना सिरका पीसने के लिये जरूरी हो उतना सिरका मिला कर बारीक पीस लीजिये. बचे हुये सिरके को भी पिसी मिर्च में डालकर मिला दीजिये. तीखा तीखा चिल्ली सास तैयार है, चिल्ली सास को कन्टेनर में भर कर 2-3 महिने तक और फ्रिज में रखकर 6 महिने तक प्रयोग किया जा सकता है इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिये आप इसमें आधा छोटी चम्मच एसीटिक एसिड मिला सकते हैं.
सुझाव:
- सिरका किसी भी तरह का लिया जा सकता है.
- कन्टेनर जिसमें आप चिल्ली सास भर रहें है, उसे उबलते पानी से धोइये और धूप में सुखा लीजिये, कन्टेनर को ओवन में रखकर भी सुखाया जा सकता है.
कमेंट (67)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका जी, मिर्च की बहुत सी वैरायटी होती हैं जिनमें से मैने इन्हें लिया है. यहां पर शिमला मिर्च नहीं लेनी है, एक बार विडियो को अवश्य देखें इससे आपको बहुत मदद मिलेगी.
निशा: अंजू जी, माफ कीजिएगा लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के कारण मैं फोन का उपयोग बिलकुल भी नहीं कर पाती आप जो भी पूछना चाहें वो आप मुझसे यहां पर पूछ सकती हैं मै कोशिश करूंगी की आपके सभी सवालों के जवाब दे सकूं. धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, मै कोई भी कुकिंग क्लास नहीं चलाती, मेर सारा काम वेबसाइट ओर यूट्यूब चैनल पर ही रहता है. आप उस पर मेरे साथ जुड़ कर रेसिपी के विषय में जानकारी ले सकते हैं धन्यवाद.
निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:नेहा जी, विनेगर के बिना सास अधिक दिन तक रखा नहीं जा सकता.
निशा: सरीता जी , सॉस में सीट्रिक या एसीटिक एसिड डाल सकते हैं और फिर सिरका डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: दीपक जी, आप दी हुई रेसिपी से सास बना लीजिये, ये लगभग उतनी ही मात्रा में बन जायेगा.
निशा: शानू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिशा जी, इसकी जगह आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन सिरका से इसकी शैल्फ लाइफ बढ़ जाती है और स्वाद भी अच्छा आता है.
N this is really much testy
निशा: सिमरन जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, धन्यवाद.
निशा: विनय जी, हां आप ये भी डाल सकते हैं.
Plz soya sauce kese banate he woh bhi batao
chilli souce me sirka dalna jaroori h?
निशा: प्रीती जी, इसके लिये सिरका आवश्यक है.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिरका फ्रूट से बना हुआ भी होता है और सिंथेटिक भी होता है, सिरका को अचार में और रेसिपीज को अलग स्वाद देने के लिये यूज किया जाता है और ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: पूजा जी, चटनी में नीबू का रस और थोड़ा नमक डाला जा सकता है.
Mam heeng ki jgh kuj or bhi daal skte hain or agr heeng na daale to bhi green sause achi bnegi kya
निशा: करमजीत जी हां आप बिना हींग के भी ग्रीन चिल्ली सास बना सकते हैं.
Sirka jo ghar me bana hua he wo use kare ya market wala. Kyonki ghar ka sirka kala or bhut tej he
निशा: अफरीन जी, चिल्ली सास अवश्य बनेगा, लेकिन हींग का अपना एक स्वाद होता है, जो मसालों में मिलकर अच्छा लगता है.