ग्रीन चिल्ली सास - Homemade green chilli hot sauce recipe

ग्रीन चिल्ली सास को समोसे, कचौड़ी या पकोड़े या सेन्डविच, चाऊमीन , मंचुरियन, पुलाव या पास्ता में प्रयोग किया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Homemade green chilli hot sauce
- मोटी वाली हरी मिर्च (कम तीखी)- 100 ग्राम
- पतली छोटी हरी मिर्च (तीखी वाली) - 100 ग्राम
- सिरका - 3/4 कप
- जीरा - 2 छोटे चम्मच
- अदरक - 2 इंच टुकड़ा
- नमक - 2 छोटे चम्मच (स्वादानुसार)
- हींग - 2-3 पिंच (पिसी हुई 1/4 छोटी चम्मच)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
विधि - How to make Homemade green chilli hot sauce
हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिये, डंठल तोड़ कर अलग कर दीजिये. अब मिर्च को बड़े बड़े टुकड़े में काट लीजिये. अदरक धोकर छील कर टुकड़ों में काट लीजिये.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हींग डालिये और हल्का सा भूनिये और कटे हुये हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 मिनिट चलाते हुये भून लीजिये, नमक भी डालकर मिला दीजिये. आधा कप पानी डालिये और धीमी आग पर ढककर 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. ढक्कन को खोलकर मिर्च को चमचे चला दीजिये और फिर से ढककर 5-6 मिनिट धीमी आग पर ही पकने दीजिये. मिर्च को 12-15 पकने के बाद, हरी मिर्च नरम हो गई हैं, अगर इनमें पानी दिखाई दे रहा तो खुले में तेज आग करके पानी को जलने तक पका लीजिये.

पकी हुई मिर्च को मिक्सर जार में डालिये और जितना सिरका पीसने के लिये जरूरी हो उतना सिरका मिला कर बारीक पीस लीजिये. बचे हुये सिरके को भी पिसी मिर्च में डालकर मिला दीजिये. तीखा तीखा चिल्ली सास तैयार है, चिल्ली सास को कन्टेनर में भर कर 2-3 महिने तक और फ्रिज में रखकर 6 महिने तक प्रयोग किया जा सकता है इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिये आप इसमें आधा छोटी चम्मच एसीटिक एसिड मिला सकते हैं.
सुझाव:
- सिरका किसी भी तरह का लिया जा सकता है.
- कन्टेनर जिसमें आप चिल्ली सास भर रहें है, उसे उबलते पानी से धोइये और धूप में सुखा लीजिये, कन्टेनर को ओवन में रखकर भी सुखाया जा सकता है.
कमेंट (67)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
white / Black
निशा: कहकशा जी, इसमें व्हाइट सिरका डाल कर मिलायें.
निशा: सलीम जी, ग्रीन चटनी हरे धनिये से बनाई जाती है, हरे धनिये की चटनी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर हरे धनिये की चटनी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पंकज जी इनकी जगह नीबू का रस भी यूज कर सकते हैं.
निशा: सरिता, बिनेगर हैल्थ के लिये अच्छा होता है, लेकिन उसे थोड़ा थोड़ा खाया जाय.
निशा: पूनम जी हां, सोस में सीट्रिक या एसीटिक एसिड डाल सकते हैं और फिर सिरका डालने की आवश्यकता नहीं है.
Plz rply mam ....
निशा: हार्दिक जी हां ये अचार वाली मोटी मिर्च है, और तीखी कम होती है.
निशा: निशा जी, सास थिक है, आप इसे इसी तरह से भर कर रख लीजिये और खाते समय पानी मिलाकर यूज कर सकते हैं.
निशा: ठंडे दूध को मथने से जो झाग आये उन्हैं इकठ्ठा करने से या बिना उबाले दूध को फ्रिज में रख दीजिये, ऊपर जो परत जमा हो उसे निकाल लीजिये, वह क्रीम होती है.
निशा: हैपी जी, इसमें आपने तीखी मिर्च यूज की है, इसलिये तीखा सास बना है, आप इसमें थोड़ी सी चीनी और इमली का पल्प मिला दीजिये, सास कम तीखा हो जायेगा.
Can you suggest how to prepare mustard chutney? And what is chipotle sauce, how its made?
Regards
निशा: विपिन जी,मैं इसे बनाने कोशिश करती हूँ.
निशा: नित्यानन्द जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मी जी, आप पूरी मेहनत से खाना बनाते तभी वह बहुत अच्छा बनकर तैयार होता है,इसलिये ये क्रेडिट भी आपको ही मिलना चाहिये. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिशेक जी, सिरका फ्रूट से बना हुआ भी होता है और सिंथेटिक भी होता है, सिरका को अचार में और रेसिपीज को अलग स्वाद देने के लिये यूज किया जाता है और ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
vinegar aur shirka dono ek hi h kya.
निशा: पिंकी जी हां दोंनो एक ही हैं.
निशा: रोली आपका कमेन्ट ग्रीन चिल्ली सोस पर है, उसमें पाउडर ची कुछ भी नहीं है, आपका सवाल समझ नही आ रहा है.
aap ke koi racipe book ho to batye
price or kis address per melegi
निशा: निरंजन जी, मेरी रेसिपी बुक नहीं है, मेरा सारा कोन्टेन्ट इन्टरनेट पर ही है.
निशा: शाने, ग्रीन चटनी हरे धनिये और पोदीने से बनाई जाती है.
निशा: तेहमिन जी, ग्रीन चिल्ली और शिमला मिर्च बराबर दोंनो ले लीजिये, सिर्फ शिमला मिर्च से बना सा तीखा नहीं होगा.
निशा: रिचा कोई भी सिरका यूज कर सकते हैं.
.
निशा: अनामिका मैं जरूर कोशिश करूंगी.
निशा: अनामिका, आप टाटरी ले सकती हैं, ये टार्टरिक एसिड है और काम करता है.
निशा: संध्या जी लाल कलर देने के लिये चुकन्दर का यूज कर सकते हैं, और दूसरे कलर के लिये तो फूड कलर ही लेना होगा, धन्यवाद.
plz tell me soya souce recipie.
निशा: अनामिका जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अनामिका, इसे बिना फ्रिज के बाहर रखा जा सकता है, साल भर तक बाहर रखने के लिये आधा छोटी चम्मच एसीटिक एसिड की घोल कर मिला दीजिये.
निशा: दीप्ती, अवश्य डाल सकते हैं.