झटपट कलाकन्द - Instant Kalakand Sweets

पारम्परिक तरीके से कलाकन्द बनाने में और समय भी अधिक लगता है. 2 बर्तन में अलग अलग बराबर -2 दूध लेकर गरम करते हैं, एक दूध का खोया बनाया जाता है और दूसरे दूध को फाड़ कर पनीर बनाया जाता है और इन्हैं मिलाकर कलाकन्द बनाया जाता है, लेकिन तुरत फुरत कलाकन्द ( Instant Kalakand Sweets) के लिये डेयरी से तैयार मावा और पनीर लेकर और दोंनों को भूनकर पाउडर चीनी मिला कर बहुत ही जल्दी कलाकन्द बनाया जा सकता है.
Read - Instant Kalakand Sweet Recipe In English
आवश्यक सामग्री: - Ingredients for Instant Kalakand Sweets
- मावा (खोया) - 250 ग्राम ( लगभग 1 कप )
- पनीर - 250 ग्राम ( लगभग 1 कप)
- घी - 2 छोटे चम्मच
- पाउडर चीनी - 200 ग्राम (1 कप )
- छोटी इलाइची - 5-6 छीलकर पाउडर बना लीजिये
- बादाम - 10-12 पतले पतले लम्बे काट लीजिये
विधि: - How to make Instant Kalakand Sweets
भारी तले की कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, घी मेल्ट होने पर घी को कढ़ाई में चारों ओर लगा दीजिये, इससे मावा भूनते समय कढ़ाई में नहीं चिपकेगा. मावा को क्रम्बल करके गरम कढ़ाई में डालिये, और लगातार चलाते हुये धीमी आग पर मावा को पूरी तरह मेल्ट होने और अच्छी सुगन्ध आने तक भून लीजिये.
अब पनीर को क्रम्बल करके मावा के ऊपर ही डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये, मावा और पनीर के अच्छी तरह मिलने. और ड्राई होने तक भून लीजिये, यानि कि लगभग 6-8 मिनिट भून लीजिये. भूनने के बाद कढ़ाई को नीचे उतार कर रख लीजिये, और मिश्रण को ठंडा होने दीजिये.

मिश्रण के ठंडा होने के बाद, मिश्रण छूने में इतना ठंडा लगे कि बस इतना महसूस हो कि मिश्रण को हमने भूना है, अब इसमें पाउडर चीनी और इलाइची पाउडर डालिये और चलाते हुये अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.
किसी भी प्लेट या ट्रे को थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये, चिकनी की हुई प्लेट में मिश्रण डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, ऊपर से कतरे हुये बादाम डालकर चम्मच से दबा दीजिये. कलाकन्द को जमने के लिये फ्रिज में रख दीजिये, 2-3 घंटे में कलाकन्द जमकर तैयार हो जाता है.
कलाकन्द (Instant Kalakand Sweets) जमने पर अपने मनपसन्द आकार के टुकड़ों में काट लीजिये, बहुत ही अच्छा कलाकन्द बन कर तैयार है, परोसिये और खाइये, बचा हुआ कलाकन्द किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 3-4 दिन में खतम कर दीजिये.
सुझाव:
कलाकन्द बनाते समय थोड़ा सा ध्यान रखिये, मावा और पनीर का मिश्रण जो भूनकर तैयार किया है, उसे ठंडा होने दीजिये, अगर गरम मिश्रण में चीनी पाउडर मिला दिया जाय, तो चीनी के मेल्ट होने के कारण मिश्रण पतला हो जायेगा और कलाकन्द जमना मुश्किल हो जायेगा. अगर मिश्रण पतला हो गया है तो उसमें आधा कप मिल्क पाउडर डालकर मिला दीजिये और कलाकन्द को दूसरी प्लेट में जमा दीजिये, अच्छा कलाकन्द जम कर तैयार हो जायेगा.
यदि मिश्रण बहुत ज्यादा ठंडा हो जाय और उसके बाद चीनी पाउडर मिलाया जाय तो मिश्रण बिखर सकता है, और कलाकन्द जमना मुशिकल होगा. अगर मिश्रण बिखर रहा है तो उसको हल्की गरम कढ़ाई में डालकर, चलाते हुये अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये, मिश्रण हल्का गीला हो जायेगा और मिश्रण को चिकनी की हुई प्लेट में जमा दीजिये, कलाकन्द अच्छा जम कर तैयार हो जायेगा.
Instant Kalakand Recipe video in Hindi
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
monika
निशा: मोनिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निम्मी, इतनी गाजर में 50 ग्राम मिल्क पाउडर डाला जा सकता है,गाजर अच्छी तरह पक जाने के बाद मिल्क पाउडर और चीनी डाल सकते है. बर्फी अगर सही कनसिसटेन्सी जमने वाली तक पका लीजिये, अच्छी बर्फी बनेगी.
निशा: सोनिया जी पफ शीट्श बनाने का तरीका यही है, थोड़ा सा पेसेन्स रखते हुये बनाइये ये बहुत आसानी से बन जाती है.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद. मावा की जगह मिल्क पाउडर से सकते हैं, 200 ग्राम मिल्क पाउडर ले रही हैं तो उसमें 70-80 ग्राम दूध मिलाते हुये धींमी आग पर लगातार चलाते हुये अच्छी तरह मिलने तक पका लीजिये, मावा बनकर तैयार हो जायेगा और फिर बिलकुल इसी तरह कलाकन्द बना लीजिये, धन्यवाद.
aaj mai aapko dusari baar mail kar rahi hu. meri beti ko mithai bahut pasand hai aapki kai recipes bana kar usko kilaye hai......yami tasty......... hamesa kahti hai.......... kalakand ko baar-baar banae ke request karti hai bahut aacha lagta hai. thank you so much. Please chana jor garam ki recipe share kariya jo India Gate par milta hai. thanks & regards
निशा: रेखा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, मैं चना जोर गरम की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
Ain aapki fan hoon...Maine bahut saari recipes banayi hai aapki...aur har cheez bahut hi badiya bani hai..thank you very much.
Aapse ek request hai...please milkcake ki recipe share kijiye na.
I hope aap jaanti hai ye ek mithai hai jo north India me bahut famous hai
Thanks in advance :)
निशा: स्वाति जी मैं अवश्य करूंगी.
I tried your so many recipies,and everyone at home praised for these,especially rasmali.thanks for such delicious recipies.
निशा: मनु, पाश्चराइज्ड मिल्क अच्छा है, तब फुल क्रीम दूध लेकर उसका छैना बनाकर, रसमलाई बना सकते हैं.
निशा: मनु, आपने बिलकुल सही किया है, फ्रिज से निकलने के बाद स्वीट साफ्ट हो जाती है, चीनी के साथ थोड़ी देर तक गर्म करने से पनीर और मावा के दाने खतम हो जाते हैं, इसलिये टेक्सचर बदल जाता है.अगली बार बनायें मावा और पनीर को अच्छी तरह भूनें और ठंडा होने के बाद पाउडर चीनी को छान कर मिलायें, चीनी में दाने न हों, कलाकन्द अच्छा बनेगा.
निशा:प्रीति, चीनी पीसकर छान कर मिलाईये और हल्के गरम में ही मिला दीजिये.
निशा: मीना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for this nice,tasty & instant raceipe for any time. Nisha ji aapne is receipe mein jo Badam dale hai kya hum uski jagah per koi aur dry like kaju, kishmish nariyal ka burada bhi dal sakte hai ya nahi
Thanks
निशा: निशा जी हां आप पिस्ते या काजू पतले पतले काट कर डाल सकती हैं.
If you prepare kalakand in a traditional way then it is really time consuming. We need to take two utensils with same amount of milk and heat it. In one of the utensil you need to prepare khoya and in the other one you will have to prepare the cottage cheese, mixing them together we can prepare kalakand. Actually this is a long procedure. Instead we will use cottage cheese and khoya from dairy. We will mix them both and add sugar to prepare the kalakand instantaneously.
Ingredients:
Khoya - 250 gm (1 cup).
Cottage cheese - 250 gm (1 cup).
Clarified butter - 2 tsps.
Powdered sugar - 200 gm.
Cardamom - 5-6 .
(peeled and powdered).
Almond - 10-12 (finely sliced).
How to make Instant Kalakand
Take a heavy bottomed wok. Add 1 tsp clarified butter and heat it.
Spread the clarified butter all around the wok as soon as it melts so that the khoya does not stick to the wok. Crumble the khoya and add it to the hot wok. Mix it continuously until it melts and leaves a fine aroma.
Now crumble the cottage cheese and stir fry until it mixes well with khoya. Continue the process for 6-8 minutes and take it off the flame. Let the mixture cool for a while.
Add powdered sugar and cardamom to the mixture while its still warm. Mix all the ingredients well.
Grease a tray or a plate with the clarified butter and evenly spread the mixture. Garnish it with the sliced almonds and slightly press the mixture with a spoon. Refrigerate the mixture for 2-3 hours. Instant kalakand is ready to serve.
Cut the kalakand into desired shapes and serve it. Keep the leftover kalakand in airtight containers and use it within 3-4 days.
Extra tips:
Before adding sugar to the mixture make sure that it is warm and not too hot. Else sugar will form a watery syrup making the mixture thin and it will not be properly set. If the mixture is of loose consistency, add ½ a cup of milk powder and mix well. Refrigerate the mixture in another plate. Kalakand will be very tasty.
If the mixture cools off beyond desired temperature then after adding the sugar there is a chance that it will split and it will be too difficult to set it. If the mixture is too cold then slightly heat it in a wok and stir it well. The mixture will become slightly wet and transfer it to another greased plate and refrigerate it. Kalakand will be nice and tasty.
Namaskar
Thank you for such a nice instant recipe.
Please tell me ki kya ismein giri ka burada bhi dal saktey hain, aur kab dalna hai aur kitna
Thanks
निशा: आशा, कलाकन्द में गिरी का बुरादा डालना चाहती हैं, तो भुने मिश्रण में बूरा मिलाते समय गिरी का बुरादा भी मिला दीजिये,